इस रिव्यु लेख में जानिए बढ़िया एलईडी कंप्यूटर मॉनिटर के बारे में, जो आते है एक बड़े स्क्रीन के साथ, और उपलब्ध है 5000 रुपए से कम कीमत में। यह लेख समय-समय पर संपादित किया जाता है। अतः आप यहाँ जो भी कंप्यूटर मॉनिटर विवारित है, वो नवीनतम उत्पाद है बाजर में।

वैसे तो 5000 रुपए से कम कीमत में बहुत सारे एलईडी मॉनिटर बिक रहे है। लेकिन गैजेट्स शिक्षा टीम ने चुना है सिर्फ उन्ही कंप्यूटर मॉनिटर को, जिसकी बनावट खास है, स्क्रीन क्वालिटी बढ़िया है, और यूजर के आँखों को बचने के लिए जरुरी खासियत भी दिए गए है उसमें।

► 15.4-Inch Enter Full HD Computer Monitor

इंटर ब्रांड के बारे में शायद आप न जानते हो। यह देसी ब्रांड मुख्य्तः आईटी उत्पाद बेचती है। इस ब्रांड के उत्पाद की गुणवत्ता काफी बढ़िया होती है। वे लंबे टिकते है। मैंने इंटर के कई सारे उत्पाद जैसे की ब्लूटूथ डोंगल, माउस, एसडी कार्ड रीडर का इस्तेमाल किया है। और आज भी कर रहा हूँ। अब इसका कंप्यूटर मॉनिटर भी मिल रहा है बाजार में। वह भी 3000 रुपए से कम कीमत में।

Enter Full HD Computer Monitor

इंटर E-M16HA कंप्यूटर मॉनिटर का स्क्रीन साइज है 15.4-इंच और स्क्रीन का रेसोलुशन है फुल एचडी। इसके कनेक्टिविटी विकल्प है एचडीएमआई और विजीए। साथ ही इसका पॉवर कंसम्पशन 20-वॉट से कम है। यह एक एलईडी कंप्यूटर मॉनिटर है। इस कंप्यूटर मॉनिटर का एक और वैरिएंट (E-M16H) है बाजार में, जिसमें है सिर्फ विजीए कनेक्टिविटी पोर्ट।  दोनों कंप्यूटर मॉनिटर के कीमत में करीब 100 रुपए का फर्क है। मेरे राय में आपको 100 रुपए बचाना चाहिए, और सिर्फ विजीए कनेक्टिविटी पोर्ट वाला मॉडल खरीदना चाहिए।

इंटर ब्रांड के ये दोनों कंप्यूटर मॉनिटर बढ़िया है और लगता है वर्षों तक टिकेगा। इसी कीमत में दूसरे ब्रांड के कंप्यूटर मॉनिटर भी है बाजार में। लेकिन उन पर मुझे इतना भरोसा नहीं, जितना इंटर ब्रांड के इन दोनों फुल एचडी कंप्यूटर मॉनिटर पर है।

Model → E-M16H E-M16HA
Buy 2800 Rupees 2900 Rupees
Connectivity VGA VGA & HDMI
Screen 15.4-Inch, Full HD, Response Time: 6-ms
Warranty 12-Months

 

► 15.6-Inch Zebronics Full HD Monitor {ZEB-AU16FHD}

सस्ते कंप्यूटर हार्डवेयर के लिए जेब्रोनिक्स एक जाना-माना भरोसेमंद नाम है भारतीय बाजार में। इस ब्रांड का 39.6-CM यानि की करीब 16-इंच स्क्रीन वाला फुल एचडी कंप्यूटर मॉनिटर मॉडल AU16FHD अभी खूब बिक रहा है।  5000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध यह एक बढ़िया कंप्यूटर मॉनिटर है। इसकी अभी की बाजार मूल्य है सिर्फ 3400 रुपए। इतना सस्ता होने के बाद भी यह कंप्यूटर मॉनिटर कई मामलों में बड़े ब्रांड के महंगे कंप्यूटर मॉनिटर से कई कदम आगे है।

Zebronics Full HD Computer Monitor ZEB-AU16FHD

जेब्रोनिक्स ब्रांड के इस कंप्यूटर मॉनिटर का पॉवर कंसम्पशन है सिर्फ 5-वॉट और यह यूएसबी के पॉवर द्वारा चलता है। अतः इस कंप्यूटर मॉनिटर को कंप्यूटर सीपीयू से पॉवर दे सकते है। स्क्रीन से निकलने वाले खतराक ब्लू रे से आँखों को बचाने के लिए इसके स्क्रीन पर है एंटी-ग्लेयर लैप। इसमें एचडीएमआई पोर्ट भी है। और सुविधा के अनुसार इसे चाहे तो टेबल पर रख सकते है, और चाहे तो दिवार पर भी टांग सकते है। इसके आलावे इसका डिज़ाइन भी काफी बढ़िया है। पतला है यह जेब्रोनिक्स एलईडी कंप्यूटर मॉनिटर।

एक 3400 रुपए के कंप्यूटर मॉनिटर की इतना बढ़िया होने की अपेक्षा नहीं थी मुझे। यह कंप्यूटर मॉनिटर तो सच में पैसा वसूल है। इसकी स्क्रीन क्वालिटी एंड बढ़िया बनावट इसे एक बढ़िया विकल्प बनता है।

Price 3390 Rupees
Features Connectivity: {VGA | HDMI} | Power Consumption: 5W | USB Powered | Installation: Tabletop/Wall mount
Screen 15.6-Inch | Full HD | Anti-Glare | 220 Nits Brightness | 400:1 Native Contrast | Pixel Pitch: 0.179 mm | 262K Colors | 8-ms Response Time
Sales Box Computer Monitor | Base | Stem | VGA Cable | USB Cable | User Manual

 

► Dell Computer Monitor for Gaming and General Use

5000 रुपए के कीमत में अभी खूब बिक रहे है डैल ब्रांड के ये दोनों कंप्यूटर मॉनिटर: E2016HV और D1918H. E2016HV कंप्यूटर मॉनिटर मॉडल का स्क्रीन साइज है 19.5-इंच, जबकि D1918H मॉनिटर का स्क्रीन साइज 18.5-इंच। दोनों के कीमत में लगभग 500 रुपए का फर्क है। डैल ब्रांड देती है इन दोनों दमदार कंप्यूटर मॉनिटर पर 3 साल की वारंटी। इस्तेमाल के दौरान, यूजर के आँखों को सुरक्षित रखने के लिए कोई खास तकनीक नहीं है इसमें, लेकिन डैल ब्रांड ने फ्लिकर-फ्री तकनीक का इस्तेमाल किया है।

Dell Computer Monitor for Gaming and General Use

डैल ब्रांड के ये दोनों कंप्यूटर मॉनिटर सामान्य इस्तेमाल के साथ-साथ गेमिंग के लिए भी उपयुक्त है। क्योंकि इन दोनों मॉनिटर में है TN पैनल, स्क्रीन का रिफ्रेश रेट है 60Hz और रिस्पांस टाइम सिर्फ 5-सेकंड। साथ ही इन दोनों कंप्यूटर मॉनिटर का स्क्रीन क्वालिटी और बिल्ड भी शानदार है। मेरे पास भी है 19.5-इंच स्क्रीन साइज वाला मॉडल तीन साल से। अतः आप इस विश्वास के साथ इन दोनों बढ़िया डैल कंप्यूटर मॉनिटर को खरीद सकते हो की यह वर्षों तक चलेगा।

Price 5000 Rupees 4500 Rupees
Screen 19.5-Inch | 1600×900 Pixels 18.5-Inch | 1366×768 Pixels
Screen TN Panel | LED Back-lit | 60Hz | 5-ms | Flicker-Free
Warranty 3-Years
Connectivity VGA VGA | HDMI

 

► 18.5-Inch AOC LED Computer Monitor

कम कीमत में बढ़िया एलईडी मॉनिटर के लिए चार टॉप ब्रांड है भारतीय बाजार में – एचपी, एलजी, ऐओसी और माइक्रोमैक्स। इन चारों में मेरा भरोसा सबसे ज्यादा है ऐओसी ब्रांड पर। क्योंकि मैं खुद एक 22-इंच का ऐओसी मॉनिटर पिछले 6 साल से इस्तेमाल कर रहा हूँ। इसलिए 5000 रुपए के कम कीमत में, एक बढ़िया एलईडी कंप्यूटर  मॉनिटर के लिए — मैं सुझा रहा हूँ एक ऐओसी स्क्रीन।

AOC E970swn5 computer Monitor below 5000 rs

ऐओसी ब्रांड का यह मॉनिटर डिमांड में नहीं है। लोग ज्यादा एलजी, एचपी, और माइक्रोमैक्स के सस्ते कंप्यूटर मॉनिटर को खरीद रहें है। लेकिन अगर मुझे एक मॉनिटर लेना हो 5000 रुपए से कम कीमत में — तो मैं खरीदूंगा यह ऐओसी मॉनिटर।

ऐओसी, अमेरिका की कंपनी है और पुरे दुनिया में — पांच सबसे बढ़िया डिस्प्ले ब्रांड में से एक है। अतः जब एक गैजेट खरीदना हो जिसका मुख्य भाग एक डिस्प्ले है, तो ऐओसी एक बढ़िया ब्रांड हो सकता है। अब आईये जानते है इस टिकाऊ कंप्यूटर मॉनिटर के मुख्य खासियतों को।

​ऐओसी ब्रांड के इस 18.5-इंच कंप्यूटर मॉनिटर का स्क्रीन रेसोलुशन है एचडी। और स्क्रीन का रिस्पांस टाइम है सिर्फ 5-मिली सेकंड। कम कीमत में अगर आप एक बढ़िया कंप्यूटर मॉनिटर खोज रहें है गेम खेलने के लिए तो यह ​ऐओसी मॉनिटर एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। रिस्पांस टाइम कम होने के साथ-साथ  इसका डिस्प्ले पैनल है टीएन। गेम खेलने के लिए कंप्यूटर मॉनिटर में टीएन पैनल को बढ़िया माना जाता है।

इस कंप्यूटर मॉनिटर में है स्प्लिट स्क्रीन, एक अनोखा फीचर जिसमें स्क्रीन को कई हिस्सों में बाँट सकते है। और हरेक हिस्सा एक अलग स्क्रीन के तरह काम करता है। यह फीचर काफी उपयोगी है मल्टीटास्किंग के लिए। लेकिन यह प्रीमियम कंप्यूटर मॉनिटर का फीचर है। मैं पहली बाद देख रहा हूँ यह फीचर एक सस्ते एलईडी मॉनिटर में।

ऐओसी का यह कंप्यूटर मॉनिटर मरकरी फ्री भी है। साथ ही इसमें जरुरी सीपीयू कनेक्टिविटी पोर्ट के आलावे एक एचडीएमआई पोर्ट भी दिया गया है।

प्रो फीचर:-

  • गेमिंग के लिए उपयुक्त मॉनिटर
  • एचडीएमआई पोर्ट भी दिया गया है
  • मरकरी फ्री एलसीडी मॉनिटर
  • प्रीमियम कंप्यूटर मॉनिटर का फीचर, स्प्लिट स्क्रीन दिया गया है

निष्कर्ष: ऐओसी ब्रांड का यह सस्ता कंप्यूटर मॉनिटर बहुत बढ़िया है। यह पतला है, समायोज्य है, मरकरी फ्री है, और गेम खेलने के लिए उपयुक्त है। इसकी बिजली खपत भी कम है। मैं खुद एक ऐओसी ब्रांड का कंप्यूटर मॉनिटर इस्तेमाल करता हूँ। अतः इस आधार कह सकता हूँ की यह कंप्यूटर मॉनिटर सालोंसाल चलेगा।

Price 4600 Rupees
Screen 18.5-Inch | 1366×768 Pixel | Response-time: 5-ms | TN Panel | 16.7M Colors | 16:9 Aspect Ratio | Contrast Ratio: 600:1 | Brightness: 200-nits (2D) | Pixel Pitch: 0.3-mm
Feature Split Screen
Connectivity D-Sub | HDMI | HDCP Support
Power 15W (Operational) | 0.5W (Standby)
Body Slim | Mercury Free LCD | VESA Mount | Stand Tilt: -3 Degree to 10 Degree
Sales Box Monitor |  Power Chord |  User Manual |  Warranty Documents

Tagged in:

, ,