डिजिटल कीबोर्ड के लिए दो सबसे बढ़िया ब्रांड है भारतीय बाजार में — यमाहा और कसियो। जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े है और वाद्य यंत्रों को समझते है, यह अच्छी तरह से जानते है कि म्यूजिक कीबोर्ड के लिए यमाहा सबसे बढ़िया ब्रांड है। लेकिन इस लेख में — मैं और मेरी सहयोगी टीम की यही कोशिश होगी की उन सभी ब्रांड के बढ़िया कीबोर्ड का विस्तार से समीक्षा की जाये जिसका उत्पाद तो बढ़िया है लेकिन ब्रांड की पहचान यमाहा और कसियो के तरह अभी नहीं है। यहाँ सुझाये गए कीबोर्ड, सभी तरह के गानों में सही धुन देने में सक्षम है। चाहे फिल्मी हो या शास्त्रीय, ये सभी कीबोर्ड हर तरह के संगीत को बजने में सक्षम है।

► 76-Keys Casio WK-6600 Music Keyboard

कसिओ ब्रांड का यह म्यूजिक कीबोर्ड 76-की (key) वाला, अभी सबसे सस्ता कीबोर्ड है भारतीय बाजार में। इस म्यूजिक कीबोर्ड की तीन खासियतें ऐसी है, जिसके कारण अगर इसे 20000 रुपए में सबसे बढ़िया कीबोर्ड कहा जाये, तो गलत नहीं होगा। पहली खूबी है कि एक गाने बनाने के लिए जो भी खासियतें होनी चाहिए एक म्यूजिक कीबोर्ड में, लगभग वह सब है कसिओ WK6600 में। पियानों स्टाइल वाले की(key) के कारण इस म्यूजिक कीबोर्ड को पोर्टेबल पियानों कहा जाये तो वह अतिश्योक्ति नहीं होगी। यह इसकी दूसरी खासियत है। और इसकी तीसरी खासियत है 76 की (key)। यमाहा ब्रांड का 76 की (key) वाला म्यूजिक कीबोर्ड मिलेगा 30000 रुपए के कीमत में। लेकिन कसिओ ब्रांड का यह 76-की (key) वाला कीबोर्ड मिल रहा है सिर्फ 20000 रुपए के कीमत में।

  Music Keyboards under ₹10000

कसिओ WK6600 म्यूजिक कीबोर्ड के सभी खूबियों और खासियतों की विस्तार से चर्चा की गई है नीचे दिए गए वीडियो में। इस वीडियो प्रस्तुति में आपको इस म्यूजिक कीबोर्ड के बारे में पूरी जानकारी के साथ-साथ, यमाहा ब्रांड के सबसे ज्यादा बिकने वाले म्यूजिक कीबोर्ड मॉडल PSR-I455 के साथ इसकी तुलना भी देखने को मिलेगी। वीडियो पूरा देखने उपरांत आप तय कर पाएंगे की, 20000 रुपए के कीमत में आपके लिए सबसे बढ़िया म्यूजिक कीबोर्ड किस ब्रांड का और कौन सा होगा।

Price ₹18500 | Amazon
Features Maximum-Polyphony: 48 | Rhythm/Song controller | Tuning Control: {A4 = 415.5 – 440.0 – 465.9 Hz} | Midi Level1 via USB | Warranty: 3-Years
Function Memory: {Save/Load/Delete/Format} | Save/Load: {Registrations, User-Rhythms, User-Tones, User-DSPs, User Music-Presets, Song Sequencer-Songs}
Editor Mixer: {32 Channels + Mic-In} | Rhythm-Editor | Tone-Editor
Keys 76 | Sensitivity Levels: 2 | Scales: Preset-Scale (Equal-Temperament + 16 Types)/Scale Fine Tune | Octave-Shift: ±2 octaves | Pitch-Bend Wheel: 0 to 24 Semitones | Transpose: ±1 (-12 to +12 semitones)
Built-in Tone: 700 | Rhythms: 210 | Music-Presets with Chord-Progression: 305 | One-Touch Preset: 210 | Reverb: 10 | Chorus: 5 | DSP: 100 | Equalizer: 5 {Off/Soft/Bright/B.Boost/Powerful} | Auto-Harmonize: 12 | Arpeggio: 150 | Demo-Songs: 5
Auto Accompaniment Modes: {CASIO Chord, Fingered 1, Fingered 2 (6th off), Fingered 3 (on bass), Full Range Chord} | Controllers: {Start/Stop, Intro, Normal/Fill-in, Variation/Fill-in, Synchro/Ending}
Metronome Beats: 0, 2, 3, 4, 5, 6 (Tempo-Range: Quarter-Note = 30 to 255)
Recorder 16 Multi-Tracks + 1 System-Track | 5 Songs | Approx. 12,000 total notes | Functions: {Real-Time-Recording, Step-Recording, Song-Edit, Track-Edit, Event-Edit}
Input/output Mic-In | Audio-In | Line-Out | Headphone-Jack | Pedal-In | USB Type-B | Power-In
Build Bass Reflex Speaker: 2×6W {12-CM x 2 + 3-CM x 2, bass-reflex system} | Notification-Display: LCD Screen | Memory: Up to 32GB MicroSD Card | Power: D-Size Batteries × 6 / AC Adaptor | Weight: 7.2-Kg | Pedal: Standard-Jack (Sustain, soft, Sostenuto, start/stop)
Sales Box Keyboard | Music-Stand | AC-Adaptor | Documents

 

► 61-Keys Yamaha PSR-I455 Music Keyboard

यमाहा के इस म्यूजिक कीबोर्ड का बनावट शानदार है। एक बाजा को सोच-सोच कर नहीं, बल्कि की गाने के धुन के अनुसार उंगलियों अपने आप बजाती है। इसीलिए हमेशा हरेक बाजे का डिज़ाइन, कहा कौन-सा की (key) होगा नियमतः निर्धारित होता है। उसमें किसी भी तरह के बदलव सम्भव नहीं। थोड़े बहुत बदलाव होते है शामिल किये गए अतिरिक्त की (key) में लेकिन मूल बनावट वहीं रहती है। ठीक यही कहानी है इस यमाहा म्यूजिक कीबॉर्ड का।

  Music Keyboards under ₹10000

मैं एक संगीतज्ञ नहीं हूँ। बचपन में मैंने एक छोटे से कसिओ कीबोर्ड पर फ़िल्मी गाने बजाना सीखा था। इस समीक्षा लेख का मुख्य धेय यही है की आपको बताया जाये की क्यों खास है यह यमाहा कीबोर्ड। यहाँ आपको 20,000 रुपए से कम कीमत में अभी — इस सबसे बढ़िया कीबॉर्ड की पूरी जानकारी मिल जायेगी। दिए गए जानकारी के आधार पर आप तय कर सकते है इस कीबोर्ड को खरीदना है या नहीं। वैसे यह जरूर बता दूँ की ऊंचे कीमत में बढ़िया म्यूजिक कीबोर्ड के लिए यमाहा एक मात्रा, और सबसे बढ़िया ब्रांड है। यहाँ दिए गए जानकारी के आधार पर आप तय कीजिये की यह कीबोर्ड मॉडल आपके लिए उपयुक्त है या नहीं।

753 स्वर और 206 म्यूजिक स्टाइल: एक कीबोर्ड के चयन में इस बात का ख़ास ध्यान रखा जाता है कि उसमें कितने स्वर और धुन के कितने विकल्प दिए गए है। जितना ज्यादा बड़ी संख्या होगी वह म्यूजिक कीबोर्ड उतना ही बढ़िया होगा। यमाहा ने इस PSR-I455 डिजिटल कीबोर्ड में दिया है 753 स्वर और 206 म्यूजिक स्टाइल। साथ ही इसे और खास बनती है 19 भारतीय वाद्य यंत्रो का स्वर और 26 खूबसूरती से बनाये गए ताल जो अपने देश के संगीत के अनुसार है। इस कीबोर्ड की शुरुवात हारमोनियम वाद्य यंत्र के स्वर से होती है।

Yamaha PSRI455 Digital Keyboard in 20000 Rupees

इस कीबोर्ड पर आपको तबला और तानपुरा का धुन भी बजा सकते है। जहाँ तक मेरी जानकारी है बहुत ही कम म्यूजिक कीबोर्ड में तबला का स्वर शामिल होता है। इन दोनों वाद्य यंत्रो का स्वर इस यमाहा कीबोर्ड से ठीक वैसे ही निकलते है जैसे कि एक वास्तविक तबला और तानपुरा को बजाने पर सुनाने को मिलता है। दोनों वाद्य यंत्रों का बैलेंस, टेम्पो, और पिच में परिवर्तित किया जा सकता है — दिए गए कण्ट्रोल नॉब के द्वारा।

  Music Keyboards under ₹10000

कुल 16 ताल दिए गए है तबला, तानपुरा, और मृदंग के स्वर में। तो इस कीबोर्ड में हारमोनियम का स्वर है, तबला का स्वर है और 206 म्यूजिक स्टाइल्स है जो आधारित है दुनिभर के भर के बढ़िया लोक संगीत और परम्परागत धुन पर। तो हो गया न, और क्या चाहिए।

राग मोड: यमाहा PSR-I455 म्यूजिक कीबोर्ड में राग मोड भी है जो इसे सुबह – शाम संगीत रियाज के लिए इसे बिलकुल उपयुक्त बनाता है।

Yamaha PSRI455 Keyboard Raga Scales

यह एक कीबोर्ड के डिज़ाइन पर जरूर निर्भर करता है कि वह इस्तेमाल में कितना आसान है और कितने सारे विकल्प — बजाने वाले को देता है। यमाहा ने PSRI455 कीबोर्ड मॉडल में दिया है नॉब कण्ट्रोल जिसका इस्तेमाल धुन बजाते हुवे किया जा सकता है स्वर और धुन में बदलाव के लिए। नॉब कण्ट्रोल के द्वारा 162 तरह के बदलाव किये जा सकते है अर्पिग्गिओ ट्यून में। इस प्रकार इस कीबोर्ड पर आप लाखों बढ़िया धुन बजा सकते हो।

यूएसबी टू डिवाइस फीचर: यमाहा ने इस म्यूजिक कीबोर्ड में एक बढ़िया फीचर दिया है जो घर में ही संगीत को रिकॉर्ड करने के लिए इसे एक बेहतरीन सिस्टम बनाता है। यूएसबी टू डिवाइस फीचर के द्वारा जो भी संगीत इस कीबोर्ड पर बजाया गया है उसे स्टूडियो क्वालिटी में रिकॉर्ड किया जा सकता है। जैसे की मैंने ऊपर बताया की इस कीबोर्ड में तबला और तानपुरा का धुन बजाया जा सकता है। तो लगभग सभी जरुरी वाद्य यंत्रों का स्वर जो जरुरी है एक मधुर संगीत बनाने के और उसे रिकॉर्ड करने के लिए, वे सब है इस डिजटल कीबोर्ड में।

आपको करना बस इतना है कि एक मजेदार धुन बनाइए और उसे जरुरी वाद्य यंत्रों  के स्वर के साथ इस कीबोर्ड पर बजाइये। इनबिल्ट रिकॉर्डर के द्वारा रिकॉर्ड होने के बाद यूएसबी टू डिवाइस फीचर के द्वारा सुरक्षित हो जायेगा एक पेनड्राइव में। फिर उसे सुनते हुवे, एक शांत वातावरण में धुन के अनुसार शब्दों को रिकॉर्ड कर लीजिये। फिर गाये हुवे स्वर और धुन को आसानी से कंप्यूटर और लैपटॉप में मिक्स कर दीजिये। आपका हिट गाना तैयार है। यूट्यूब पर गाने को डाल दीजिये और लोगों के बीच छा जाईये। अब टी-सीरीज और टिप्स जैसे बड़े म्यूजिक कंपनी के दफ्तर का चक्कर लगाने का कोई जरुरत नहीं अगर यमाहा PSR-I455 है पास।

  Music Keyboards under ₹10000

यूएसबी टू डिवाइस फीचर एक दूसरा बढ़िया इस्तेमाल है गाने के धुन और स्टाइल को इस कीबोर्ड में शामिल करने के लिए। अतः यह कीबोर्ड सिर्फ दिए गए स्वर और म्यूजिक स्टाइल संख्या तक ही सीमित नहीं है। आप अपने मर्जी से जितना चाहे उतना जोड़ सकते है।

अन्य खास फीचर्स: इस कीबोर्ड पर मिलते है 8 रजिस्ट्रेशन बैंक और 4 पेड। साथ ही इस कीबोर्ड में है 10 रागों का स्केल। भारतीय रागों के स्केल के साथ यह पहला यामाहा कीबोर्ड है बाजार में। इसीलिए यह कीबोर्ड सुबह-शाम रियाज के लिए भी उपयुक्त है। आगे इस कीबोर्ड का रिकॉर्डर फीचर सपोर्ट करता है अधिकतम छे ट्रैक, जिसमें से पांच मेलोडी का हो सकता है, और एक स्टाइल या पैटर्न के लिए। अतः इस में करीब 19000 नोट्स बनाये जा सकते है रिकॉर्ड करने के लिए।

Yamaha PSRI455 Keyboard Control

यमाहा PSR-I455 डिजिटल कीबोर्ड में इतना मेमोरी है की 10 गानों का रिकॉर्डिंग सुरक्षित रहे। इस कीमत वर्ग में, इतनी बड़ी मेमोरी क्षमता शायद ही किसी दूसरे कीबोर्ड में है। इसके आलावे यमाहा ने इस कीबोर्ड में कुल 9 साउंड इफ़ेक्ट दिए है रिवर्ब, कोरस, और हारमनी के — वहीं पांच मास्टर EQ साउंड इफ़ेक्ट दिए है। यमाहा के खुद के द्वारा बनाया गया ऑडियो इफ़ेक्ट भी इस कीबोर्ड में दिए गए है गाने को मधुर और खास बनाने के लिए।

क्या यह यमाहा म्यूजिक कीबोर्ड अपने कीमत में एक सही विकल्प है? यमाहा PSR-I455 एक शानदार डिजिटल कीबोर्ड है। इसका बनावट और फीचर्स शानदार है। इस म्यूजिक कीबोर्ड की क्षमता असीम है। जितनी खासियतें इस यमाहा कीबोर्ड में है उसे और बढ़ाया जा सकता है। सबसे कमाल की बात मुझे यह लगी की यह कीबोर्ड सभी साधनों और खासियतों के साथ आता है जो जरूर है एक बढ़िया गाना रिकॉर्ड करने के लिए। भारतीय संगीत से बढ़िया तालमेल है इस कीबोर्ड का। यह नियमतः रियाज करने के लिए भी उपयुक्त है।

  Music Keyboards under ₹10000

अगर यामाहा का यह कीबोर्ड खरीदते है तो हारमोनियम, तबला, मृदंग और अन्य भारतीय संगीत वाद्य यंत्र को खरीदने की जरुरत नहीं है। कुल मिला के यह एक पैसा वसूल उप्ताद है। अगर संगीत में रूचि है तो यह कीबोर्ड आपके पास होना ही चाहिए।

Price ₹19850 | Amazon
Features GM-Compatibility | XGlite-Compatibility | Weight: 6.8-Kg | Power-Consumption: 16W | Auto Power-Off  | Warranty: 12-Months
Board Organ-Style 61 Keys | Pitch-Bend | 2×Control Knob | LCD-Panel: 92×42 mm
Voices AWM Tone Stereo-Sampling | Polyphony Number: 32 | Voices: 753 {19 Indian}
Effects Reverb: 9 | Chorus: 4 |  Master EQ: 5 |  Harmony: 26 | Ultra-Wide Stereo: 3
Functions Dual/Layers | Split | Arpeggio: 162 | Registration: 4 (x 8 banks) | Metronome | Tampo Range 11 – 280 | Transpose {-12 to 0, 0 to +12} | Tuning: {427.0 – 440.0 – 453.0 Hz} | Tanpura-Tabala Pattern: {16 Preset & 5 Sections}
Styles Present-Styles: 206 {23 Indian Styles} | User-Style: 5 | Music-Database: 305 | One-Touch Setting
Songs Preset-Songs: 110 {10 Raga-Style} | Store up to 10 Songs | Number of Tracks: 5 Melody + 1 Style/Pattern | Recorder-Function
Storage 1.54-MB | USB-Reader
Connectivity Headphone Port | 1/4(6.3-mm) TRS-Stereo Phone Jack | Sustain-Pedal | USB-To-Device | USB-to-Host
Speaker Amplifiers 2.5W+2.5W | Speaker-Drivers: {12-CM x 2 + 3-CM x 2}
Accessories L-2C Keyboard StandFC5 Sustain paddle

Tagged in: