घरेलू उपयोग के लिए मिक्सर ग्राइंडर का चयन करते समय, अपनी विशिष्ट आवश्यकताओं के आधार पर वाट क्षमता पर विचार करना चाहिए। आम तौर पर, 500 से 750 वॉट के बीच पावर रेंज वाला मिक्सर ग्राइंडर अधिकांश घरों के लिए उपयुक्त होता है।
500 वॉट का मिक्सर ग्राइंडर मसालों, मेवों और सब्जियों जैसे नियमित पीसने के कार्यों को संभालने के लिए पर्याप्त है। ऊर्जा खपत के लिहाज से भी यह किफायती है। हालांकि, यदि आपकी आवश्यकताएँ अधिक भारी-भरकम हैं, जैसे कि सख्त सामग्री को पीसना या इडली डोसा के लिए बैटर बनाना, तो 750-वाट मिक्सर ग्राइंडर पर विचार करना अधिक उपयुक्त होगा।
उच्च वाट क्षमता बेहतर दक्षता सुनिश्चित करती है। बड़ी मात्रा और कठिन सामग्रियों को आसानी से कूटने पीसने में सक्षम होता है। अंततः, आपके घरेलू मिक्सर ग्राइंडर के लिए उपयुक्त वाट क्षमता का चयन आपकी विशिष्ट पीसने की आवश्यकताओं का आकलन करने और एक ऐसे मॉडल को चुनने पर निर्भर करता है जो उन आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से पूरा करता है।
Table of Contents
► 300W Philips HR3705 Hand Mixer
हाथ में उठा कर इस्तेमाल किये जाने वाले किचन एप्लायंस का वजन जितना कम होगा, उसको इस्तेमाल करना उतना आसान होगा। फिलिप्स HR3705 हैंड मिक्सर का वजन एक किलो से कम है। अतः इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। ऐसे अप्प्लाईन्स का पहली बार इस्तेमाल करने वाल भी इसका बखूबी इस्तेमाल कर सकता है। वह भी तब जब इसमें है 300W का दमदार मोटर। वो इसीलिए की ग्रिप वाले हैंडल के कारण इसके ऊपर हाथ का पकड़ काफी बजबूत होता है।
दो हुक के सेट मिलते है इस फिलिप्स हैंड मिक्सर के साथ, जो पूरी तरह स्टेनलेस स्टील में बने है। स्पीड लेवल है कुल 6, 5 सामान्य और एक टर्बो मोड। सिर्फ एक बटन दबाने से हुक बाहर निकल जाते है। तो हुक बदलना इस हैंड मिक्सर पर बहुत आसान है। इसके अलावे इस्तेमाल के बाद जुड़े हुवे पॉवर कॉर्ड को मोड़ कर रखने की सुविधा भी दी गई है इस पर।
ऊपर बताए गए खासियतों के कारण ही फिलिप्स HR3705 हैंड मिक्सर अभी सबसे ज्यादा बिकने वाला हैंड मिक्सर है भारतीय बाजार में। जिन्होंने इसे ख़रीदा है, इसे उत्तम है माना है।

Price | ₹2090 | Amazon |
Features | 300W Copper Motor {Speed Level: 6} | 2 × Hook Set {Strip Beaters & Dough Hook} | Weight: 852 Grams | Power Cord: 1.2-Meter | Warranty: 2 Years |
☼ 500W Philips HL7506 Mixer Grinder
इस बात में कोई अतिश्योक्ती नहीं की मिक्सर ग्राइंडर के लिए फिलिप्स अभी सबसे भरोसेमंद ब्रांड है बाजार में। इस ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर काफी टिकते है। मेरे फिलिप्स मिक्सर ग्राइंडर मशीन को 7 साल से ज्यादा हो गए है।
लेकिन फिलिप्स के मिक्सर ग्राइंडर महंगे होते है। जो सही भी है अगर उसके बनावट और कार्य क्षमता को देखें तो। तीन जार वाले फिलिप्स मिक्सर ग्राइंडर कभी भी 2000 रुपए के रेंज में नहीं मिलेगा। संयोग से इस कीमत वर्ग में फिलिप्स का एक मिक्सर ग्राइंडर मॉडल है मार्केट में। लेकिन तीन जार के साथ नहीं, दो जार के साथ।
फिलिप्स HL7506 मिक्सर ग्राइंडर आता है 1.25-लीटर और 0.30-लीटर क्षमता वाले दो जार के साथ। फिलिप्स ब्रांड पास इस मिक्सर ग्राइंडर मॉडल के अलावे और कोई दूसरा विकल्प नहीं है बाजार में जो सिर्फ दो जार के साथ आता है। सिर्फ दो जार होने के कारण यह इतना सस्ता है। लेकिन इसके कूटने पीसने की क्षमता कमाल की है। वह है 500W के दमदार कॉपर मोटर के कारण।

Price | ₹2090 | Amazon |
Features | 500W Copper Motor | 2 SS Jars {1.25-Liter Multipurpose Jar & 0.3-Liter Chutney Jar} | Power-Cord: 1.2-Meter | Warranty: 2-Year |
☼ 500W Philips HL7505 Mixer Grinder
फिलिप्स HL7505 मिक्सर ग्राइंडर एक बढ़िया विकल्प है उनके लिए जिन्हें चाहिए 2500 रुपए में एक टिकाऊ मिक्सर ग्राइंडर जो कम से कम 10 साल चले। तीन जार होने के कारण यह फिलिप्स मिक्सर ग्राइंडर लगभग सभी तरह के चीजों को कूट पीस सकता है। इसमें है काफी दम क्योंकि दिया गया 500W का मोटर आता है कॉपर वायरिंग के साथ।
इस फिलिप्स मिक्सर ग्राइंडर के साथ मिलते है तीन जार: 1.25 लीटर का ब्लेंडर, 0.75 लीटर का बहुउपयोगी जार, और सिर्फ 0.3 लीटर का चटनी जार। हर दिन गिला मसाला बनाने वाला जार सिर्फ 0.3 लीटर का है, जो छोटा है। लेकिन कीमत भी तो देखिये इस मिक्सर ग्राइंडर मॉडल का।

Price | ₹2490 | Amazon | Flipkart |
Features | 500W Motor | 3 SS Jars {1.25-Liter Blender, 1.00-Liter Multipurpose Jar, 0.3-Liter Chutney Jar} | Power-Cord: 1.2-Meter | Warranty: 2-Year |
► 750W Sansui SMG02 Mixer Grinder
सैन्सुई एक जाना-माना नाम है भारतीय बाजार में। हाल ही में इस जापानी कंपनी ने एक 750W मोटर वाला मिक्सर ग्राइंडर बाजार में उतरा है। 2500 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध, यह सैन्सुई मिक्सर ग्राइंडर काफी बढ़िया है।
इसका 750-वॉट मोटर, कॉपर वायरिंग के कारण काफी दमदार है। साथ में दिए गए तीनों जार स्टेनलेस स्टील में बने है। और तीनों जार में दिया गया तीखा ब्लेड भी हार्ड स्टील में बना है। ये बड़े आकार के जार है, लॉक होने वाले ढक्कन के साथ। इस कारण इस सैन्सुई मिक्सर ग्राइंडर को इस्तेमाल करना काफी सुरक्षित है। वहीं इस मिक्सर ग्राइंडर का मोटर यूनिट बना है टिकाऊ एबीएस प्लास्टिक में। निःसंदेह ही बनावट काफी बढ़िया है इस सैन्सुई मिक्सर ग्राइंडर का।
तो सैन्सुई ब्रांड का यह मिक्सर ग्राइंडर मशीन, अपने दमदार 750W मोटर और हार्ड स्टील ब्लेड वाले स्टेनलेस स्टील जार में सभी तरह के मसाले को कूट-पीस सकता है। चाहे सुखी हल्दी पीसना हो या सूखा अदरख, यह मिक्सर ग्राइंडर कर पायेगा सेकंडों में।
सही कीमत, 750W का कॉपर मोटर, बड़े साइज का जार, सैन्सुई ब्रांड का भरोसा, और जार में लॉक होने वाला दक्कन — ये पांच प्रमुख कारण है कि क्यों, सैन्सुई ब्रांड यह नया मिक्सर ग्राइंडर आपके रसोई में होना चाहिए।

Price | ₹2300 | Amazon |
Features | Ideal For: {Wet & Dry Grinding | Mixing | Blending} | Warranty: {2-Years on the whole unit} | Auto Switch OFF | Locking System | Aluminum Sockets | |
Motor | 750W | 100% Copper Winding | Over-Load Protection | Non-Slip Rubber Feet | ABS Plastic Body |
Jar | 3 Stainless-Steel Jar with Hard Steel Blades and Lid Lock {1.5L Blender | 1.2L Multipurpose Jar | 0.4L Chutney Jar} | Unbreakable Lids | Strong Lid Locks |
► 550W Prestige Tez Mixer Grinder with Big Jars
प्रेस्टीज तेज, प्रेस्टीज ब्रांड का और बाजार में भी एक नया मिक्सर ग्राइंडर मॉडल है। 2500 रुपए से कम कीमत में मिल रहे इस बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर मशीन में है 550-वॉट का दमदार मोटर, जिसमें है कॉपर वायरिंग। तो प्रेस्टीज ब्रांड का नाम और कॉपर वायरिंग पर्यात है यह कहने के लिए की मोटर में है दम और वह कई सालों तक चलेगा बिना सर्विस के। इस मिक्सर ग्राइंडर मॉडल के साथ मिलते है तीन स्टेनलेस स्टील जार, जिसके धारदार ब्लेड बने हुवे है सबसे बढ़िया गुणवत्ता वाले ठोस स्टील में। तो एक दमदार मोटर और स्टेनलेस जार-ब्लेड के साथ, प्रेस्टीज तेज मिक्सर ग्राइंडर मशीन हर तरह के खाने-पीने योग्य चीजें को बड़े आराम से कूट सकता है, पीस सकता है, उसका चूरा बना सकता है।
जो भी बातें मैंने इस प्रेस्टीज मिक्सर ग्राइंडर मॉडल के बारे में बताई, वैसे ही लगभग सभी मिक्सर ग्राइंडर मशीन होते है। तो फिर खास क्या है, बाजार में नए आये प्रेस्टीज ब्रांड के इस 550W मिक्सर ग्राइंडर में? प्रेस्टीज तेज मिक्सर ग्राइंडर में रॉकेट का क्रायोजनिक इंजन तो नहीं है, लेकिन यह खास है 1.2 लीटर के मिक्सर जार के कारण। सामान्यतः सभी मिक्सर ग्राइंडर सेट में होते है एक लीटर का मिक्सर जार। लेकिन प्रेस्टीज तेज मिक्सर ग्राइंडर मॉडल के सेट में है 1.2 लीटर का मिक्सर जार। बाकि सबकुछ वही है जो प्रेस्टीज ब्रांड के दूसरे मिक्सर ग्राइंडर मॉडल में है, और बाजार में मिल रहे अन्य ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर मशीन में है।

Price | ₹2200 | Amazon |
Features | Ideal For: {Wet & Dry Grinding | Mixing | Blending} | Warranty: {2-Years on whole unit} |
Motor | 550W | 100% Copper Winding | Over-Load Protection | Non-Slip Rubber Feet | ABS Plastic Body |
Jar | 3 Stainless-Steel Jar with Hard Steel Blades {1.5L Blender | 1.2L Multipurpose Jar | 0.4L Chutney Jar} |
► 550W Prestige Stylo Mixer Grinder
मिक्सर ग्राइंडर जार में लिड-लॉक होने के कई फायदे है। एक मिक्सर ग्राइंडर मशीन का इस्तेमाल एक लिड-लॉक वाले जार के साथ ज्यादा सुरक्षित है। इसीलिए ऐसे मिक्सर ग्राइंडर जिसके जार में है लिड लॉक, वे ज्यादा महंगे होते है।
अब इस 550-वॉट मोटर वाले प्रेस्टीज मिक्सर ग्राइंडर मशीन को देखिये। इसके जार में लिड लॉक नहीं है। यह मिल रहा है 2200 रुपए में। यही मिक्सर ग्राइंडर — लिड लॉक वाले जार के साथ मिलता है 2800 रुपए में। प्रेस्टीज एस्टिलो मिक्सर ग्राइंडर के दोनों वैरिएंट में सबकुछ सामान है। अंतर है तो बस जार लिड लॉक का।
मेरे राय में 600 रुपए ज्यादा देकर आपको लिड लॉक जार वाला वैरिएंट, जो की है प्रेस्टीज एस्टिलो प्लस खरीदना चाहिए। खास कर तब जब आपके घर में है एक गर्ववती महिला, जो रसोई घर जाती है खाना बनाने लिए। एक थरथराते हुवे मिक्सर ग्राइंडर के जार के ऊपर उनका हाथ रखना असुरक्षित हो सकता है।
Price | ₹2200 | Amazon |
Features | Ideal For: {Wet & Dry Grinding | Mixing | Blending} | Warranty: {2-Years on the whole unit | 5-Years on Motor} |
Motor | 550W | 100% Copper Winding | Over-Load Protection | Non-Slip Rubber Feet | ABS Plastic Body |
Jar | 3 Stainless-Steel Jar {1.5L Blender | 1.0L Multipurpose Jar | 0.3L Chutney Jar} | Hard Steel Blades | Sturdy Handles |
► 750W Inalsa Jazz DX Mixer Grinder
एक 750-वाट मोटर वाला मिक्सर ग्राइंडर 2000 रुपए से कम कीमत में नहीं मिलते है। इस वेबसइट पर एक खास लेख है जिसमें सिर्फ 750-वॉट क्षमता वाले मिक्सर ग्राइंडर की विशेष समीक्षा की गई है। वहाँ, भारतीय बाजार में उपलद्ध सबसे ज्यादा पसंद किये गए मिक्सर ग्राइंडर मशीन को स्थान दिया गया है। लेकिन उन सभी मिक्सर ग्राइंडर का कीमत 4000 रुपए के आस-पास है। 750-वॉट मोटर के साथ अभी सबसे सस्ता मिक्सर ग्राइंडर आता है इनल्सा ब्रांड का। इसकी कीमत है 2100 रुपए अभी। इसी के आसपास के कीमत में इसके कुछ विकल्प भी है लेकिन उनसब के बनावट पर मुझे भरोसा नहीं। अतः 750 मोटर के साथ अभी सबसे सस्ता मिक्सर ग्राइंडर है इनल्सा जाज डीएक्स।
इस मिक्सर ग्राइंडर को खरीदना चाहिए या नहीं इसका निर्याय पूरा समीक्षा पढ़ने के बाद लेना क्योंकि इसके सिर्फ कुछ ही बातें अच्छी है। सबसे पहले बात करते है 750-वॉट मोटर की जो आता है कॉपर वाइंडिंग के साथ। मोटर में काफी दम है, आवाज कम करता है, और काफी तेजी से ब्लेड को घूमता है। मुझे लगता है की मोटर की आरपीएम यानि की रन पर मिनट करीब-करीब 18,000 के आसपास होगी। मैं नहीं नाप सकता, कंपनी ही विनिर्देश तालिका में लिख कर देती है हमेशा। इस मिक्सर ग्राइंडर के लिए ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली मुझे। आरपीएम का कोई खास मायने नहीं है, बस एक तरीका है जानने का की मोटर में कितना शक्ति है और वह कितना तेजी से ब्लेड को घुमा सकता है। तो इसप्रकार इनल्सा जाज डीएक्स के मोटर यूनिट को लेकर बिलकुल भी शिकायत नहीं है।
बनावट और स्टेनलेस स्टील जार की गुणवत्ता: कीमत के अनुसार पुरे मिक्सर ग्राइंडर सेट, जिसमें सभी कुछ शामिल है – की बनावट गुणवत्ता अच्छी है। लेकिन, खास कर, दिए गए जार की बनावट गुणवत्ता कमतर है। वैसे नहीं है जैसा हमेशा इनल्सा जैसे बढ़िया ब्रांड से अपेक्षित होती है। मुझे नहीं लगता की जार और उसके ब्लेड, स्टेनलेस स्टील में बने होने के बाबजूद ज्यादा दिन टिक पाएंगे। मेरे पास सात साल से है फिलिप्स का मिक्सर ग्राइंडर जिसमें है सिर्फ 500-वॉट का मोटर। आज तक मुझे कोई दिक्कत नहीं आयी, सबकुछ बढ़िया है। जबकि इसका इस्तेमाल मैं लगभग हरेक दिन जरूर करता हूँ।
मैंने इस इनल्सा मिक्सर ग्राइंडर के बारे में लोगों की राय को पढ़ा है। बहुत सारे लोगों का कहना है कि बड़े और माध्यम आकर वाले जार के ढक्कन में लिड-लॉक नहीं दिया गया है। मेरे अनुसार यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। मेरे भी फिलिप्स मिक्सर ग्राइंडर के बड़े और माध्यम आकर वाले जार के ढक्कन में लिड लॉक नहीं है। लेकिन हा इनल्स के इस मिक्सर ग्राइंडर के जार का वॉशर मुलायम नहीं है इस कारण ढक्कन ठीक से लॉक नहीं होता। लोगों का कहना था की लिड-लॉक नहीं होने के कारण एक हाथ ढक्कन के ऊपर रखना पड़ता जब मिक्सर ग्राइंडर चल रहा है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। चाहे लिड लॉक हो या न हो, हाथ तो ऊपर रखना ही चाहिए।
हमलोग बहुत सारे मिक्सर ग्राइंडर की समीक्षा के लिए उसका अलग-अलग तरीके से उपयोग करके देखते है। यह बहुत बार हुवा है कि जार से सबकुछ बाहर आ गया, लिड लॉक होने के बाबजूद। लिड लॉक पूरी सुरक्षा की गॉरन्टी नहीं है। इस बात में कोई दो राय नहीं की जब मिक्सर चल रहा है तो एक हाथ जार के ऊपर होना ही चाहिए।
इनल्सा जाज डीएक्स विनिर्देश: तीनों जार की बनावट थोड़ी कमतर है। इसको छोड़ के बाकि सबकुछ बहुत बढ़िया है इनल्सा ब्रांड के इस मिक्सर ग्राइंडर में। यह वाजिब से कम कीमत में उपलद्ध है। देखने मैं यह बहुत साधारण है। उसका कारण है कि 750-वॉट मोटर और तीन जार के साथ आने के बाबजूद यह काफी सस्ता है। तो कंपनी ने डिज़ाइन पर कम खर्च किये है। वैसे मैं इतने बड़े मोटर क्षमता का हिमायती नहीं हूँ खासकर ऐसे मिक्सर ग्राइंडर में, जो मूलतः उपयुक्त है छोटे परिवार के लिए। फिर भी अगर लेना है तो इसे बिना किसी संकोच के आर्डर कर सकते है ऑनलाइन बाजार में। यह वैल्यू फॉर मनी उप्ताद है।

Price | ₹2100 | Amazon |
Motor | 750-Watt | 3 and PLUS speed | Over-Load Protection | Max Run 30 Minutes | 18000 RPM |
Jar | 1.5 Liter | 1.0 Liter | 400 ml | Stainless Steel Build | Stainless Steel Blades | Comfortable Jar Handles | |
Build | UV Coated Body | Non-Sleep Rubber Feet | |
Sales Box | Motor Unit | Three Jar | Spatula | Documents |
Warranty | 24 Months | Inalsa Customer Care 9773982065/66/67/68 | ial@inalsa.co.in |