3000 रुपए से कम कीमत में बढ़िया कंप्यूटर यूपीएस Computer by Chandini Yadav - January 16, 2019April 8, 20200 अपने कंप्यूटर सिस्टम के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को सुरक्षित रखने के लिए, उसे एक यूपीएस के द्वारा ही पॉवर स्त्रोत से जोड़िए। अगर आप एक यूपीएस का इस्तेमाल नहीं करते तो आपका कंप्यूटर सिस्टम खतरे में है। अचानक पॉवर कटने पर कंप्यूटर बंद होगा, खुले एप्लीकेशन और फाइल को बंद किये बिना। ऐसे एक-दो बार या कभी कभार हो तो ठीक है। लेकिन अगर ऐसा बार-बार हुवा, तो फिर आपके कंप्यूटर सिस्टम का कोई न कोई कॉम्पोनेन्ट जायेगा, लेकिन उससे पहले ऑपरेटिंग सिस्टम कर्रप्ट होगा। एक कंप्यूटर सिस्टम, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के तालमेल से चलता है। साथ ही कंप्यूटर सिस्टम के शुरू और बंद होने का एक निर्धारित तरीका है। उसमें किसी तरह के छेड़छाड़ से कंप्यूटर में सुरक्षित जानकारी लुप्त हो सकता है, और सिस्टम ख़राब होने से आपक खर्च बढ़ेगा। 1500 से 3000 रुपए के कीमत वर्ग में अच्छे यूपीएस मिलते है, लम्बे पॉवर बैकअप के साथ। कंप्यूटर यूपीएस नहीं खरीद कर 2000 रुपए बचाना, 3000 से 4000 रुपए का झटका दे सकता है। ऐसे एक बार नहीं, बल्कि बारंबार होगा। साथ यह उस दिन होगा जिस दिन आपको अपने कंप्यूटर सिस्टम, कार्यरत अवस्था में सबसे ज्यादा चाहिए। ऐसा अकसर देखा गया है। अगर किसी कारण वश कंप्यूटर यूपीएस नहीं रख सकते, तो फिर आप एक लैपटॉप इस्तेमाल कीजिये। इस कंप्यूटर यूपीएस समीक्षा लेख में जानिए दमदार यूपीएस के बारे में, जो अभी बेस्ट विकल्प है 2000 से 3000 रुपए के कीमत वर्ग में। इस आलेख में बताये गए कंप्यूटर यूपीएस वर्षों तक चलेंगे। आपको सिर्फ डेढ़ या दो साल में एक बार, उसका बैटरी बदलना है। ► 800VA Champion UPS + Voltage Stabilizer भरोसेमंद, दमदार कम्प्टूयर यूपीएस के लिए अभी सबसे बढ़िया ब्रांड है भारतीय बाजार में, चेम्पियन। यह पुणे, महाराष्ट्र की कंपनी है, लेकिन इसका सर्विस सेण्टर देश के लगभग सभी छोटे, बड़े शहर में है। गैजेट्स शिक्षा वेबसाइट के ऑफिस में इसी ब्रांड का 800VA यूपीएस इस्तेमाल होता है। इस वेबसाइट के साथ काम करने वाले सभी लोग इसी ब्रांड के कंप्यूटर यूपीएस इस्तेमाल करते है। इस ऑफिस में सबसे पुराने 800VA चैम्पियन यूपीएस करीब चार साल से इस्तेमाल में। उसका सिर्फ दो बार बैटरी बदला गया है। पहली बार बैटरी बदला गया यूपीएस खरीदने के दो साल के बाद, और दूसरी बार बैटरी बदला गया, अभी हाल ही में, पहले बैटरी बदलने के ठीक दो साल के बाद। यह चेम्पियन यूपीएस जिस कंप्यूटर सिस्टम को पॉवर बैकअप देता है, उसे हमलोग मास्टर सिस्टम कहते है। Also Read : Best Laptop under 200000 Rupees यह मास्टर सिस्टम सुबह 7 बजे से रात 2 बजे तो लगातार इस्तेमाल में होता है। ऑफिस के बाकि के सिस्टम इसी सिस्टम से जुड़े है। इसका मतलब यह है कि चैम्पियन यूपीएस भी सुबह 7 बजे से रात 2 बजे तक पॉवर ऑन रहता है। यह लगभग साल के 365 दिन होता है। इतना हैवी यूज के बाद भी इस चेम्पियन यूपीएस के सर्किट में आजतक कोई फॉल्ट नहीं आया। सिर्फ दो बार बैटरी बदलनी पड़ी, जो सामान्य है। इस प्रकार आप बखूबी समझ सकते है कि — कितना दमदार है चेम्पियन ब्रांड का 800VA यूपीएस। Price 2800 Rupees Ideal for Computer | LED TV Power Output: 480W | Backup: {Half Load: 15 to 20 Minutes | Full Load: 8 to 15 Minute} Feature Sine Wave Technology for Smooth Power supply | Built-in Automatic Voltage stabilizer Warranty 2-Years for UPS | 1-year for battery | Service Charge: 400 Rupees approx. | Battery-Cost: 1100 Rupees | Battery-Life: 24 Months approx. ► 600VA V-Guard SESTO 600 Computer UPS बिजली से चलने वाले कीमती उपकरण को सुरक्षित रखने के लिए तो उसे सीधे पॉवर सॉकेट से मत जोड़िये। उसे इन्वर्टर, यूपीएस, या फिर वोल्टेज स्टेबलाइजर के द्वारा जोड़ें। इस तरह के उपकरण बनाने के लिए वी-गार्ड एक अब्बल ब्रांड है भारतीय बाजार में। Also Read : Best External Drive under 20000 Rupees 2500 रुपए से कम कीमत में अभी एक बढ़िया कंप्यूटर यूपीएस है वी-गार्ड ब्रांड का। वी-गार्ड SESTO 600 कंप्यूटर यूपीएस को लोग खूब पसंद कर रहे है इसके दमदार बैटरी, बढ़िया खासियतें, और वी-गार्ड ब्रांड के नाम के कारण। इस कंप्यूटर यूपीएस का अधिकतम पॉवर ऑउटपुट है 300-वॉट। तो यह आसानी से लोड ले सकता है एक सीपीयू का + एक 43-इंच तक बड़े कंप्यूटर मॉनिटर का + एक इंकजेट या फिर इंकटैंक प्रिंटर का। इसमें है मॉडिफाइड साइन वेव, जो काफी कमतर होता है प्योर साइन वेव से। लेकिन सामान्यतः सभी कंप्यूटर यूपीएस आते है मॉडिफाइड साइन वेव के साथ ही। क्योंकि यूएसपी काम सिर्फ इतना है कि अचानक पॉवर कटने पर, आपको इतना समय मिले कंप्यूटर में सभी फाइल को बंद कर, सही से कंप्यूटर सिस्टम को शट डाउन करने के लिए। बनावट इस वी-गार्ड कंप्यूटर यूपीएस का बढ़िया है। इसकी बैटरी एक साल से ज्यादा चलेगी। शुरुवात में 10-मिनट से ज्यादा का बैटरी बैकअप मिलेगा। लेकिन धीरे-धीरे वह कम हो कर रह जायेगा दो से तीन मिनट तक। वी-गार्ड ब्रांड देती है सिर्फ एक साल वारंटी बैटरी के लिए। Also Read : Best Laptop under 70000 Rupees गेमिंग सिस्टम के लिए वी-गार्ड SESTO 600 कंप्यूटर यूपीएस सिर्फ 300-वॉट आउटपुट के साथ काफी नहीं होगा। आपको चैंपियन ब्रांड का 800VA कंप्यूटर यूपीएस लेना चाहिए जिसका पॉवर आउटपुट है 480-वॉट। Price 2400 Rupees Features 600VA UPS | Max Power Output: 300W | Min Input Voltage: 140V | Consistent-Output: 230V | Modified Sine-Wave | High-Voltage Protection | ZPD technology | Warranty: {1-Year for battery | 2-Year for UPS} Battery Capacity: 12V-7Ah | Practical Load: {1 CPU + 1 Computer Monitor + One Ink-Tank/InkJet Printer} | 10 to 15 Minutes Backup post 100% Charging Build ABS Plastic Body | Weight: 4.2-Kg | 4 Output Plug | Made-in-China ► 600VA Zebronics U725 UPS with Shine Wave Technology जिब्रोनिक्स का यह कंप्यूटर यूपीएस अभी सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है बाजार में। अमेज़न पर यह जिब्रोनिक्स यूपीएस, टॉप-सेल्लिंग कंप्यूटर यूपीएस के सूची में प्रथम स्थान पर है। ऐसी क्या खास बात है इसमें की यह यूपीएस इतना बिक रहा है? इस जिब्रोनिक्स कंप्यूटर यूपीएस का बैटरी बैकअप लगभग वैसे ही है, जैसे किसी भी 600VA कंप्यूटर यूपीएस का होता है। शुरुवात के दिनों में करीब 5 से 7 मिनट का बैकअप मिलेगा। 6 महीने के बाद वही घट कर हो जायेगा 2 से 3 मिनट। जिब्रोनिक्स ब्रांड ने अपने इस बढ़िया कंप्यूटर यूपीएस को दिया है ऑटोमैटिक वोल्टेज स्टेबलाइजर, डब्बल बूस्टर के साथ। तो यह यूपीएस आपके कंप्यूटर सिस्टम को न सिर्फ बिजली के झटकों से बचाएगा, कम वोल्टेज में भी वोल्टेज बड़ा कर देगा। Also Read : Things I bought Online to Make an Old PC Run Faster इसके अलावे इस कंप्यूटर यूपीएस की अन्य खासियतें है कि यह जनरेटर पावर पर चल सकता है। और बिना बिजली के भी इसे पॉवर ऑन कर सकते है। Price 1560 Rupees | Amazon | Flipkart Ideal for Computer System | LED TV | One or Many Systems: Total Power Consumption Must be Below 300W Features 600VA (Output: 360W} | Input Voltage Range: 140V – 300V | Sleep Mode Charging | Automatic Voltage Regulation with Double Booster | Generator Compatible Battery Type: 12V-7AH | Charging-Time: 90% Full in 6-Hours | Backup: 2-minute to 5-minute Build Dimensions (WHD): 10×28×14.2 CM | Weight: 4.3-Kg | 3 × Power Sockets | LED Indicator on Front Protection Overload | High-Voltage | Low-Voltage | Short-Circuit | Over-Discharging | Deep-Discharging | Over-Charging ► APC BX600C-IN UPS for Home Use कंप्यूटर यूपीएस के लिए अमेरिका की कंपनी एपीसी अभी सबसे बड़ा और भरोसेमंद ब्रांड है भारत में। एक सामान्य कंप्यूटर को बैकअप देने के लिए इस ब्रांड का 600VA कंप्यूटर काफी बढ़िया विकल्प है 3000 रुपया से कम कीमत में। यह एपीसी कंप्यूटर यूपीएस, पॉवर बैकअप देने के साथ-साथ, इसके साथ जोड़े गए कंप्यूटर सिस्टम को बिजली के खतरों से भी बचाता है। ऐसे खासियतें दी गई है इसमें। Also Read : Best Portable Projector Under 40000 Rupees वैसे तो यह एसपीसी कंप्यूटर यूपीएस काफी महंगा है दूसरे ब्रांड के इसी क्षमता वाले कंप्यूटर यूपीएस से। लेकिन अगर पांच साल का हिसाब किताब करें, तो यह काफी सस्ता पड़ेगा। कैसे? कंपनी दे रही है 2 साल की सर्विस या फिर बदल कर देने की वारंटी बैटरी के लिए भी। ऐसी वारंटी कोई और ब्रांड नहीं दे रही है। इसके अलावे इस कंप्यूटर यूपीएस में है ऐसी खासियतें जिससे बैटरी ज्यादा चलेगा। सामान्यतः कंप्यूटर यूपीएस के बैटरी दो साल चलते है। इस एपीसी कंप्यूटर यूपीएस का बैटरी दो साल से ज्यादा चलेगा। जिससे आपके पैसे बचेंगे जो चाहिए बैटरी बदलने के लिए। Price 2990 Rupees | Amazon | Flipkart Features Stepped Sine-wave | Automatic Voltage Regulator | Battery Saver | Cold Start | Generator Compatible | Compatible with Low Power Loads {Wi-Fi Router, DSL Modem, …} | 2-Year Repair/Replacement Warranty Load 600VA {360W} | Input Voltage Range: 145V to 290V | Backup {Single Standard Computer}: 15 to 20 minutes Battery SMF 12V-7.2Ah Battery (800 to 1000 Rupees) | Charging-Time: 6-Hours | Periodic Auto Battery Testing for Timely Replacement of Battery | Preserves Battery Life & Maximizes Run-time by Correcting Low Voltages | Fast Battery Charging Build 3 × Power Sockets | Power-Cord: 1.22-meter | LED Indicator & Alarm | BIS Approved | Weight: 4.7-Kg Protection Low-Voltage Protection | High-Voltage Protection | Battery Protection Also Read : Best UPS under 5000 Rupees