10000 रुपए से कम कीमत में बढ़िया वाशिंग मशीन Cloth Care by Ram Kumar Pandit - January 30, 2019February 28, 20200 क्या वाशिंग मशीन बहुत बिजली खपत करती है? बिलकुल नहीं। वाशिंग मशीन, हीटर के तरह, चाहे वह कोई भी हीटर हो, बिजली खाऊ मशीन नहीं है। सामान्यतः वाशिंग मशीन में दिए गए मोटर की क्षमता होती है 300-वॉट से 1000-वॉट के बीच। इस तरह के पॉवर कंजम्पशन वाले मशीन, हर महीने के बिजली बिल में, सिर्फ अंतिम से दो या तीन अंक में फेर-बदल करेंगे। चलिए एक उदहारण इसे समझते है। मान लेते है की आपके नए वाशिंग मशीन की पॉवर कंजम्पशन है 400W। महीने के 25 दिन, आप एक घंटा वाशिंग मशीन चलाते है। तो इस प्रकार 400W × 1 घंटा × 25 दिन = 10,000 वॉट। यही पॉवर कंजम्पशन होगा हर महीने। 1 यूनिट बिजली का मतलब है — 1 किलो वॉट बिजली, एक घंटे में खपत होना। 10000 वॉट को किलो वॉट में बदलने के लिए 1000 से भागा दीजिये। 10000-वॉट/1000 = 10 Kwh। आपके शहर में बिजली का जो भी रेट है उसे 10 Kwh से गुना कर दीजिए। चेन्नई में बिजली का रेट है 5 रुपए प्रति यूनिट। तो इस प्रकार, चेन्नई शहर में, एक 400W पॉवर कंजम्पशन वाला वाशिंग मशीन, महीनें के 25 दिन एक-एक घंटा इस्तेमाल होने से, बिजली बिल में जोड़ेगा सिर्फ 50 रुपए। भारत के कुछ जाने-माने यूनिवर्सिटी से M.Sc. की डिग्री हासिल किये लोग सब कुछ समझने के बाद पूछेंगे — अगर सिर्फ आधा घंटा वाशिंग मशीन चलाइये तो कितना बिजली खपत होगा। अगर सिर्फ आधा घंटा वाशिंग मशीन चलाएंगे तो सिर्फ इतना बिजली होगा – [{400W × (1/2 घंटा) × 25 दिन} / 1000] × 5 रुपए = 25 रुपए। इस वाशिंग मशीन समीक्षा लेख में जानिए बढ़िया वाशिंग मशीन के बारे में, जो अभी सबसे बढ़िया विकल्प है 8000 से 10000 रुपए के कीमत वर्ग में। अगर इस्तेमाल में सुविधा के नजरिये से देखे, तो टॉप लोडिंग वाशिंग मशीन ज्यादा बढ़िया होती है। इसमें कपड़े डाला और धुले कपड़े को निकला आसान होता है। आपको झुकना नहीं पड़ता। इसीलिए गर्भवती महिलाओं के लिए टॉप-लोडिंग वाशिंग मशीन एक सही विकल्प है। Also Read : Best Washing Machine under 20000 Rupees► 8-Kg Onida Semi-Automatic Washing Machine {S80SCTR} 10000 रुपए में ओनिडा ब्रांड का दो बढ़िया सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन मिल रहा है बाजार में। पहला है 7.2-किलो लांड्री क्षमता वाला मॉडल S72TIB, जिसे हाल ही में ओनिडा ब्रांड ने उतारा है बाजार में। दूसरा है 8-किलो क्षमता वाला मॉडल S80SCTR, जो कि अब एक पुराना मॉडल है। इन दोनों वाशिंग मशीन मॉडल की सभी खूबियां और खासियतें लगभग एक सामान है। इसीलिए ज्यादा लांड्री कैपेसिटी और सस्ता होने के कारण 10000 रुपए में सबसे बढ़िया ओनिडा वाशिंग मशीन है मॉडल S80SCTR. खूबियाँ तो बहुत सारी है इस ओनिडा सेमी-ऑटोमैटिक टॉप-लोडिंग वाशिंग मशीन में। 8-किलो लांड्री क्षमता के कारण यह वाशिंग मशीन माध्यम और बड़े आकार के परिवार के लिए बिलकुल उपयुक्त है। कपड़ा धुलने से पहले इस वाशिंग मशीन में 20 मिनट तक भिगोया जाता है ताकि रेशों में अटके मैल और धूलकण ढीले हो जाये और घुलाई में बड़े आसानी से बाहर हो जाये। तीन वाश प्रोग्राम के साथ इस वाशिंग में स्पिन शॉवर भी है। ड्रम में तेजी से घूमते कपड़े पर पानी की बारिश की जाती है जिससे कपड़े अच्छे से धुलते है। और धुले हुवे कपड़े सुखाने के लिए ओनिडा ने इस बढ़िया वाशिंग मशीन में एयर ड्रायर भी दिया है। बनावट भी काफी बढ़िया है इस ओनिडा वाशिंग मशीन का। इसकी बॉडी और बेस फाइबर-प्लास्टिक का है। अकसर चूहे प्लास्टिक बॉडी वाले वाशिंग मशीन को निचे से कुतर देते है। इसीलिए चूहे से बचाव के लिए इसके बेस को रैट-प्रूफ किया गया है। कपड़े की धुलाई हो चुकी है, यह बताने के लिए इसमें बज्जर भी है। अन्य बहुत सारी खूबियाँ और खासियतें है इस ओनिडा वाशिंग मशीन में, जिसे संकलित किया गया है नीचे टेबल में। Price 9000 Rupees Features 1450 Spin Speed | 8-Kg Wash Capacity | 5-Kg Spin Capacity | Spin Dry Type: Air Dryer | 2-Years Warranty Wash 3 Wash Programs | 20-Minute Active Soak | Built-in Brush | Magic Filter | Spin Shower Build Rust-Proof Body | Rat-Proof Base | 400W Wash Motor | 160W Spin Motor | Castor Wheels | Belt & Gearbox Drive | Cold Water Inlet | Hexafin Pulsator | Transparent Lid | Buzzer | Drain Hose Also Read : Best Washing Machine under 75000 Rupees ► 9-Kg Koryo Big Bazaar Semi -Automatic Washing Machine {KWM9017SA} कोर्यो बिग बाजार ब्रांड यह 9-किलो लॉन्ड्री क्षमाता वाला सेमी-ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन 10000 रुपए से कम कीमत में दूसरा बढ़िया विकल्प है, ओनिडा वाशिंग मशीन के बाद। डबल लेयर्ड यानि कि दो स्तरीय होने के कारण इसकी बनावट काफी बजबूत है। चूहे से सुरक्षित करने के लिए इसके निचे रैट-प्रूफ मेस भी दिया गया है। कपड़े को डिटर्जेंट मिले पानी में अच्छे से भिगोना चाहिए कुछ देर के लिए, ताकि वह बढ़िया से साफ़ हो। इस कोर्यो वाशिंग मशीन में 20 – 25 मिनट का सोक फीचर है। कपड़े 20 से 25 मिनट तक पानी में भीगेंगे और उसके बाद धुलाई शुरू हो जायेगा। दिए गए तीन वाश प्रोग्राम (जेंटल, नार्मल, और हैवी) में से कोई एक चुन सकते है। जींस धोने के लिए हैवी वाश मोड़ का इस्तेमाल कीजिए। धुले हुवे कपड़े को सूखाने के लिए इसमें जेट एयर ड्रायर भी है। जेट एयर ड्राई के बाद कपड़े लगभग सूख जाते है। बस कुछ ही देर के लिए बाहर हवा में डालिये और वह आयरन के लिए तैयार हो जायेगा। कपड़े धोने के बाद वाशिंग मशीन को अंदर से साफ़ करने के लिए मैजिक फ़िल्टर की भी खासियत है इस सेमी-आटोमेटिक टॉप-लोडिंग वाशिंग मशीन में। इस प्रकार हर तरह से बढ़िया है कोर्यो बिग बाजार ब्रांड का यह 9-किलो लॉन्ड्री क्षमता वाला टॉप-लोडिंग वाशिंग मशीन। ऐसे परिवार, जिसके सदस्यों की संख्या सात से ऊपर है, उनके लिए यह एक बढ़िया विकल्प है। कोर्यो बिग बाजार ब्रांड के उत्पाद अच्छे होते है, और लम्बे टिकते है। इस वाशिंग मशीन के लिए कोर्यो ब्रांड दे रही है 10 साल तक की वार्रन्टी। 10000 रुपए अब इससे ज्यादा और क्या चाहिए? Also Read : Best Washing Machines under 35000 Rupees Price 9990 Rupees Features 9-Kg Wash Capacity | Spin Dry Type: Jet Air Dryer | Warranty: {2-Years on Whole Unit | 10-Years on Motor} Wash 3 Wash Programs | 25-Minute Active Soak | Built-in Scrubber | Magic Filter Build Rust-Proof Double Layered Body | Rat-Proof Base | Transparent Lid | Buzzer | Drain Hose ► 6.5-kg Midea Fully-Automatic Washing Machine {MWMTL065ZOF} 9000 से 10000 रुपए के कीमत वर्ग में, अभी यही एक बढ़िया फुल्ली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन है मार्किट में। यह एक स्मार्ट वाशिंग मशीन है। इसकी बनवाट शानदार है। ऑटोमैटिक ऑपरेशन के कारण इसमें कपड़े धोना बहुत आसान है। यह मिडीया वाशिंग मशीन खास है वन-टच ऑपरेशन के कारण। कपड़े को वाशिंग मशीन में डालिये। कण्ट्रोल पैनल में मौजूद मास्टर बटन को दबाइये। बस हो गया। बाकि की सेटिंग, जैसे की वॉटर लेवल सिलेक्शन, वॉश प्रोग्राम, स्पिन की समयांतराल और अन्य सेटिंग — आपने आप हो जायेगा। है न कमाल? आपके एरिया में अकसर बिजली कटती है तो यह फुल्ली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन एक बढ़िया विकल्प होगा क्योंकि इसमें है मेमोरी बैकअप के भी फीचर। बिजली आने के बाद, वाशिंग मशीन ठीक वही से चालू होगा जहा पर बंद हुवा था। साथ ही साथ यह कम वॉटर प्रेशर में भी काम करेगा। अगर आप मकान के ऊपरी मंजिल में रहते है तो इस मिडीया फुल्ली ऑटोमॅटिक वाशिंग मशीन को खरीदने का विचार कर सकते है। Price 9990 Rupees Ideal for Bachelor | Small Family (2 to 4) Features Hexa-Fill Wash | Point Zero Pressure | Memory Backup | Pulsator Washing Method | Preset Timer | Lint Filter | Error Alarm | Auto Unbalancing Detection | Auto-power Off | Child Lock Wash Max Spin Speed: 700- RPM | 8 Water Levels | Wash Programs: {Standard | Deep Clean | Fast Clean | Delicate | Heavy Load | Active | Tub Clean | Drum Dry} | Fuzzy Logic: Smart Touch | Pre-Wash Soak | Quick Wash | Spin Only | Wash Cycle: 3 – 20 min | Spin Cycle: 2 – 5 min Dryer Air Dry Body Universal Motor | Transparent Window Display | 400-Watt Power Consumption | Shock-Proof Body | Dimensions (WHD): 515×525×900 mm Warranty 2-Years on Whole Unit