इस वेबसाइट को बहुत सारे अनुरोध मिले है कि बच्चों के स्कूटर पर एक बढ़िया समीक्षा लेख प्रकाशित किया जाये। पाठकों के मांग का सम्मान करते हुवे हम लोग ले कर आये है यह लेख जिसमें आपको मिलेगा बच्चों के बढ़िया स्कूटर, जो जाने माने ब्रांड के उत्पाद है, उसका सही समीक्षा और उसके बारे में पूरी जानकारी।

बच्चों के स्कूटर दो और तीन पहिये के साथ आते है। तीन पहिये वाले स्कूटर ज्यादा सुरक्षित होते है दो पहिये वाले स्कूटर के तुलना में। अगर बच्चे छोटे है तो तीन पहिये वाले स्कूटर को प्राथमिकता देना सही निर्णय होगा। यहाँ समीक्षा किये गए सभी स्कूटर का कीमत 2000 रुपए से कम है। ये सभी स्कूटर 4 से 10 साल तक, और अधिक से अधिक 11 साल के बच्चों के लिए बिलकुल उपयुक्त है। हमलोगों ने दो पहिये और तीन पहिये, दोनों तरह के स्कूटर को शामिल किया है इस समीक्षा लेख में

सुरक्षा के उपाय: हमेश आपने बच्चों को इन तीन स्थान पर, इस तरह के एक पैर वाले स्कूटर के इस्तेमाल से हर हाल में रोकिये। 1. घर में अगर फर्श पर टाइल्स है। मार्बल है तो कोई दिक्कत नहीं लेकिन टाइल्स पर हरगिज नहीं। अगर टाइल्स वाले सतह पर बच्चे को स्कूटर चलाने देंगे तो यह निश्चित है कि आज न कल सिर फूटना है और शरीर में चोट लगना है। 2. सड़क पर और सड़क के दोनों तरफ 50 मीटर के क्षेत्र में। 3. पानी वाले सतह पर।

☼ 3-Wheel Meditive Road Runner Children Scooter

मेडिटिव ब्रांड का यह स्कूटर एक बेहतरीन विकल्प है 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए। 5 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए यह सही नहीं होगा। खास करके उन बच्चों के लिए जरूर खरीदिए इसे, जिन्होंने ने कभी इस तरह के स्कूटर को नहीं चलाया है। स्कूटर कैसे चलाना है, यह सिखाना चाहते है तो फिर इस मेडिटिव रोड रनर चिल्ड्रन स्कूटर से शुरुआत कीजिए।

Meditive Road Runner Children Scooter

इस 3 पहिये वाले स्कूटर की बनावट काफी बढ़िया है। 3 पहियों के कारण इस पर संतुलन बनानां बहुत आसान है। सामने का हैंडल दिशा देने के लिए नहीं है। दिशा देने के लिए, चलाने वाले को शरीर एक तरफ झुकना होगा। यह आसानी से सीखा जा सकता है 3 से 4 दिन निरंतर इस्तेमाल करके।

बनावट काफी बढ़िया है इस बच्चों के स्कूटर का। सामने के हैंडल का तीन ऊंचाई सेट कर सकते है, बच्चे के लम्बाई के अनुसार। अधिकतम वजन जो यह स्कूटर लेकर दौड़ सकता है, वह है 40 किलो। इसके अलावे मेडिटिव ब्रांड के तरफ से 1 साल पहियों को बदल कर देने की वारंटी मिलती है।

Price ₹1798 → Amazon
Features For Up to 5 Years Old Kids | Max Weight: 40-Kg | Warranty: 1 Year Free replacement for Wheels

 

☼ 2-Wheel Smoby Scooter

समोबी एक जानीमानी — फ़्रांस की, बच्चों के खिलौने बनाने वाली कंपनी है। इस 94 साल पुरानी कंपनी के खिलौने दुनिया भर के बाजार में बिकते है। अच्छी बनावट गुणवत्ता के कारण बहुत पसंद किये जाते है समोबी ब्रांड के खिलौने।

इस फ्रेंच ब्रांड का 2 पहिये वाला, बच्चों का स्कूटर 1800 रुपए से कीमत में अभी सबसे बढ़िया विकल्प है भारतीय बाजार में। यह स्कूटर उपयुक्त है 4 से 11 साल के बच्चों के लिए। इसको घर के अंदर और बाहर सड़क एवं पार्क में मजे से चलाया जा सकता है।

  Birthday Gift Toy for Kids under ₹5000

इस स्कूटर में फ्रेम धातु का है वही पहिये मजबूत रब्बर के बने है। इसको मोड़ कर छोटा किया जा सकता है और आसानी से बेग में रख कर कही भी ले जाया जा सकता है। पूरे स्कूटर का कुल वजन है यह कुछ 2 किलो के आसपास होगा।

हैंडल और ब्रेक: दोनों पहियों में टिकाऊ बॉल-बेअरिंग दिए गए है जो बढ़िया बनावट गुणवत्ता और टिकाऊपन के लिए ABEC (Annular Bearing Engineers Committee, USA) के द्वारा सत्यापित है। ABEC सत्यापन का यही अर्थ है कि इस स्कूटर के पहिये — हरेक तरह के झटके और धक्के सहते हुवे वर्षो तक टिकने में सक्षम है। समझने वाली बात यह है कि यह स्कूटर — सिर्फ कुछ महीने नहीं चलेंगे, बल्कि कई वर्षो तक चलेंगे।

इसमें दिए गए सामने के हैंडल की अधिकतम ऊंचाई हो सकती है 84-सीएम। हैंडल की ऊंचाई को बच्चे के ऊंचाई के अनुसार, कम और ज्यादा किया जा सकता है। हैंडल के दोनों तरफ, पकड़ने वाले स्थान पर फोम के खोल है जिसकी बनावट गुणवत्ता अच्छी है।

इस समोबी स्कूटर में ब्रेक की व्यवस्था तो है लेकिन हैंड ब्रेक नहीं है। चुकीं इस तरह के स्कूटर ज्यादा गति नहीं पा सकते — क्योंकि चलाने वाले को ही एक पैर से गति देनी होती है — तो ब्रेक हो, या न हो, ज्यादा मायने नहीं रखता।

 

वैसे मैंने टेस्ट करके तो नहीं देखा, लेकिन अंदाजा लगा सकता हूँ की यह समोबी स्कूटर आसानी से करीब-करीब 40 किलो तक वजन को ढो सकता है। वैसे इसके सुरक्षित इस्तेमाल करने के लिए यह जरुरी है कि 30 किलो यह उससे कम वजन के ही बच्चे इस स्कूटर को चलाये।

  Vacuum Cleaners under ₹2000

क्या यह स्कूटर आपको खरीदना चाहिए? मुझे तो यह समोबी ब्रांड का दो पहिये वाला स्कूटर बहुत पसंद आया। यह हल्का है, लेकिन काफी मजबूत है। खड़ा होने के बोर्ड की चौड़ाई सही है। बस थोड़ा सा ही धक्का — अच्छी गति देता है इस स्कूटर को। बस हैंडल के ऊंचाई कम ज्यादा करने का — ज्यादा विकल्प होने चाहिए थे ताकि सभी ऊंचाई के बच्चे इसका मजे से इस्तेमाल कर सके।

Price ₹1799 → Amazon
Brand Smoby | French Toy Brand | 94-Year-Old Brand
Build Body: Metal | Wheel: Rubber with ABEC certified Ball-Bearing | Foldable | Weight: 2.38 Grams | Handle height: 84 CM Max, Adjustable Height
Ideal for 4 to 10 Years Old Kid

Tagged in:

,