
सैंडर मशीन से लकड़ी को मखमल की तरह चिकना बनाना बहुत आसान है। आजकल सभी काम कॉन्ट्रैक्ट पर होते है। चाहे आप दो दिन में करो या दस दिन में। अगर हाथ में सैंड पेपर लेकर घिसाई करेंगे तो पूरा दिन निकल जायेगा, फिर भी काम पूरा नहीं होगा। वक्त की बर्बादी के साथ-साथ काम भी उतना बढ़िया नहीं होगा। वहीं अगर एक दो – ढाई हजार रुपए में मिल रहे एक सैंडर मशीन के साथ काम करेंगे, तो काम जल्दी ख़त्म होगा और काम भी बढ़िया होगा। अकेला मशीन कुछ नहीं कर सकता। अकेला इंसान कुछ नहीं कर सकता। इंसान मशीन मिल जाए तो सबकुछ हो सकता है।
इस सैंडर मशीन समीक्षा लेख में जानिए 5000 रुपए से कम कीमत में मिल रहे और अभी खूब बिकने वाले सभी तरह के सैंडर मशीन के बारे में। आगे आप जानेंगे सैंडर मशीन के लिए जाने माने ब्रांड के अभी सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले सैंडर मशीन मॉडल के बारे में विश्तार से।
► 300W iBell Disk Sender Machine {OS23-46}
3000 रुपए से कम कीमत में अभी सबसे बढ़िया सैंडर मशीन है आईबेल ब्रांड का। इसमें है 300-वॉट का दमदार मोटर। और इस मोटर में है इतना दम की डिस्क को अधिकतम 11000 बार घुमाये 60 सेकंड में। 6 स्पीड लेवल दिए गए है इस आइबेल सैंडर मशीन में। तो जरुरत के अनुसार आप उपयुक्त गति स्तर पर इस मशीन को चला सकते है।
आईबेल ब्रांड के इस सैंडर मशीन के डिस्क की व्यास है 4.92-इंच। डिस्क में 8 छेद, घिसाई से निकलने वाले धूलकण को समेटने के लिए। समेटे हुवे धूलकण जमा होते है, दिए छोटे से बैग में। हैंडल के निचे आप देख सकते है कि एक बैग जोड़ा गया है। इसका फायदा यह है कि घिसाई से निकले वाले धूलकण हवा में नहीं फैलेंगे। अतः धूलकण मशीन को चलाने वाले और आसपास में काम कर रहे लोगों के फेफड़े तक नहीं पहुंचेगा। और इसीलिए इस आईबेल सैंडर मशीन का लगातार इस्तेमाल हो सकता है।
जिनलोगों ने इस आईबेल सैंडर मशीन को ख़रीदा है और लगातार इस्तेमाल कर रहे है, उनके अनुसार यह बेस्ट है। बढ़िया काम करता है यह सैंडर मशीन। वैसे भी 3000 रुपए से कम कीमत में और कोई दूसरा 300W मोटर वाला सैंडर मशीन नहीं है बाजार में।
मूलतः यह आईबेल सैंडर मशीन लकड़ी को पोलिश करने के लिए है। लेकिन इसका इस्तेमाल अन्य चीजों को पोलिश करने के लिए हो सकता है बर्शेत आप उपयुक्त सेंडपेपर ढूंढ पाए। लेकिन यह मार्बल को पोलिश नहीं कर सकता।
Price | 2600 Rupees |
Motor | 300W | RPM: 4000 to 12000 | 6 Speed Levels |
Disk | Diameter: 4.92-Meter | 8 Holes |
Build | Dust Management | Dust Collection Bag | Weight: 2.15-Kg |