इस राउटर समीक्षा लेख में जानिए 1000 रुपए से कम कीमत में, अभी खूब बिक रहे बढ़िया राउटर के बारे में। यहाँ शामिल किये गए सभी राउटर जाने-माने भरोसेमंद ब्रांड के उत्पाद है। जो अभी आपके जरुरत के अनुसार उपयुक्त हो, उसे इस विश्वास से खरीद सकते है की वर्षों तक टिकेगा।

राऊटर खरीदने से पहले आप यह जान ले — राऊटर और मॉडम दो अलग चीज है। बाजर में राऊटर मिलते है, मॉडम मिलते है, और मॉडम वाले राउटर भी मिलते है। आप को क्या खरीदना चाहिए यह आप तय कर सकते है अपने ब्रॉडबैंड कनेक्शन के अनुसार। अगर आपके घर में आने वाला कनेक्शन से — टेलीफोन और इंटरनेट दोनों चलता है, तब आपको एक मॉडम वाला राउटर खरीदना है। बीएसएनएल और एयरटेल ऐसे कनेक्शन देते है। लेकिन कनेक्शन है सिर्फ ब्रॉडबैंड के लिए, तब आपको सिर्फ राउटर खरीदना है। ऐसे कनेक्शन देते है एसीटी, हाथवे, और यू ब्रांडबैंड जैसी कम्पनियाँ।

☼ Xiaomi 4C Smart Router

अगर सिर्फ खूबियों की बात करें तो शाओमी ब्रांड का यह स्मार्ट राऊटर अभी सबसे बढ़िया विकल्प है 1000 रुपए से कम कीमत में। यह एक स्मार्ट राऊटर है। कैसे? क्योंकि इसको संचालित कर सकते है एक स्मार्टफोन ऐप के द्वारा भी।

Xiaomi Mi Smart Router 4C 300 MBPS Wireless Connection-min

इस शाओमी राऊटर में है चार एंटेना। जितना ज्यादा एंटेना वह राऊटर उतना बढ़िया होगा स्थिर और लगातार हाई स्पीड वायरलेस कनेक्शन देने में। साथ ही ज्यादा एंटेना का होना यह भी निश्चित करता है कि राऊटर दे पायेगा पूरा स्पीड तब भी जब बहुत सारे वायरलेस कनेक्शन एक्टिव है। अगर आपके घर में सदस्यों की संख्या ज्यादा है, जो वायरलेस इंटरनेट से लगातार अपने डिवाइस को जोड़े रखते है, तब आपको ज्यादा एंटेना वाला राऊटर खरीदना चाहिए। जैसे की शाओमी ब्रांड का यह 4C राऊटर मॉडल।

शाओमी 4C राऊटर मॉडल सिंगल बैंड कनेक्शन पर काम करता है। इसके द्वारा वायरलेस कनेक्शन के अधिकतम स्पीड होगी 300 एमबीपीएस। इसके अन्य खास खूबियों में शामिल है पैरेंटल कण्ट्रोल, और Wi-Fi स्पीड बूस्ट।

Price ₹999 → Amazon
Features Single Band (2.4G) | Wireless Connection Speed Up to 300 MBPS | 4 High-Speed Antenna | Parental Control | Mobile Phone App Control | Wi-Fi Speed Boost | Warranty: 1-Year

 

► TP-Link WR820N Wireless Router

भारतीय बाजार में राउटर के लिए टीपी लिंक सबसे बड़ा, और भरोसेमंद नाम है। गैजेट्स शिक्षा वेबसाइट के ऑफिस में इसी ब्रांड के राउटर का इस्तेमाल होता है। टीपी लिंक ब्रांड अपने सभी राऊटर पर 3 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी देती है। खरीद बिल में लिखे तारीख से तीन साल तक, अगर राउटर में कोई खराबी आती है तो एक नया राउटर मिल जाता है। पुराना राउटर आपको जमा करना होगा और 10, 15 दिन के बाद एक नया राउटर मिल जायेगा।

TP-Link TL-WR820N Wireless Router

यह टीपी लिंक राउटर बिना मॉडम का है। इसकी अधिकतम वायरलेस स्पीड हो सकती है 300 एमबीपीएस। एक बड़े घर के हर कमरे में भरपूर सिगनल मिले, इसके लिए इसमें है दो शक्तिशाली 5-dBi ओमनी-डायरेक्शनल एंटेना। यह राउटर अपने पहुंच वाले भाग के हर तरफ — एक सामान, बजबूत सिगनल देता है।

  कंप्यूटर कीबोर्ड: ₹100 - ₹1000

​ टीपी लिंक ब्रांड का यह सस्ता, लेकिन बढ़िया राउटर आता है जरुरी सुरक्षा उपाय के साथ। बच्चे क्या देखे और क्या न देखे, यह निंयत्रित हो सकता है इस राउटर में दिए गए पैरेंटल कण्ट्रोल फीचर के द्वारा। घर में आये मेहमान को बिना वाई-फाई पॉसवर्ड दिए होम नेटवर्क से जोड़ने के लिए इसमें है गेस्ट प्रोफाइल फीचर। साथ ही इसमें है अन्य जरूर सुरक्षा उपाय, मजबूत फायरवॉल और वायरलेस सिगनल एन्क्रिप्शन के खास फीचर।

सामान्य इस्तेमाल के लिए टीपी लिंक TL-WR820N एक बढ़िया राउटर है। लगभग सभी जरुरी सहूलियत और नेटवर्क सुरक्षा के उपाय दिए गए है इसमें।

Price ₹900 → Amazon
Features 300 MBPS Wi-Fi Speed | IPTV Support | Guest Network | Local Management | Remote Management | Bandwidth Control
Security Access Control: {Parental Controls, Local Management Control, Host list, Access Schedule, Rule Management} | Firewall {SPI Firewall, IP and MAC Address Binding} | Wireless Encryption
Wireless Standards: {IEEE 802.11n, IEEE 802.11g, IEEE 802.11b} | Frequency: 2.4-GHz | Enable/Disable Wireless Radio | WMM | Wireless Statistics | Security: {WEP, WPA / WPA2, WPA / WPA2-PSK}
Network WAN Type: {Dynamic IP, Static IP, PPPoE, PPTP, L2TP} | IPv4, IPv6 | Dynamic DNS: {DynDns, NO-IP} | Port Forwarding: {Virtual Server, UPnP, DMZ} | DHCP: {Server, DHCP Client List}
Build Ethernet-In | 2×Ethernet Out | WPS/Reset Button | 2 Fixed 5-dBi Omni-Directional Antennas

 

​► iBall Baton Dual Band Wireless Router {iB-WRD12EN}

1000 रुपए से कम कीमत में सबसे तेजी से बिकने वाला राऊटर है, आईबॉल ब्रांड का यह ड्यूल बैंड राऊटर। यह 5-GHz और 2.4-GHz, दोनों फ्रीक्वेंसी बैंड पर एक साथ ब्रान्डविड्थ उपलब्ध करता है। साथ ही इसमें दिए गए है 5-dBi का 4 ओमिनी-डायरेक्शन, यानि की चारों तरह एक सामान कवरेज देने वाला, दमदार एंटेना। इसीलिए यह आईबॉल राऊटर, घर के साथ-साथ ऑफिस में इस्तेमाल करने के लिए भी ज्यादा उपयुक्त है। इस राऊटर के द्वारा अधिकतम डाटा स्पीड हो सकती है 1200 एमबीपीएस। लेकिन अगर आपके ब्रॉडबैंड कनेक्शन का स्पीड है सिर्फ 2  एमबीपीएस, तो 2 एमबीपीएस स्पीड ही मिलेगा। ध्यान दीजिये, यह सिर्फ एक राऊटर है, इसमें मॉडेम नहीं है।

आईबॉल ब्रांड का यह बढ़िया राऊटर आता है वायरलेस कम्युनिकेशन में नवीनतम तकनीक बीमफोर्मिंग के साथ, जिसमें कनेक्शन रिसीवर के तरह ज्यादा मजबूत सिंगल दिया जाता है। इस कारण इस आईबॉल राऊटर से आपके स्मार्टफोन और लैपटॉप को ज्यादा मजबूत सिंगल मिलेगा, दूसरे ब्रांड के राऊटर के तुलना में। साथ ही इसमें में है MU-MIMO तकनीक, जो राऊटर के दुनिया में नया तकनीक है और एक एडवांस वर्जन है  MIMO तकनीक का। इसमें उपलब्ध ब्रान्डविड्थ को कनेक्शन रिसीवर करने वालों के बीच बराबर भाग में बाँट दिया जाता है, सबको एक सामान स्पीड देने के लिए।

  Fingerprint Scanners under ₹5000

इसके आलावे इस आईबॉल राऊटर को खास बनता है स्मार्टफोन एप्प सपोर्ट। आईबॉल ब्रांड के राऊटर एप्प को अपने स्मार्टफोन में इनस्टॉल कर, इस आईबॉल राऊटर से जोड़ना है। उसके बाद आप सभी तरह से सुरक्षा सेटिंग, प्रोफाइल सेटिंग और बाकि के राऊटर सेटिंग कर सकते है।

इस प्रकार हर तरह से बढ़िया है आईबॉल ब्रांड का यह ड्यूल बैंड स्मार्ट राऊटर। खास कर ऑफिस में इस्तेमाल के लिए, इससे बढ़िया अभी और कोई राऊटर नहीं है 1000 रुपए से कम कीमत में।

Price ₹990 → Amazon
Features Beamforming Technology → More Powerful Signal towards Receivers | MU-MIMO Technology → Equal speed for all the connected devices | Manage and Monitor router with iBall Baton i-Connect Mobile App | Parental Control | Guest Mode | Filtering: {IP, MAC, URL}
Speed Max: 1200 MBPS {5-GHz: up to 867 MBPS | 2.4-GHz: up to 300 MBPS}
Network Frequency: {2.4-GHz | 5-GHz} | Connection Type: {Dynamic IP, PPPoE, Static IP, L2TP, PPTP}
Security WPA-PSK/WPA2-PSK | WPA/WPA2 Wireless Security: Enable/Disable | WPS (Wi-Fi-Protected Set-up) | Quick Encryption
Build 4×5-dBi Omni-Directional Antenna | WPS/Reset Button | Wi-Fi On/Off Button | 3×LAN Ports | Ethernet | LED Notification | 9V Power Adapter Input Point

 

► Mercusys MW325R Wireless Router

मर्क्यूसीस ब्रांड के बारे में ज्यादा नहीं मालूम, लेकिन इस ब्रांड का चार ऐन्टेना वाला वायरलेस राऊटर MW325R सिर्फ 890 रुपए में मिल रहे होने के कारण, खूब बिक रहे है बाजार में। मर्क्यूसीस ब्रांड दे रही है तीन साल की वारंटी जिसमें राऊटर बदल कर मिलेगा। यह राऊटर दे सकता है मजबूत वायरलेस सिंगल 500 मीटर के क्षेत्र में। वहीं इसके डाटा ट्रांसफर की अधिकतम स्पीड हो सकती है 300 एमबीपीएस।

Mercusys MW325R Router

नेटवर्क चाहे छोटा हो या बड़ा, सुरक्षा का खतरा उसी अनुपात में हर वक्त होता है। दुनिया में खुराफातिये की संख्या कम नहीं, बल्कि काफी तेजी से बढ़ रही है। इसीलिए आपका लोकल एरिया नेटवर्क सुरक्षित हो, इसकी पहली जिम्मदारी होती है राऊटर डिवाइस पर। मर्क्यूसीस ब्रांड के इस राऊटर में दिया गया है पैरेंटल कण्ट्रोल, गेस्ट प्रोफाइल के फीचर, और एडवांस्ड एन्क्रिप्शन की खासियत। लगभग पूरी तरह से सुरक्षित है यह राऊटर। हमारे टीम ने कुछ टेस्ट किये इसके साथ, जिसमें यह खरा उतरा। सामान्य इस्तेमाल के लिए यह एक सुरक्षित और तेज गति से ब्रैंडविथ उपलद्ध करवाने वाला राऊटर है। यह सामान्य खासियतों वाला राऊटर है। अतः घर में इस्तेमाल के लिए उत्तम है।

Price ₹890 → Amazon
Build 4×5 dBi Antenna | Reset Button | 3×LAN Ports | WAN Port
Network IEEE 802.11n/g/b | 2.4-GHz | Wireless Security: WPA-PSK / WPA2-PSK | WAN Type: {Dynamic IP/Static IP/PPPoE/L2TP/PPTP} | DHCP: {Server, DHCP Client List} | Port Forwarding: {Virtual server, UPnP, DMZ} | Dynamic DNS | IPv4 Protocols | Firewall Security: {IP and MAC address binding}
Management Access control | Local management | Remote management

 

► D-Link Broadband Router with Repeater {DIR-615}

लोग हमेशा भरोसेमंद ब्रांड के राऊटर खरीदना पसंद करते है। यह सही भी है। डी-लिंक ऐसा ही एक भरोसेमंद ब्रांड है राऊटर के लिए भारतीय बाजार में। डी-लिंक ब्रांड का DIR-615 राऊटर मॉडल 1000 रुपए में अभी एक बढ़िया, बेस्ट-सेल्लिंग राऊटर है। यह सिर्फ वायरलेस राऊटर है। राऊटर + मॉडम नहीं है। अतः यह टेलीफोन और इंटरनेट के लिए एक तार वाले कनेक्शन के साथ काम नहीं करेगा।

D-Link DIR-615 Wireless Router 300 MBPS

बाजार में हाल ही में नए आये राऊटर के तुलना में, डी-लिंक ब्रांड का यह सिंगल एंटेना वाला राऊटर कमतर है। फिर भी लोग इसे काफी पसंद कर रहे है। इसके दो कारण है। पहला है डी-लिंक ब्रांड का भरोसा। दूसरा है इस राऊटर का रिपीटर मोड। जहाँ तक मुझे ध्यान आ रहा है, बाजार में अभी और कोई दूसरा राऊटर नहीं 1000 रुपए में, जिसमें रिपीटर मोड भी है। रिपीटर को आप मोबाइल फ़ोन टॉवर से समझ सकते है। इस राऊटर के रिपीटर मोड को एक्टिवेट करने पर पुरे घर में मिलेगा मजबूत सिग्नल।

  Laptops under ₹35000

डी-लिंक DIR-615 राऊटर मॉडल में नेटवर्क फीचर वही है जो किसी भी 1000 रुपए वाले राऊटर में होगा। उसी तरह इसमें नेटवर्क सुरक्षा के लिए जरुरी सभी फीचर दिए गए है। साथ ही कंपनी दे रही है 3 साल की रिप्लेसमेंट, यानि की बदल कर देने की वारंटी।

Price ₹990 → Amazon
Features Repeater Mode | Max Network Speed: 300-MBPS | 3-Years Replacement Warranty
Network Web setup wizard | UPnP support | Active firewall – Network Address Translation (NAT) to control traffic and prevent exploits and intrusions
Security Wi-Fi Protected Access | Wi-Fi Setup Protected by a PIN |
Build 2×5-dBi Antenna | Power-Port | WAN | 4×LAN | Secure Reset

Tagged in:

,