क्या आप अपने बहुमंजिला मकान के टंकी में रोजाना पानी भरने के लिए एक दमदार मोटर पम्प खोज रहे है? इस लेख में गैजेट्स शिक्षा टीम समीक्षा कर रहीं है बढ़िया मोटर पम्प का जो तीन मंजिला, पांच मंजिला, दस मंजिला, यहाँ तक की पन्दरह मंजिला मकान के छत पर स्थित टंकी में पानी पहुंचने के लिए उपयुक्त है।
यहाँ जानिए बढ़िया मोटर पम्प के बारे में जो उपलद्ध है भारतीय बाजार में 2000 से 10000 रुपए के कीमत वर्ग में। यहाँ समीक्षा किये गए सभी मोटर पम्प का इस्तेमाल कर सकते है टंकी में पानी भरने के लिए, खेतों में सिंचाई के लिए, होटल में, लॉन में लगाए गए पौधों के क्यारियों में पानी पहुंचने लिए और इसी तरह के अन्य कार्य के लिए।
मोटर पम्प एक और तीन फेज के साथ आते है। विशेषज्ञ के अनुसार, एक फेज वाले मोटर के तुलना में, तीन फेज वाले मोटर पम्प कम बिजली खपत करते है। 2 एचपी का सिंगल फेज मोटर पम्प ज्यादा बिजली खर्च करेगा, 2 एचपी के ट्रिपल फेज वाले मोटर पम्प की तुलना में। जबकि दोनों का कार्य निष्पादन बराबर है। साथ ही तीन फेज वाले मोटर के रख-रखाव का खर्च भी कम है। उसके ख़राब होने की संभावना भी कम रहती है। यह महत्वपूर्ण जानकारी आपको एक सही मोटर पम्प खरीदने में मदद करेगा।
अब बात आती है कि एक फेज या फिर तीन फेज वाले मोटर की पहचान कैसे करें। सिंगल फेज वाले मोटर में दो कनेक्शन तार और एक कपैसिटर होते है। वही ट्रिपल फेज वाले मोटर में तीन या फिर चार कनेक्शन तार होते है लेकिन कपैसिटर नहीं होते है। अगर नए खरीद रहे है तो डिब्बा पर या फिर साथ दिए गए विनिर्देश तालिका में एक फेज या फिर तीन फेज का जिक्र होता है।
Table of Contents
☼ 1-HP Usha 2525 Water Pump
5000 रुपए से कम कीमत में ऊषा ब्रांड का 1-एचपी का वाटर पंप मॉडल 2525 अभी एक बढ़िया विकल्प है। यह वॉटर पंप पुरे फिटिंग के साथ करीब 4500 रुपए में मिल जायेगा। लगभग 50 फीट की गहराई से यह पानी खींच सकता है और सौ फीट के ऊंचाई तक पानी पंहुचा सकता है। क्योंकि इसकी बनावट शानदार है और इसमें दम बेमिशाल है।
ऊषा 2525 वॉटर पंप का बॉडी बना है एल्यूमीनियम और कास्ट आयरन में। वहीं मोटर में वाइंडिंग है कॉपर का। कंपनी फिलहाल दे रही है एक साल की वारंटी।
तो क्या इस एक एचपी ऊषा वॉटर पंप को खरीदना चाहिए? बिलकुल! जैसा आप देख सकते है नीचे जोड़े गए वीडियो में, मेरे के जानने वाले ने इस वाटर पंप को ख़रीदा है घर में इस्तेमाल के लिए।
Price | ₹4200 | Amazon |
Features | Capacity: 1HP | Water Delivery: Up to 100-ft | 100% Copper Wiring | Cast Iron + Aluminium Build | Brass Impeller | Warranty: One-Year |
►1.0-HP Usha Smash 100 Water Pump
ऊषा ब्रांड का स्मैश वाटर पंप ज्यादा दम और कम कीमत होने के कारण खूब बिकते है मार्किट में। फिलहाल 1.0-HP और 0.5-HP, दो मोटर क्षमता में मिलते है इस सीरीज के वाटर पंप। ऊषा ब्रांड की माने तो स्मैश सीरीज के वाटर पंप मॉडल ज्यादा उपयुक्त है मकान के छत पर रखी टंकी में पानी भरने के लिए।
ऊषा स्मैश 1.0-HP पानी का पंप अधिकतम 110 फ़ीट के ऊंचाई तक पानी पहुँचा सकता है। एक पांच मंजिले मकान के टंकी में करीब हर घंटे 1100 लीटर पानी भर सकता है यह पंप।
ज्यादा दम के साथ-साथ काफी सुरक्षित भी है ऊषा ब्रांड का यह वाटर पंप मॉडल। आसानी से नहीं जलेंगे इसमें दिया गया मोटर। क्योंकि इसमें है बी-क्लास इंसुलेशन और थर्मल ऑवरलोड प्रोटेक्शन।
उषा स्मैश 100 1.0-HP वाटर पंप के बारे में विस्तार से जानने के लिए देखिये हमारा वीडियो प्रेजेंटेशन, जो नीचे जोड़ा गया है।
Price | ₹3990 | Amazon |
Features | 1.0-HP Copper Motor | Max-Head: 110-ft | Water Delivery {at 20-ft → 2000 LPH & at 80-ft → 1000 LPH} | Warranty: 1-Year Replacement |
► 1.0-HP Kirloskar 40S Surface Water Pump
किर्लोस्कर का यह दमदार पानी का पंप 131 फिट की ऊंचाई तक पानी पहुँचा सकता है। चुकीं यह एक सेल्फ प्रीमिंग वॉटर पंप है, इसे स्टार्ट करने के लिए इसमें पानी भरने की जरुरत नहीं है। लेकिन वह तब, जब इस पंप को पानी खींचना है 10 फ़ीट के बोरिंग से। लेकिन 10 फ़ीट का बोरिंग तो आजकल होता नहीं। होता भी है तो 10 फ़ीट पर साफ़ पानी नहीं मिलता।
तो फिर ऊपाई क्या है? ऊपाई है फुट वॉल्व, जिसे NRV (नॉन-रिटर्न वॉल्व) भी कहते है। इसके साथ यह वाटर पंप करीब 40 फ़ीट तक की गहराई से पानी खींच सकता है।
बनावट काफी बढ़िया है इस किर्लोस्कर वॉटर पंप का। किर्लोस्कर ब्रांड के दूसरे वॉटर पम्प के साथ अपने अनुभव के आधार पर कह सकता हूँ, कम से कम 10 साल चलेगा यह पंप। B-क्लॉस इंसुलेशन के कारण मोटर का कॉपर कएल तब तक नहीं जलेगा, जब तक मोटर के बॉडी का तापमान 100°C को पार नहीं कर जाता। परन्तु ऐसा सामान्य स्थिति में होता नहीं।
Price | ₹5200 | Amazon |
Suction | Without Foot-Valve: 10-ft | With Foot-Valve: 40-ft |
Delivery {1.0-HP} | Head-Range: 32-ft to 131-ft | Water-Delivery: {3000-LPH (32-ft height) | 1980-LPH (72-ft height) | 200-LPH (131-ft height)} |
Motor | Single-Phase/Triple-Phase | 1.0-HP (750W) | B-Class Insulation (130°C) | Supported Voltage-Range: 180V – 240V/300V – 440V | Thermal-Overload Protection | IP-44 Protection |
Build | Impeller: Brass | Pump-Shaft: Chrome-Plated Carbon-Steel | Shielded Ball-Bearings – No Need for External-Lubrication | Delivery-Casing: Cast Iron | Mounting-Casing: Cast Iron | Motor-Body: Aluminum | Cover-NDE: Aluminum | Mechanical-Seal: Carbon-Ceramic |
► 0.5-HP/1.0-HP Kirloskar Jalraaj Water Pump
किर्लोस्कर ब्रांड का यह जलराज वाटर पंप मॉडल, दो मोटर क्षमता के साथ उपलब्ध है बाजार में: 0.5-एचपी और 1.0-एचपी. 0.5-एचपी मोटर वाले पंप की कीमत होगी 2800 रुपए और 1.0-एचपी मोटर वाले पंप की कीमत होगी 3990 रुपए।
बिना फुट-वाल्व के ये दोनों मॉडल, करीब 25 फ़ीट की गहराई से पानी खींच सकता है। फुट-वाल्व के साथ लेकिन 40 फ़ीट तक की गहराई से पानी कीच सकता है। फुट-वाल्व वो होता है जो पाइप में पानी को रोक कर रखता है। इसिलीए वॉटर पंप को जोर नहीं लगाना पड़ता है नीचे से ऊपर तक पानी खींचने में।
0.5-एचपी मोटर वाला किर्लोस्कर जलराज पंप करीब 90 फ़ीट के ऊंचाई तक पानी पंहुचा सकता है। वहीं 0.5-एचपी मोटर वाला किर्लोस्कर जलराज करीब 130 फ़ीट के ऊंचाई तक पानी को पंहुचा सकता है।
Price | ₹2800 – ₹4000 | Amazon |
Ideal For | Home Use | Irrigation | Water-Booster |
Suction | Without Foot-Valve: 25-ft | With Foot-Valve: 40-ft |
Delivery {0.5-HP} | Head-Range: 6-meter to 30-meter | Water-Delivery: {2120-LPH (6-meter height) | 1260-LPH (18-meter height) | 360-LPH (30-meter height)} |
Delivery {1.0-HP} | Head-Range: 6-meter to 42-meter | Water-Delivery: {3280-LPH (6-meter height) | 2300-LPH (18-meter height) | 1300-LPH (30-meter height) | 250-LPH (42-meter height)} |
Motor | 0.5-HP (370W)/1.0-HP (750W) | Single-Phase | B-Class Insulation | Built-in Cooling System for Motor | Supported Voltage-Range: 180V – 240V | Thermal-Overload Protection |
Build | Impeller: Brass | Pump-Shaft: Carbon-Steel | Delivery-Casing: Cast-Iron | Mounting-Casing: Cast-Iron | Motor-Body: Aluminum | Cover-NDE: Aluminum | Mechanical-Seal: Carbon-Ceramic |
► 1.0-HP Lakshmi Self-Priming Water Pump
लक्ष्मी वॉटर पंप एक बढ़िया विकल्प होगा अगर कम कीमत में एक दमदार, टिकाऊ पानी का पंप चाहिए छत के टंकी में पानी भरने के लिए। टी & टी इंडस्ट्री, जो तमिलनाडु कोयंबतूर की कंपनी है, इस ब्रांड के पानी के पंप बनाती है। इस पंप की बनावट पर भरोसा कर सकते है, क्योंकि की इसको मिला है, ISI सत्यापन बजबूत बनावट और कार्य निष्पादन के लिए।
लक्मी ब्रांड के इस 1-HP वॉटर पंप को एक सुरक्षित जगह पर लगाना होगा। चुकीं यह एक सेल्फ-प्राइमिंग पानी का पंप है, तो बिना फुट-वॉल्व के भी यह पानी खींच सकता है। फुट वॉल्व लगाएंगे तो मोटर सुरक्षित रहेंगे, जल्दी पानी खींचेगा, और ज्यादा गहराई से पानी खींच पाएंगे।
Price | ₹3400 | Amazon |
Features | 1-Year Warranty {Customer has to dispatch water pump to the company factory} | 10-Days Return Warranty | Thermal-Overload Capacitor | ISI-Certified |
Pumping | Suction-Depth: Up to 20 feet | Delivery-Height: Up to 80-Feet (Max 2 Bend (Please Note → Each Bend Reduces 10-Feet Vertical Delivery-Height} | Max Water-Delivery: 1400-LPH |
Motor | 1-HP | Copper-Winding | Single-Phase | Supported Voltage-Range: 180V to 240V | Max RPM: 2880 |
Build | Pipe Size: {Suction: 25×25 mm | Delivery: 25×25 mm} | Copper Motor | Aluminum Body | Stainless-Steel Pump Shaft | Mounting-Case: Cast-Iron |
► 1.5-HP AquaForce Submersible Water Pump
सबमर्सिबल वाटर पंप वह है, जो पानी के अंदर रह कर, पानी को ऊपर छत के टंकी में पहुँचता है। एक सबमर्सिबल वाटर पंप के पानी पहुंचाने की क्षमता ज्यादा होगी, एक सामान्य वाटर पंप के तुलना में। ऐसा इसीलिए है क्योंकि सबमर्सिबल वाटर पंप को पानी खींचने में ऊर्जा खर्च नहीं करना पड़ता है।
सबमर्सिबल वाटर पंप की मांग भारतीय बाजार में बहुत कम है। क्योंकि सबमर्सिबल वाटर पंप के लिए जमींन के नीचे एक सम्प यानि की टंकी या फिर एक कुआँ होना चाहिए। उस टंकी में पानी भरने की व्यवस्था आपको करनी होगी। उस पानी के अंदर डूबा हुवा सबमर्सिबल वाटर पंप, पानी को छत के टंकी में पहुँचायेगा। यह सुनाने में थोड़ा बेतुका लगता है। लेकिन जिन शहरों में पानी की समस्या है, जैसे की चेन्नई, वहाँ ऐसे ही व्यवस्था काम करती है।
चेन्नई में, मेरे मकान में पार्किंग के नीचे एक बहुत बड़ा सम्प बना हुवा है। चेन्नई कॉर्पोरेशन का पानी उसमें आ कर जमा होता है। और जब भी छत के टंकी में पानी खाली होता है, तो सम्प के पानी डूबा हुवा सबमर्सिबल वाटर पंप, पानी को ऊपर खींच कर टंकी में भर देता है।
ऑनलाइन बाजार में अभी सबसे ज्यादा सबमर्सिबल वाटर पंप बिक रहे है एक्वाफोर्स ब्रांड का। मेरे बिल्डिंग के सम्प में भी इसी ब्रांड का सबमर्सिबल वाटर पंप है। इस ब्रांड के सबमर्सिबल वाटर पंप 0.5-एचपी, 1-एचपी, और 1.5-एचपी मोटर कैपेसिटी के साथ मिल रहे है बाजार में। एक्वाफोर्स ब्रांड अपने सबमर्सिबल वाटर पंप के साथ कण्ट्रोल बोर्ड भी देती है।
Price | ₹8000 | Amazon |
Features | Suitable for Sump & Well | 2-Years Warranty | No Installation Service by the brand |
Motor | 100% Copper-Coil | Minimum Supported Voltage: 140V | Single-Phase Motor |
Delivery | Max 3200 Liter Water → in 60-Minutes → Max 115-feet {10 Story Building} |
Safety | Must run every day for at least a few minutes | At least 30-CM Water must be above the Pump for smooth functioning | Dry run may burn the pump motor |
► 0.5-HP Kirloskar Chhotu Water Pump
भारतीय बाजार में किर्लोस्कर एक बहुत पुरानी और भरोसेमंद नाम है वॉटर पंप के लिए। किर्लोस्कर छोटू एक बढ़िया, खूब बिकने रहे 0.5-एचपी क्षमता वाला पानी का पंप है। कमाल की बात है कि यह यूपीएस पॉवर पर भी चल सकता है।
इस 0.5-एचपी के वाटर पंप की बनावट काफी बढ़िया है। इसे बनाने में उच्च गुणवत्ता वाले मेटल का इस्तेमाल किया गया है। ये मेटल है ब्रास, एल्युमीनियम, और कास्ट आयरन। बी-क्लास इंसुलेशन है इस वॉटर पंप के मोटर का। तो मोटर तब तक नहीं जलेगा जब तक की इसका तापमान 150°C पार न चला जाया। ऐसे सामान्यतः नहीं होता है। अतः मोटर के जलने की चिंता के बिना, इस वॉटर पंप को काफी देर तक — लगातार चला सकते है। साथ ही मोटर को धूल, पानी के छींटे, और बाहरी गंदगी से बचाने के लिए एक पूरी तरह से बंद भाग में सुरक्षित किया गया है। और मोटर को ठंडा करने के लिए अंदर ही है एक फैन भी।
किर्लोस्कर छोटू वॉटर पंप के मोटर में काफी दम है। बिना फुट वाल्व के यह वॉटर पंप करीब 3-मीटर की गहराई से पानी खींच सकता है और ऊपर, 26-मीटर की ऊंचाई पर मौजूद छत के टंकी में भर सकता है। फुट वाल्व लगा कर यह वॉटर पंप, करीब 7.5-मीटर तक की गहराई से पानी खींच सकता है। किर्लोस्कर ब्रांड के अनुसार, 0.5-एचपी क्षमता वाला छोटू वॉटर पंप एक घंटे में करीब 2000 लीटर तक पानी दे सकता है।
इतना बढ़िया वॉटर पंप मिल रहा है सिर्फ 2100 रुपए में। वो भी 18 महीने के वार्रन्टी के साथ। कंपनी आप के घर पर टेक्नीशियन भेजेगी अगर पंप बिगड़ जाता है। यहाँ पर मैं आपको यह जरूर बता दूँ कि पुरे फिटिंग के साथ इस किर्लोस्कर छोटू वॉटर पंप की कीमत दो – तीन सो रुपए ज्यादा होगी।
Price | ₹2300 with All fittings {MRP: 2099 Rupees} | Amazon | ||||||
Features | 18-Months On-Site Warranty | UPS Power compatible | Capacitor inside terminal box | TEFC capacitor starts and run motor | ||||||
Capacity | 360 to 1980 Liters Per Hour | Suction: {Up to 7.5-Meter | Up to 3-meter (without Foot Valve)} | Head: 6 to 26 meters | ||||||
Motor | 0.5-HP or 0.37 kW | B-Class Insulation (Withstand up to 150°C) | Voltage Range: 180V to 240V | Motor Body: Extruded-Aluminum | Totally Enclosed Fan-Cooled Motor | Available in Single/Triple Phase | ||||||
Build | Brass Impeller | Carbon Steel Pump Shaft | Delivery Casting: Cast Iron | Mounting Casting: Cast Iron | Cover NDE: Aluminum | Mechanical Seal: Carbon Ceramic | ||||||
→ Water Discharge in One Hour | |||||||
Height | 6M | 10M | 14M | 18M | 22M | 26M | |
Water | 1980L | 1620L | 1296L | 1008L | 702L | 360L |
► 1.0-HP Havells Hi-Flow MX1 Water Pump
हावेल्स एक भरोसेमंद ब्रांड है सामान्य इस्तेमाल में आने वाले इलेक्ट्रिक वाटर पंप के लिए। 5000 रुपए के कीमत में अभी 1HP क्षमता वाला हावेल्स MX1 एक दमदार, बढ़िया वाटर पंप है पानी की टंकी भरने के लिए, फल सब्जी के खेतों में सिंचाई के लिए, और इसी तरह के अन्य कामों के लिए। यह करीब 7.5-मीटर तक की गहराई से पानी खींच सकता है और दो मंजिला मकान के ऊपर रखे टंकी में भर सकता है।
बनावट काफी बढ़िया है इस हावेल्स वाटर पंप का। इसको बनाने में टिकाऊ धातुओं का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इस वाटर पंप को मौसम, प्रदुषण, धूलकण, और जंग लगने से बचाने के लिए जरुरी कोटिंग की गई है। यह ख़राब कम होगा। और अगर सही तरह से इस्तेमाल किया गया तो यह हावेल्स इलेक्ट्रिक वाटर पंप 5 – 10 साल आराम से चलेगा। साथ ही F-क्लास मोटर इंसुलेशन के कारण इसके जलने की संभावना कम है।
Price | ₹5000 | Amazon |
Ideal for | Farm-houses | building construction | gardening | fountains | Water tanks | pressure booster systems | hotels | hospitals | industrial water circulation |
Features | Thermal overload protector | 1-meter power cable | IP-54 Protection for Dust & Water Splash | 1-Year Home-Service Warranty | 1-Hours × 30 Days at Full Capacity: 22.5-Units |
Capacity | Max Water Suction depth: up to 7.5-meter | Max-Water-Temp: Up to 65°C | Max working pressure: 3.8 kg/cm² |
Motor | 1HP (750W) | 2900 RPM | Voltage Range: 180V – 240V | Single-Phase Motor | F-Class Insulation {Works smoothly even at high temperatures} | Dual-coated F-Class copper winding | Motor-Stator: Low watt loss silicon steel lamination | HQ Aluminum Body |
Pump | Brass Impeller | Dynamically-balanced rotor | EN-8 Carbon Steel Pump Shaft | FG-200 High-Grade Pump Casting | High-quality mechanical seal prevents water entering into motor side |
► 1.5-HP Kirloskar 54S Water Pump
किर्लोस्कर ब्रांड किसी पहचान का मोहताज नहीं है। हैवी-ड्यूटी मोटर के लिए कुछ बड़े ब्रांड में से एक है यह। सन 1888 में इस कंपनी की शुरुवात हुवी थी। 130 साल पुरानी यह, अभी भारत की सबसे बड़ी मोटर पम्प और वॉल्व बनाने वाली कंपनी है।
किर्लोस्कर मेगा 54S अभी सबसे ज्यादा बिकने वाले वाटर मोटर पम्प में से एक है। कंपनी के अनुसार इसे घरेलू इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। यह मोटर पम्प — एक फेज और तीन फेज, दोनों में आते है।
इसका ऑपरेशनल वोल्टेज रेंज है 180V से 240V तक। अगर वोल्टेज 180V से कम है तो यह नहीं चलेगा। अगर वोल्टेज कम-ज्यादा तेजी हो रहा है तब भी यह काम करेगा बशर्ते वोल्टेज 180V से 240V के बीच हो। इसी तरह तीन फेज वाले मॉडल का वोल्टेज रेंज है 300V से 440V तक।
ओवरलोड के कारण अकसर मोटर जलते है। यह समस्या इस किर्लोस्कर मोटर पम्प के साथ नहीं आएगी क्योंकि इसमें दिया गया है ओवरलोड से सुरक्षा। ओवरलोड के कारण इस वाटर पम्प के जलने के संभावना लगभग न के बराबर है। और यह वोल्टेज के उतार-चढाव को भी झेल सकता है। तो बहुत सुरक्षित है यह किर्लोस्कर पम्प।
कितनी क्षमता है इस वाटर पम्प का? किर्लोस्कर मेगा 54S मोटर पम्प की क्षमता है 1.5 एचपी। यह इस क्षमता के साथ 52 मीटर ऊंचाई तक पानी पंहुचा सकता है। 52 मीटर का मतलब है 170.61 फ़ीट। सामान्यतः 170 फ़ीट, एक पंद्रह मंजिला मकान की ऊंचाई होती है। इस प्रकार यह पानी का पंप, एक मंजिला से लेकर पंद्रह मंजिल वाले मकान के टंकी में पानी आसानी पहुंचा सकता है।
आगे, यह मोटर करीब 25 फ़ीट तक के गहराई से पानी खींच सकता है। अगर बोरवेल इससे ज्यादा गहरा तो यह मोटर पम्प, पानी नहीं पकड़ेगा।
बनावट और डिज़ाइन और वारंटी: किर्लोस्कर ब्रांड को मैं बहुत सालों से जनता हूँ लेकिन कभी इस ब्रांड के उत्पाद को जांचने और परखने का मौका नहीं मिला। मैं पहली बार एक वॉटर पम्प को जांचा, परखा, उसके कार्य निष्पादन का मूल्यांकन किया। और इसी के द्वारा मुझे किर्लोस्कर ब्रांड को समझने का मौका मिला।
बनावट की अच्छी गुणवत्ता के कारण यह किर्लोस्कर पानी का पम्प मुझे बहुत पसंद आया। इसका इम्पेलर यानि की पंखी ब्रास यानि की पीतल का बना है। पम्प शाफ़्ट कार्बन स्टील का बना है जिसमें क्रोम का परत चढ़या गया है। डिलीवरी केशिंग, मॉउंटिंग कैशिंग, और कवर एनडीई कास्ट आयरन का बना है। मोटर बॉडी एलुमिनियम का बना है वही मैकेनिकल सील कॉर्बन सेरेमिक का बना है।
कुल मिला के किर्लोस्कर ब्रांड ने बहुत अच्छी गुणवत्ता के पदार्थ का इस्तेमाल किया है इस दमदार पानी के पम्प को बनाने में। साथ की कंपनी 18 महीने की वार्रन्टी भी देती है।
बिना किसी शक-सुभह के इस बढ़िया पानी के पम्प को ऑनलाइन आर्डर किये। किर्लोस्कर ब्रांड ने इसको इतना बढ़िया बनाया है और सुरक्षा के जरूर उपाय दिए है कि यह सालोंसाल चलेगा।
Price | ₹8500 | Amazon |
Capacity | Head-Range: 10 to 52 meter/170.61 feet/15-story Building | Suction: {up to 7.5-meter {Without Foot-Valve} | Up to 35-foot {With Foot-Valve} | Discharge-Range: 3960 to 360 LPH |
Power | 1-Phase/3-Phase | Supported Voltage-Range: {180V – 240V}/{300V – 440V} |
Safety | TEFC capacitor | IP-44 Protection | B-Class Insulation | Overload-Protection |
Build | Capacitor inside Terminal-Box | Brass-Impeller | Pump Shaft: Carbon – Steel (Chrome-Plated) | Cast-Iron: {Delivery-Casing, Mounting-Casing, Cover-NDE} | Aluminium Motor-Body | Mechanical-Seal: Carbon-Ceramic |
► Crompton Mini Water Pump Series
बाजार में सबसे ज्यादा वॉटर पंप मॉडल क्रॉम्पटन ब्रांड के ही है। इतने सारे मॉडल का होना ग्राहक के लिए सुविधा नहीं, असुविधा है। इससे सही पंप का चुनाव, जिसकी खासियतें जरुरत के उपयुक्त हो, काफी मुश्किल हो जाता है। आपके इसी मुश्किल को हल करता है यह वेबसाइट। हमारी टीम अपने खोज और विशेषज्ञ की राय के आधार पर बताएंगे सबसे बढ़िया क्रॉम्पटन वॉटर पंप अलग-अलग कीमत में।
छत पर रखे टंकी में पानी भरने के लिए, क्रॉम्पटन ब्रांड के दो सबसे ज्यादा शक्तिशाली वॉटर पंप मॉडल है अभी — मिनी एस्ट्रा और मिनी मास्टर। यह दोनों पंप ज्यादा ऊंचाई तक, ज्यादा मात्रा में, और ज्यादा तेजी से पानी पहुँचा सकता है। और इसीलिए ये दोनों मॉडल ज्यादा महंगे है, क्रॉम्पटन ब्रांड के अन्य पंप मॉडल के तुलना में।
Model | Capacity | Max Head | Water | Price |
Mini Xtraa | 1.5-HP | 54-Meter | 1800 LPH | ₹7200 |
Mini Master | 1.0-HP | 48-Meter | 950 LPH | ₹6000 |
Mini Star | 1.0-HP | 45-Meter | 750 LPH | ₹4500 |
Mini Marvel | 1.0-HP | 39-Meter | 750 LPH | ₹4100 |
Mini Sapphire | 1.0-HP | 39-Meter | 600 LPH | ₹3700 |
Mini Ganga | 1.0-HP | 36-Meter | 450 LPH | ₹3600 |
Mini Samudra | 1.0-HP | 33-Meter | 520 LPH | ₹3700 |
क्रॉम्पटन मिनी एस्ट्रा वॉटर पंप सिर्फ 1.5-एचपी क्षमता में मिलते है। लेकिन क्रॉम्पटन मिनी मास्टर 1-एचपी के आलावे 0.5-एचपी, 0.25-एचपी, और 0.125-एचपी क्षमता में भी मिलते है।
क्रॉम्पटन ब्रांड के सभी वॉटर पंप की बनावट काफी बढ़िया होती है। और इसके मिनी सीरीज के सभी वॉटर पंप की बनावट लगभग एक सामान है। जैसे कि ब्रास इम्पेलर, हाई क्वालिटी मैकेनिकल सील, थर्मल ओवरलोड प्रोटेक्शन – मोटर को जलने से बचने के लिए, और एलुमिनियम मोटर बॉडी। मिनी सीरीज के सभी वॉटर पंप 8-मीटर यानि की करीब 26-फ़ीट तक की गहराई से पानी खींच सकता है, और अपने हेड क्षमता के अनुसार, ऊपर पानी पंहुचा सकता है।
अगर 1-एचपी वाला क्षमता क्रॉम्पटन वॉटर पंप चाहिए तो सबसे बढ़िया विकल्प होगा क्रॉम्पटन मिनी मास्टर।
→ Crompton Mini Xtraa Water Pump
Capacity | Suction | 24M | 30M | 39M | 48M | 54M |
1.5-HP | Up to 8M | 5200 | 4500 | 3500 | 2480 | 1800 |
→ Compton Mini Master Water Pump
Capacity | Suction | 6M | 15M | 24M | 30M | 39M | 48M |
1.0-HP | Up to 8M | 4000 | 3340 | 2690 | 2250 | 3500 | 1590 |
0.5-HP | Up to 8M | 2600 | 1860 | 1100 | 600 | ||
0.25-HP | Up to 8M | 1720 | 1040 | 1950 @ 3M | 700 @ 19.5M | ||
0.125-HP | Up to 8M | 1370 | 525 | 1650 @ 3M |
→ Crompton Mini Star Water Pump
Capacity | Suction | 6M | 15M | 24M | 30M | 39M | 45M |
1.0-HP | Up to 8M | 3350 | 2750 | 2150 | 1750 | 1150 | 750 |
0.5-HP | Up to 8M | 2400 | 1590 | 800 | 400 @ 28.5M | ||
0.25-HP | Up to 8M | 1610 | 860 | 1860 @ 3M | 600 @ 18M |
→ Crompton Mini Sapphire Water Pump
Capacity | Suction | 6M | 15M | 24M | 30M | 39M |
1.0-HP | Up to 8M | 3180 | 2480 | 1880 | 1500 | 600 |
0.5-HP | Up to 8M | 1830 | 1200 | 510 | 425 @ 25M |
→ Crompton Mini Marvel Water Pump
Capacity | Suction | 6M | 15M | 24M | 30M | 39M |
1.0-HP | Up to 8M | 3000 | 2400 | 1800 | 1400 | 750 |
0.5-HP | Up to 8M | 2000 | 1200 | 400 |
→ Crompton Mini Ganga Water Pump
Capacity | Suction | 6M | 15M | 24M | 30M | 36M |
1.0-HP | Up to 8M | 2850 | 2080 | 1350 | 880 | 450 |
0.5-HP | Up to 8M | 1610 | 1050 | 400 | ||
0.25-HP | Up to 8M | 1440 | 880 | 700 @ 18M | ||
0.125-HP | Up to 8M | 1330 | 520 | 1440 @ 3M |
→ Crompton Mini Samudra Water Pump
Capacity | Suction | 6M | 15M | 24M | 30M | 33M |
1.0-HP | Up to 8M | 2600 | 1900 | 1220 | 760 | 520 |
0.5-HP | Up to 8M | 1980 | 1110 | 400 |