एंगल ग्राइंडर एक बहुत उपयोगी हैंड टूल यानि हाथ से चलाने वाला मशीन है। एंगल ग्राइंडर को लोहा काटने वाली मशीन, पत्थर घिसाई मशीन, और आयरन कट्टर जैसे नामों से भी जाना जाता है। ये नाम उसके उपयोगिता के कारण मिला है। इस लेख में रिव्यु किया गया है बढ़िया एंगल ग्राइंडर का जो अभी बिक रहें है 2000 रुपए से कम कीमत में।
भारतीय बाजार में 500 से 2000 रुपए के कीमत वर्ग में बहुत अच्छे एंगल ग्राइंडर मिल जाते है। उनसब में जो सबसे बढ़िया मशीन है, यहाँ उनकी समीक्षा की गई है। तो आईये जानते है बेस्ट एंगल ग्राइंडर 2000 रुपए से कम कीमत में।
► DeWalt Angle Grinder in India Market
अमेरिका की कंपनी डीवॉल्ट, एंगल ग्राइंडर के लिए पूरे दुनिया में एक पसंदीदा ब्रांड है। डीवॉल्ट एंगल ग्राइंडर के द्वारा लगभग सबकुछ काट सकते है। कटने वाले पदार्थ के प्रकृति के अनुसार, डीवॉल्ट एंगल ग्राइंडर में सही ब्लेड को सेट करना है बस।
डीवॉल्ट ब्रांड ने भारतीय बाजार में अपने एंगल ग्राइंडर, जो खूब बिक रहे है दुनिया के बाजार में, उचित कीमत में उपलद्ध करवाये है। मोटर क्षमता और ब्लेड क्षमता के अनुसार उनसब की कीमत अलग-अगल है।
2000 से 10000 रुपए के कीमत वर्ग में, डीवॉल्ट ब्रांड के एंगल ग्राइंडर मिल रहे है 650W से 2600W मोटर क्षमता के साथ। और इन सभी एंगल ग्राइंडर में वे सभी ब्लेड लगेंगे, जिससे मेटल, लकड़ी, टाइल, और कंक्रीट के दिवार को आसानी काटा जा सकता है।

Price | 2000 to 10000 Rupees | Amazon |
Features | Supported Blade-Size: {100-mm to 230-mm} | Heavy-Duty Body with Strong-Grip | Up to 2-Years’ Service Warranty |
Ideal for | Cut → {Metal, Wood, Tile, Concrete} | Use for → {Stock-Removal, Back-Gouging, Surface-Grinding} |
Motor | 650W to 2600W | Powerful-Motor for Long-Life | High-RPM → Above 10000 | Superior Design for Minimal-Vibration |
► Bosch GWS-600 Professional Angle Grinder
यह पत्थर घिसाई मशीन आता है 660-वॉट दमदार ब्रश मोटर के साथ। इसका डिज़ाइन मुझे बढ़िया लगा। यह मशीन कम वजनी है। इसका बनावट कुछ इस तरह का है कि इसका इस्तेमाल भी आसान है और इसको इस्तेमाल करने वाला भी सुरक्षित रहते है। इस एंगल ग्राइंडर के इस्तेमाल दौरान किसी तरह के जख्म होने की संभावना न के बराबर है बशर्ते इसको चलाने वाला जानता हो की कैसे इस तरह के पावर मशीन को चलाया जाता है। इस एंगल ग्राइंडर को इस्तेमाल में सुरक्षित बनाने के लिए दिए गए है जरुरी गार्ड और हैंडल भी।
बॉस ब्रांड ने इस एंगल ग्राइंडर का गियर हेड को छोटा बनाया गया है ताकि वो आसानी से कम चौड़ाई वाले भाग में अंदर तक जा पाए। साथ ही गियर हेड 90 डिग्री एंगल पर घूम सकता है। इससे इसकी उपयोगिता काफी बढ़ जाती है। पीछे दिया गया मोटर आता है फैन कूलिंग सिस्टम के साथ। अतः यह एंगल ग्राइंडर बहुत देर तक लगातार इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है।
सभी तरह के मेटल और पत्थर की कटाई, साथ ही पत्थर घिसाई के लिए बॉस ब्रांड का यह एंगल ग्राइंडर 2000 रुपए से कम कीमत में बहुत बढ़िया है। इसको बनाने इस्तेमाल किया गया है उत्तम दर्जे का मेटल और प्लास्टिक। अतः यह सालोंसाल चलेंगे। इसके कार्बन ब्लेड को बदल सकते है। इस्तेमाल करने वाले को हर तरह से सुरक्षित रखने और इस एंगल ग्राइंडर का बहुतायत इस्तेमाल हो इसके लिए इसके बनावट को सही किया गया है जो मुझे पसंद आया।
इस एंगल ग्राइंडर मशीन का एक और रूपांतर है मॉडल नंबर GWS 600। दोनों पॉवर टूल का टेक्निकल फीचर्स एक सामान है। अतः दोनों मेंसे कोई एक खरीद सकते है।
Price | 1948 Rupees |
Ideal for | Metal-Cutting | Abrasive & Stone Grinding | Polishing Pads |
Power | 660-Watt | No-Load Speed → 12000 RPM |
Build | Grinding spindle thread: M10 | Max-Disk-Diameter: 100-mm | Dimensions (W×L×H) 77×263×95 mm | Weight: 1.5-Kg |
Features | Flat gear head for working in tight spaces | Position side handle | All-Metal gearbox | Fan-cooled motor | Spindle-Lock supplied with guard | Replaceable carbon brushes | Lock-on switch | Anti-rotation protective guard | Gear head can be rotated in 90 degree steps |
Warranty | 6-Months | Bosch Customer Care 1800-425-8665 |