15000 रुपए बिलकुल सही बजट है एक ऐसा स्मार्टफोन के लिए, जिसका विनिर्देश अच्छा होने के साथ-साथ, जिसमें अत्याधुनिक खासियतें भी हो। मोटोराला, शाओमी, हुवावे, आसुस, नोकिआ, वीवो, ओप्पो और माइक्रोमैक्स जाने माने स्मार्टफोन ब्रांड है जो अच्छे टिकाऊ स्मार्टफोन बनाते है 15000 रुपए के आसपास के कीमत में। इस लेख में गैजेट्स शिक्षा टीम इन्ही सब ब्रांड के बढ़िया और नवीनतम स्मार्टफोन की गहराई से समीक्षा करेंगे।
अगर आप खरीदने की सोच रहें है एक दमदार स्मार्टफोन, जो नेक्स्ट जनरेशन फीचर के साथ लैस हो, तो इस समीक्षा लेख को अंत तक पढ़िए। यहाँ हमने उन सभी बढ़िया स्मार्टफोन को शामिल किया है और आगे भी शामिल करते रहेंगे जो 15000 रुपए के आसपास के कीमत अभी सबसे अच्छा विकल्प है।
► 6.4-Inch Samsung Galaxy M30s 4G Smartphone
15000 रुपए से कम कीमत में अभी सबसे बढ़िया स्मार्टफोन है सैमसंग गैलेक्सी M30s. इस 4G स्मार्टफोन की सबसे बढ़िया खासियत है इसकी 6000-mAh बैटरी, जो फ़ास्ट चार्जिंग के कारण 2 घंटे से कम वक्त में 100% चार्ज हो जाती है। और इतने बड़े बैटरी होने के बाबजूद इस फ़ोन का वजन काफी कम लगता है। यही कमाल है सैमसंग के बढ़िया कारीगरी की।
दमदार बैटरी के अलावे सैमसंग गैलेक्सी M30s को खास बनाता है 6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी। इस फ़ोन को सैमसंग ने दिया है खुद का ही प्रोसेसर, जो काफी बढ़िया है। हीटिंग की कोई समस्या नहीं है इस फ़ोन में।
सैमसंग ब्रांड के किसी भी स्मार्टफोन ने कभी भी अपने कैमरा के क्षमता से निराश नहीं किया है। यह सैमसंग 6000-mAh बैटरीवाला स्मार्टफोन तो 3 सेंसर वाले कैमरा के साथ आता है।
गेमिंग के उदेश्य से भी इस सैमसंग 4G स्मार्टफोन को खरीद सकते है। बढ़िया गेमिंग परफॉरमेंस के लिए इसमें है आर्टिफिशल इंटेलिजेंस गेम बूस्ट, जो गेमिंग के वक्त इस फ़ोन के सीपीयू की लगभग सारी शक्ति को गेमिंग में लगा देती है।
इस सबके अलावे एक और खास बात है सैमसंग गैलेक्सी M30s के बारे, जो मुझे बहुत पसंद आयी। कोई फालतू का एप्प नहीं है इसमें। महीने में एक दो बार एप्प को अपडेट करना होगा। इससे पहले मेरे पास था आसुस का फ़ोन। सुबह सारे एप्प अपडेट करो, शाम को फिर से दो एप्प का अपडेट आ जाता था। मैं यहाँ सिस्टम एप्प की बात कर रहा हूँ।
Price | 14990 Rupees |
Ideal for | HD Calling | Gaming | Photography | to run Applications |
Features | Dual-SIM | Android-Pie OS | Rear Fingerprint Sensor | FM Radio | AI Game Boost | Face-Unlock |
Body | Weight: 188-Grams | Thickness: 8.9-mm |
Screen | 6.4-Inch | 1080×2340 Pixels | Super-AMOLED | 403PPI | 84.02% Screen-to-Body Ratio | Bezel-Less Display with Water-Drop Notch | Corning Gorilla Glass v3 |
Processor | Samsung Exynos 9 Octa 9611 | Octa-Core | Dual-Chipset | Mali-G72 MP3 GPU |
Memory | 6GB RAM | 128GB Memory | 512GB MicroSD Card Support (Dedicated Slot) | OTG |
P. Camera | 48MP+8MP+5MP (f/2.0) | LED Flash | HDR | ISO Control | Super-Steady Video | 4K Recording |
F. Camera | AI Camera | 16MP (f/2.0) | Full-HD Recording |
Battery | 6000-mAh Li-ion | 15W Fast Charging with USB Type-C |
Network | VoLTE | 4G | 3G | 2G | Wi-Fi | GPS | Wi-Fi Direct |
Connectivity | Bluetooth 5.0 | USB Type-C | Audio-Jack |
Sensors | Light | Proximity | Accelerometer | Gyroscope |
Sales Box | Smartphone | Adapter+USB Cable | SIM-Tool | Documents |
► 6.3-inch Xiaomi Redmi Note 7 4G Smartphone
14000 से 15000 रुपए के कीमत वर्ग में अभी नवीनतम स्मार्टफोन है शाओमी ब्रांड का रेडमी नोट 7। यह 4G स्मार्टफोन बढ़िया विनिर्देश और अच्छी खासियतों के कारण एक बढ़िया विकल्प है।
शाओमी की पहचान एक ऐसे ब्रांड के रूप में है जो कम कीमत में बढ़िया स्मार्टफोन लाती है जिसमें नवीनतम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर होते है। लेकिन शाओमी रेडमी नोट 7 स्मार्टफोन में ऐसा कुछ भी नहीं। इसमें सबकुछ वही है जो किसी भी एक आम स्मार्टफोन में होते है।
शाओमी रेडमी 7 से बेहतर बहुत सारे स्मार्टफोन है 15000 रुपए से कम कीमत में। लेकिन मैं खास कर जिक्र करूँगा हॉनर 8X का। इस हुवावे 4G स्मार्टफोन की अभी की कीमत है सिर्फ 13990 रुपए। इसमें कमोबेश वही विनिर्देश है जो इस शाओमी नोट 7 में है।
हॉनर 8X न सिर्फ सस्ता है, बल्कि इसका डिज़ाइन भी ज्यादा आकर्षक और बेहतर है। साथ ही यह मैं पुरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ की अगर शाओमी रेडमी 7 दो साल टिकेगा तो हॉनर का यह स्मार्टफोन चार साल चलेगा। हॉनर के स्मार्टफोन की बनावट काफी बढ़िया होती है।
Price | 14990 Rupees |
Features | Dual-SIM | Android-Pie OS | Rear Fingerprint Sensor |
Body | Weight: 185-Grams | Thickness: 8.1-mm |
Screen | 6.3-Inch | 1080×2340 Pixels | IPS-LCD | 409-PPI | 81.21% Screen-to-Body Ratio | Corning Gorilla Glass v5 |
Processor | Snapdragon 660 | Octa-Core | Dual-Chipset | Adreno 512 |
Memory | 4GB RAM | 64GB Memory | 256GB MicroSD Card Support | OTG |
P. Camera | 12MP+2MP (f/2.0) with AI | Exmor-RS CMOS Sensor | LED-Flash | Full-HD Recording |
F. Camera | 13MP (f/2.0) with AI |Full-HD Recording |
Battery | 4000-mAh Li-Po | Quick-Charging V4 |
Network | VoLTE | 4G | 3G | 2G | Wi-Fi | GPS |
Connectivity | Bluetooth 5.0 | USB Type-C | Audio Jack |
Sensors | Light | Proximity | Accelerometer | Compass | Gyroscope |
► 6.5-Inch Honor 8X 4G Smartphone
हॉनर ने इसी महीने अपने बहुत ज्यादा पसंद किये गए 7X स्मार्टफोन का नवीनतम संस्करण, 8X को बाजार में उतार दिया है। जिस तरह 7X मॉडल अपने दौर में एक अनूठा स्मार्टफोन था, हॉनर 8X स्मार्टफोन भी एक वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन है। इसका बनावट, कैमरा, परफॉरमेंस, और हॉनर के कस्टम यूजर इंटरफ़ेस के कारण शामिल हुवे स्मार्ट फीचर्स इस ड्यूल 4G स्मार्टफोन को 15000 रुपए में, सबसे बेहतरीन विकल्प बनाती है। इस हॉनर स्मार्टफोन के तरह — हर तरह से बढ़िया शायद ही कोई और स्मार्टफ़ोन है 15000 रुपए से कम कीमत में अभी।
यह तो सबको पता है कि हुवावे आकर्षक स्मार्टफोन बनाने में अब्बल है। 8X 4G स्मार्टफोन के डिज़ाइन में हॉनर ने और कुछ खास किया है जिसके कारण यह ज्यादा आकर्षक और हटके दिखता है। इस फ़ोन का बॉडी मेटल फ्रेम पर आधारित है लेकिन इसके बैक पैनल पर 2.5D कर्व ग्लास दिया गया है। उंगुलियों के निशान नहीं बने इसके लिए खास कोटिंग भी की गई है।
हॉनर 8X का 6.5-इंच का फुल एचडी प्लस — फुल व्यू डिस्प्ले, ट्रू बेज़ल लेस्स है और नौच स्क्रीन के साथ आता है। 15000 रुपए के कीमत में इस से कम बेजल वाला और कोई स्मार्टफोन नहीं है, अगर मेरी जानकारी सही है तो। कम बेजल के वजह से बड़ी स्क्रीन के बाबजुद यह फ़ोन काफी कॉम्पैक्ट है। इस का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो करीब-करीब 85% है जिसका मतलब यह है कि स्क्रीन पर डिस्प्ले के आलावे और कुछ नहीं है। ब्लू रे से सुरक्षा और आई कम्फर्ट मोड जैसे अच्छे खासियतें इस फ़ोन को हर वक्त इस्तेमाल के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाते है।
दमदार परफॉरमेंस और लाजबाब ड्यूल कैमरा: इस फ़ोन का परफॉरमेंस भी लाजबाब है। दैनिक इस्तेमाल हो, मल्टीमीडिया मजोरंजन हो, या फिर उच्च ग्राफ़िक्स वाले गेम खेलना, हर तरह से इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है यह दमदार 4G स्मार्टफोन। कंपनी के अनुसार 7X स्मार्टफोन के तुलना में यह नवीनतम स्मार्टफोन मॉडल करीब 75% ज्यादा बढ़िया परफॉरमेंस के साथ आता है। यह फ़ोन एंड्राइड प्लेटफार्म पर उपलब्ध सभी गेम बहुत बढ़िया से चलता है, कहीं कोई लेग नहीं होता है। और सबसे बड़ी काम बात यह है कि, घंटो इस्तेमाल के बाद भी यह फ़ोन गर्म नहीं होता है। खास कर यह बात मुझे सबसे ज्यादा पसंद आया।
ड्यूल कैमरा स्मार्टफोन के लिए मेरा सबसे ज्यादा पसंदीदा ब्रांड है हुवावे। और हॉनर 8X भी एक ड्यूल कैमरा स्मार्टफोन है। इसके मुख्य कैमरा में है 20 एमपी और 2 एमपी सेंसर और साथ ही दिया गया है आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस की खासियत। AI शामिल होने के कारण इस फ़ोन से कोई नौसिखिया भी, एक पारंगत कैमरा इस्तेमाल करने के तरह, शानदार पिक्चर और वीडियो ले सकता है। आगे इस फ़ोन में बोकेह और पैनोरमा मोड जैसे अच्छे फीचर भी दिए गए है। साथ ही फोटो लेने से पहले, और बाद में भी पिक्चर के बैकग्राउंड ब्लर को सही कर सकते है। वहीं सामने वाला कैमरा में है 16 एमपी सेंसर, जिसके मदद से यह बेजोड़ बजट स्मार्टफोन ले सकता है बहुत सुन्दर, क्यूट सिंगल और ग्रुप सेल्फी।
बढ़िया बैटरी बैकअप स्मार्ट पावर सेविंग इंटेलिजेंस के साथ: कम बैटरी को लेकर मेरा हमेशा से हॉनर के स्मार्टफ़ोन से शिकायत रहा है। लेकिन पिछले कुछ स्मार्टफोन मॉडल से हॉनर ने 3000 एमएएच बैटरी के जगह 3750 एमएएच बैटरी देने की शुरुवात की है। फिर भी इस फ़ोन की बड़ा उच्च रेसोलुशन वाले स्क्रीन को देखते हुवे मुझे तो 3750 एमएएच बैटरी कम ही लगा। लेकिन राहत देता है इंटेलीजेंट पावर सेविंग फीचर जो करीब-करीब 33% बैटरी बचा लेता है समान्य इस्तेमाल में। इस प्रकार इस हॉनर स्मार्टफोन के 3750 एमएएच बैटरी से उतना ही बैकअप मिलता है जो आपको एक 5000 एमएएच बैटरी की क्षमता से लेस एक स्मार्टफोन पर मिलेगा।
स्टाइलिश डिज़ाइन, दमदार परफॉरमेंस, शानदार कैमरा, और स्मार्ट बैटरी सेविंग फीचर प्रमुख कारण है — क्यों आपको इस त्यौहार के सीजन में हॉनर 8X स्मार्टफोन खरीदना चाहिए। 15000 रुपए से कम कीमत में यह अभी सबसे बढ़िया स्मार्टफोन है। यह पैसा वसूल ड्यूल 4G स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन सन 2020 तक तो बड़ी आसानी से चल जायेगा। साल 2020 से होड़ शुरू होगा 5G स्मार्टफोन का। तब तक के लिए हुवावे का यह स्मार्टफोन आंख बंद कर खरीद लीजिये।
Price | 14000 Rupees |
Features | Dual SIM | Android Oreo | Rear Fingerprint-Sensor |
Body | Weight: 175 Grams | Thickness: 7.8 mm | Metal Frame |
Screen | 6.5-Inch | FHD+ | 2340×1080 Pixels | IPS-LCD | 397-PPI | 84.23% Screen to Body Ratio |
Processor | HiSilicon Kirin 710 | Octa-Core | Dual-Chipset | 2.2GHz + 1.7GHz | Mali-G51 MP4 |
Memory | 4GB RAM | 64GB Memory (52GB Free) | 400GB MicroSD Card Support (Dedicated Slot) |
Camera | Primary: {20MP + 2MP (f/1.8) | Dual Sensor | LED Flash | Full HD Recording | Artificial Intelligence Powered} | Front: 16MP (f/2.0) |
Battery | 3750-mAh | Li-Po | Smart Power-Saving Intelligence |
Network | VoLTE | Dual 4G | 3G | 2G | 1G | Mobile-Hotspot | Wi-Fi | GPS |
Connectivity | Bluetooth 4.0 | Micro-USB 2.0 | Audio Jack 3.5-mm |
Sensors | Light | Proximity | Accelerometer | Compass | Gyroscope |
Sales Box | Honor 8X | USB Power-Adaptor | USB-Cable | Protective-Cover | SIM-Ejector Tool |