15000 रुपए बिलकुल सही बजट है एक ऐसा स्मार्टफोन के लिए, जिसका विनिर्देश अच्छा होने के साथ-साथ, जिसमें अत्याधुनिक खासियतें भी हो। मोटोराला, शाओमी, हुवावे, आसुस, नोकिआ, वीवो, ओप्पो और माइक्रोमैक्स जाने माने स्मार्टफोन ब्रांड है जो अच्छे टिकाऊ स्मार्टफोन बनाते है 15000 रुपए के आसपास के कीमत में। इस लेख में गैजेट्स शिक्षा टीम इन्ही सब ब्रांड के बढ़िया और नवीनतम स्मार्टफोन की गहराई से समीक्षा करेंगे।

अगर आप खरीदने की सोच रहें है एक दमदार स्मार्टफोन, जो नेक्स्ट जनरेशन फीचर के साथ लैस हो, तो इस समीक्षा लेख को अंत तक पढ़िए। यहाँ हमने उन सभी बढ़िया स्मार्टफोन को शामिल किया है और आगे भी शामिल करते रहेंगे जो 15000 रुपए के आसपास के कीमत अभी सबसे अच्छा विकल्प है।

☼ 6.7-Inch Infinix Note 12 5G Smartphone

15000 रुपए से कम कीमत में अभी सबसे बढ़िया स्मार्टफोन है इंफीनिक्स ब्रांड का। इंफीनिक्स नोट 12 5G की कीमत है 13999 रुपए।

​यह एक 5G स्मार्टफोन है। इस फ़ोन में चलेंगे भारत के सभी टेलीकॉम कंपनी के सिम।

एक 5G स्मार्टफोन में बैटरी खपत बहुत ज्यादा होती है, सामान्य 4G स्मार्टफोन के तुलना में। इस जरुरत को पूरा करती है दिया गया 5000-mAh बैटरी। ​फ़ास्ट चार्जिंग के द्वारा बैटरी काफी तेजी से चार्ज भी होता है। इंफीनिक्स ब्रांड देती है 33W का चार्जर, जो 5000-mAh की पूर्ति करती है करीब डेढ़ घंटे में।

  Smart TV: ₹10000 - ₹15000

5G और बैटरी के बाद, तीसरी सबसे बड़ी खूबी है अमोलेड स्क्रीन। यह OLED स्क्रीन होता है, और हर तरह से ज्यादा बढ़िया होता है एलसीडी स्क्रीन से। स्मार्टफोन जब भी ले अमोलेड स्क्रीन वाले ही ले। इस फ़ोन स्क्रीन का माप है 6.7 इंच।

Infinix Note 12 5G Smartphone

16MP से कम सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन काफी नहीं खरीदें। इंफीनिक्स नोट 12 में सेल्फी कैमरा के कार्य निष्पादन को और बेहतर बनता है दिया गया दो LED फ़्लैश, जो कम रोशनी में भी बढ़िया पिक्चर लेने में फ़ोन की मदद करता है।

डीटीएस साउंड टेक्नोलॉजी के साथ इस इंफीनिक्स स्मार्ट फोन का स्पीकर पैदा करता है जोरदार साउंड। बड़ा ओलेड स्क्रीन और दमदार साउंड के साथ, नोट 12 5G एक बेहतरीन विकल्प है एंटरटेनमेंट के लिए। गेमिंग के लिए यह फ़ोन उतरा बढ़िया विकल्प नहीं होगा हालांकि।

Price ₹13999
Features 6.7-Inch | 1080×2400 Pixels | 393 PPI | Corning Gorilla Glass v3 | 186 grams | 7.9-mm | 16MP Selfie Camera with Dual LED Flash | 6GB RAM | MediaTek Octa-Core Processor | 5000-mAh Li-Po | 33W Type-C Charger

 

► 6.4-Inch Samsung Galaxy M30s 4G Smartphone

15000 रुपए से कम कीमत में अभी सबसे बढ़िया स्मार्टफोन है सैमसंग गैलेक्सी M30s. इस 4G स्मार्टफोन की सबसे बढ़िया खासियत है इसकी 6000-mAh बैटरी, जो फ़ास्ट चार्जिंग के कारण 2 घंटे से कम वक्त में 100% चार्ज हो जाती है। और इतने बड़े बैटरी होने के बाबजूद इस फ़ोन का वजन काफी कम लगता है। यही कमाल है सैमसंग के बढ़िया कारीगरी की।

दमदार बैटरी के अलावे सैमसंग गैलेक्सी M30s को खास बनाता है 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी। इस फ़ोन को सैमसंग ने दिया है खुद का ही प्रोसेसर, जो काफी बढ़िया है। हीटिंग की कोई समस्या नहीं है इस फ़ोन में।

Samsung Galaxy M30s 4G Smartphone

सैमसंग ब्रांड के किसी भी स्मार्टफोन ने कभी भी अपने कैमरा के क्षमता से निराश नहीं किया है। यह सैमसंग 6000-mAh बैटरीवाला स्मार्टफोन तो 3 सेंसर वाले कैमरा के साथ आता है।

  मोबाइल फ़ोन: ₹1000 - ₹1500

गेमिंग के उदेश्य से भी इस सैमसंग 4G स्मार्टफोन को खरीद सकते है। बढ़िया गेमिंग परफॉरमेंस के लिए इसमें है आर्टिफिशल इंटेलिजेंस गेम बूस्ट, जो गेमिंग के वक्त इस फ़ोन के सीपीयू की लगभग सारी शक्ति को गेमिंग में लगा देती है।

इस सबके अलावे एक और खास बात है सैमसंग गैलेक्सी M30s के बारे, जो मुझे बहुत पसंद आयी। कोई फालतू का एप्प नहीं है इसमें। महीने में एक दो बार एप्प को अपडेट करना होगा। इससे पहले मेरे पास था आसुस का फ़ोन। सुबह सारे एप्प अपडेट करो, शाम को फिर से दो एप्प का अपडेट आ जाता था। मैं यहाँ सिस्टम एप्प की बात कर रहा हूँ।

Price 14990 Rupees
Ideal for HD Calling | Gaming | Photography | to run Applications
Features Dual-SIM | Android-Pie OS | Rear Fingerprint Sensor | FM Radio | AI Game Boost | Face-Unlock
Body Weight: 188-Grams | Thickness: 8.9-mm
Screen 6.4-Inch | 1080×2340 Pixels | Super-AMOLED | 403PPI | 84.02% Screen-to-Body Ratio | Bezel-Less Display with Water-Drop Notch | Corning Gorilla Glass v3
Processor Samsung Exynos 9 Octa 9611 | Octa-Core | Dual-Chipset | Mali-G72 MP3 GPU
Memory 6GB RAM | 128GB Memory | 512GB MicroSD Card Support (Dedicated Slot) | OTG
P. Camera 48MP+8MP+5MP (f/2.0) | LED Flash | HDR | ISO Control | Super-Steady Video | 4K Recording
F. Camera AI Camera | 16MP (f/2.0) | Full-HD Recording
Battery 6000-mAh Li-ion | 15W Fast Charging with USB Type-C
Network VoLTE | 4G | 3G | 2G | Wi-Fi | GPS | Wi-Fi Direct
Connectivity Bluetooth 5.0 | USB Type-C | Audio-Jack
Sensors Light | Proximity | Accelerometer | Gyroscope
Sales Box Smartphone | Adapter+USB Cable | SIM-Tool | Documents

 

► 6.3-inch Xiaomi Redmi Note 7 4G Smartphone

14000 से 15000 रुपए के कीमत वर्ग में अभी नवीनतम स्मार्टफोन है शाओमी ब्रांड का रेडमी नोट 7। यह 4G स्मार्टफोन बढ़िया विनिर्देश और अच्छी खासियतों के कारण एक बढ़िया विकल्प है।

शाओमी की पहचान एक ऐसे ब्रांड के रूप में है जो कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन लाती है जिसमें नवीनतम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर होते है। लेकिन शाओमी रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन में ऐसा कुछ भी नहीं। इसमें सबकुछ वही है जो किसी भी एक आम स्मार्टफोन में होते है।

Xiaomi Redmi Note 7 4G Smartphone

शाओमी रेडमी 7 से बेहतर बहुत सारे स्मार्टफोन है 15000 रुपए से कम कीमत में। लेकिन मैं खास कर जिक्र करूँगा हॉनर 8X का। इस हुवावे 4G स्मार्टफोन की अभी की कीमत है सिर्फ 13990 रुपए। इसमें कमोबेश वही विनिर्देश है जो इस शाओमी नोट 7 में है।

  Smartphones under ₹70000

हॉनर 8X न सिर्फ सस्ता है, बल्कि इसका डिज़ाइन भी ज्यादा आकर्षक और बेहतर है। साथ ही यह मैं पुरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ की अगर शाओमी रेडमी 7 दो साल टिकेगा तो हॉनर का यह स्मार्टफोन चार साल चलेगा। हॉनर के स्मार्टफोन की बनावट काफी बढ़िया होती है।

Price 14990 Rupees
Features Dual-SIM | Android-Pie OS | Rear Fingerprint Sensor
Body Weight: 185-Grams | Thickness: 8.1-mm
Screen 6.3-Inch | 1080×2340 Pixels | IPS-LCD | 409-PPI | 81.21% Screen-to-Body Ratio | Corning Gorilla Glass v5
Processor Snapdragon 660 | Octa-Core | Dual-Chipset | Adreno 512
Memory 4GB RAM | 64GB Memory | 256GB MicroSD Card Support | OTG
P. Camera 12MP+2MP (f/2.0) with AI | Exmor-RS CMOS Sensor | LED-Flash | Full-HD Recording
F. Camera 13MP (f/2.0) with AI |Full-HD Recording
Battery 4000-mAh Li-Po | Quick-Charging V4
Network VoLTE | 4G | 3G | 2G | Wi-Fi | GPS
Connectivity Bluetooth 5.0 | USB Type-C | Audio Jack
Sensors Light | Proximity | Accelerometer | Compass | Gyroscope

Tagged in:

, ,