
इस राउटर समीक्षा लेख में जानिए 1000 रुपए से कम कीमत में, अभी खूब बिक रहे बढ़िया राउटर के बारे में। यहाँ शामिल किये गए सभी राउटर जाने-माने भरोसेमंद ब्रांड के उत्पाद है। जो अभी आपके जरुरत के अनुसार उपयुक्त हो, उसे इस विश्वास से खरीद सकते है की वर्षों तक टिकेगा।
राऊटर खरीदने से पहले आप यह जान ले — राऊटर और मॉडम दो अलग चीज है। बाजर में राऊटर मिलते है, मॉडम मिलते है, और मॉडम वाले राउटर भी मिलते है। आप को क्या खरीदना चाहिए यह आप तय कर सकते है अपने ब्रॉडबैंड कनेक्शन के अनुसार। अगर आपके घर में आने वाला कनेक्शन से — टेलीफोन और इंटरनेट दोनों चलता है, तब आपको एक मॉडम वाला राउटर खरीदना है। बीएसएनएल और एयरटेल ऐसे कनेक्शन देते है। लेकिन कनेक्शन है सिर्फ ब्रॉडबैंड के लिए, तब आपको सिर्फ राउटर खरीदना है। ऐसे कनेक्शन देते है एसीटी, हाथवे, और यू ब्रांडबैंड जैसी कम्पनियाँ।
► TP-Link 300M Wireless Router {TL-WR820N}
भारतीय बाजार में राउटर के लिए टीपी लिंक सबसे बड़ा, और भरोसेमंद नाम है। गैजेट्स शिक्षा वेबसाइट के ऑफिस में इसी ब्रांड के राउटर का इस्तेमाल होता है। टीपी लिंक ब्रांड अपने सभी राऊटर पर 3 साल की रिप्लेसमेंट वारंटी देती है। खरीद बिल में लिखे तारीख से तीन साल तक, अगर राउटर में कोई खराबी आती है तो एक नया राउटर मिल जाता है। पुराना राउटर आपको जमा करना होगा और 10, 15 दिन के बाद एक नया राउटर मिल जायेगा।
यह टीपी लिंक राउटर बिना मॉडम का है। इसकी अधिकतम वायरलेस स्पीड हो सकती है 300 एमबीपीएस। एक बड़े घर के हर कमरे में भरपूर सिगनल मिले, इसके लिए इसमें है दो शक्तिशाली 5-dBi ओमनी-डायरेक्शनल एंटेना। यह राउटर अपने पहुंच वाले भाग के हर तरफ — एक सामान, बजबूत सिगनल देता है।
टीपी लिंक ब्रांड का यह सस्ता, लेकिन बढ़िया राउटर आता है जरुरी सुरक्षा उपाय के साथ। बच्चे क्या देखे और क्या न देखे, यह निंयत्रित हो सकता है इस राउटर में दिए गए पैरेंटल कण्ट्रोल फीचर के द्वारा। घर में आये मेहमान को बिना वाई-फाई पॉसवर्ड दिए होम नेटवर्क से जोड़ने के लिए इसमें है गेस्ट प्रोफाइल फीचर। साथ ही इसमें है अन्य जरूर सुरक्षा उपाय, मजबूत फायरवॉल और वायरलेस सिगनल एन्क्रिप्शन के खास फीचर।
सामान्य इस्तेमाल के लिए टीपी लिंक TL-WR820N एक बढ़िया राउटर है। लगभग सभी जरुरी सहूलियत और नेटवर्क सुरक्षा के उपाय दिए गए है इसमें।
Price | 900 Rupees |
Features | 300 MBPS Wi-Fi Speed | IPTV Support | Guest Network | Local Management | Remote Management | Bandwidth Control |
Security | Access Control: {Parental Controls, Local Management Control, Host list, Access Schedule, Rule Management} | Firewall {SPI Firewall, IP and MAC Address Binding} | Wireless Encryption |
Wireless | Standards: {IEEE 802.11n, IEEE 802.11g, IEEE 802.11b} | Frequency: 2.4-GHz | Enable/Disable Wireless Radio | WMM | Wireless Statistics | Security: {WEP, WPA / WPA2, WPA / WPA2-PSK} |
Network | WAN Type: {Dynamic IP, Static IP, PPPoE, PPTP, L2TP} | IPv4, IPv6 | Dynamic DNS: {DynDns, NO-IP} | Port Forwarding: {Virtual Server, UPnP, DMZ} | DHCP: {Server, DHCP Client List} |
Build | Ethernet-In | 2×Ethernet Out | WPS/Reset Button | 2 Fixed 5-dBi Omni-Directional Antennas |
► iBall Baton 1200M Dual Band Wireless Router {iB-WRD12EN}
1000 रुपए से कम कीमत में सबसे तेजी से बिकने वाला राऊटर है, आईबॉल ब्रांड का यह ड्यूल बैंड राऊटर। यह 5-GHz और 2.4-GHz, दोनों फ्रीक्वेंसी बैंड पर एक साथ ब्रान्डविड्थ उपलब्ध करता है। साथ ही इसमें दिए गए है 5-dBi का 4 ओमिनी-डायरेक्शन, यानि की चारों तरह एक सामान कवरेज देने वाला, दमदार एंटेना। इसीलिए यह आईबॉल राऊटर, घर के साथ-साथ ऑफिस में इस्तेमाल करने के लिए भी ज्यादा उपयुक्त है। इस राऊटर के द्वारा अधिकतम डाटा स्पीड हो सकती है 1200 एमबीपीएस। लेकिन अगर आपके ब्रॉडबैंड कनेक्शन का स्पीड है सिर्फ 2 एमबीपीएस, तो 2 एमबीपीएस स्पीड ही मिलेगा। ध्यान दीजिये, यह सिर्फ एक राऊटर है, इसमें मॉडेम नहीं है।
आईबॉल ब्रांड का यह बढ़िया राऊटर आता है वायरलेस कम्युनिकेशन में नवीनतम तकनीक बीमफोर्मिंग के साथ, जिसमें कनेक्शन रिसीवर के तरह ज्यादा मजबूत सिंगल दिया जाता है। इस कारण इस आईबॉल राऊटर से आपके स्मार्टफोन और लैपटॉप को ज्यादा मजबूत सिंगल मिलेगा, दूसरे ब्रांड के राऊटर के तुलना में। साथ ही इसमें में है MU-MIMO तकनीक, जो राऊटर के दुनिया में नया तकनीक है और एक एडवांस वर्जन है MIMO तकनीक का। इसमें उपलब्ध ब्रान्डविड्थ को कनेक्शन रिसीवर करने वालों के बीच बराबर भाग में बाँट दिया जाता है, सबको एक सामान स्पीड देने के लिए।
इसके आलावे इस आईबॉल राऊटर को खास बनता है स्मार्टफोन एप्प सपोर्ट। आईबॉल ब्रांड के राऊटर एप्प को अपने स्मार्टफोन में इनस्टॉल कर, इस आईबॉल राऊटर से जोड़ना है। उसके बाद आप सभी तरह से सुरक्षा सेटिंग, प्रोफाइल सेटिंग और बाकि के राऊटर सेटिंग कर सकते है।
इस प्रकार हर तरह से बढ़िया है आईबॉल ब्रांड का यह ड्यूल बैंड स्मार्ट राऊटर। खास कर ऑफिस में इस्तेमाल के लिए, इससे बढ़िया अभी और कोई राऊटर नहीं है 1000 रुपए से कम कीमत में।
Price | 990 Rupees |
Features | Beamforming Technology → More Powerful Signal towards Receivers | MU-MIMO Technology → Equal speed for all the connected devices | Manage and Monitor router with iBall Baton i-Connect Mobile App | Parental Control | Guest Mode | Filtering: {IP, MAC, URL} |
Speed | Max: 1200 MBPS {5-GHz: up to 867 MBPS | 2.4-GHz: up to 300 MBPS} |
Network | Frequency: {2.4-GHz | 5-GHz} | Connection Type: {Dynamic IP, PPPoE, Static IP, L2TP, PPTP} |
Security | WPA-PSK/WPA2-PSK | WPA/WPA2 Wireless Security: Enable/Disable | WPS (Wi-Fi-Protected Set-up) | Quick Encryption |
Build | 4×5-dBi Omni-Directional Antenna | WPS/Reset Button | Wi-Fi On/Off Button | 3×LAN Ports | Ethernet | LED Notification | 9V Power Adapter Input Point |
► Mercusys Wireless Router with 4 Antennae {MW325R}
मर्क्यूसीस ब्रांड के बारे में ज्यादा नहीं मालूम, लेकिन इस ब्रांड का चार ऐन्टेना वाला वायरलेस राऊटर MW325R सिर्फ 890 रुपए में मिल रहे होने के कारण, खूब बिक रहे है बाजार में। मर्क्यूसीस ब्रांड दे रही है तीन साल की वारंटी जिसमें राऊटर बदल कर मिलेगा। यह राऊटर दे सकता है मजबूत वायरलेस सिंगल 500 मीटर के क्षेत्र में। वहीं इसके डाटा ट्रांसफर की अधिकतम स्पीड हो सकती है 300 एमबीपीएस।
नेटवर्क चाहे छोटा हो या बड़ा, सुरक्षा का खतरा उसी अनुपात में हर वक्त होता है। दुनिया में खुराफातिये की संख्या कम नहीं, बल्कि काफी तेजी से बढ़ रही है। इसीलिए आपका लोकल एरिया नेटवर्क सुरक्षित हो, इसकी पहली जिम्मदारी होती है राऊटर डिवाइस पर। मर्क्यूसीस ब्रांड के इस राऊटर में दिया गया है पैरेंटल कण्ट्रोल, गेस्ट प्रोफाइल के फीचर, और एडवांस्ड एन्क्रिप्शन की खासियत। लगभग पूरी तरह से सुरक्षित है यह राऊटर। हमारे टीम ने कुछ टेस्ट किये इसके साथ, जिसमें यह खरा उतरा। सामान्य इस्तेमाल के लिए यह एक सुरक्षित और तेज गति से ब्रैंडविथ उपलद्ध करवाने वाला राऊटर है। यह सामान्य खासियतों वाला राऊटर है। अतः घर में इस्तेमाल के लिए उत्तम है।
Price | 890 Rupees |
Build | 4×5 dBi Antenna | Reset Button | 3×LAN Ports | WAN Port |
Network | IEEE 802.11n/g/b | 2.4-GHz | Wireless Security: WPA-PSK / WPA2-PSK | WAN Type: {Dynamic IP/Static IP/PPPoE/L2TP/PPTP} | DHCP: {Server, DHCP Client List} | Port Forwarding: {Virtual server, UPnP, DMZ} | Dynamic DNS | IPv4 Protocols | Firewall Security: {IP and MAC address binding} |
Management | Access control | Local management | Remote management |
► D-Link Broadband Router with Repeater Mode {DIR-615}
लोग हमेशा भरोसेमंद ब्रांड के राऊटर खरीदना पसंद करते है। यह सही भी है। डी-लिंक ऐसा ही एक भरोसेमंद ब्रांड है राऊटर के लिए भारतीय बाजार में। डी-लिंक ब्रांड का DIR-615 राऊटर मॉडल 1000 रुपए में अभी एक बढ़िया, बेस्ट-सेल्लिंग राऊटर है। यह सिर्फ वायरलेस राऊटर है। राऊटर + मॉडम नहीं है। अतः यह टेलीफोन और इंटरनेट के लिए एक तार वाले कनेक्शन के साथ काम नहीं करेगा।
बाजार में हाल ही में नए आये राऊटर के तुलना में, डी-लिंक ब्रांड का यह सिंगल एंटेना वाला राऊटर कमतर है। फिर भी लोग इसे काफी पसंद कर रहे है। इसके दो कारण है। पहला है डी-लिंक ब्रांड का भरोसा। दूसरा है इस राऊटर का रिपीटर मोड। जहाँ तक मुझे ध्यान आ रहा है, बाजार में अभी और कोई दूसरा राऊटर नहीं 1000 रुपए में, जिसमें रिपीटर मोड भी है। रिपीटर को आप मोबाइल फ़ोन टॉवर से समझ सकते है। इस राऊटर के रिपीटर मोड को एक्टिवेट करने पर पुरे घर में मिलेगा मजबूत सिग्नल।
डी-लिंक DIR-615 राऊटर मॉडल में नेटवर्क फीचर वही है जो किसी भी 1000 रुपए वाले राऊटर में होगा। उसी तरह इसमें नेटवर्क सुरक्षा के लिए जरुरी सभी फीचर दिए गए है। साथ ही कंपनी दे रही है 3 साल की रिप्लेसमेंट, यानि की बदल कर देने की वारंटी।
Price | 990 Rupees |
Features | Repeater Mode | Max Network Speed: 300-MBPS | 3-Years Replacement Warranty |
Network | Web setup wizard | UPnP support | Active firewall – Network Address Translation (NAT) to control traffic and prevent exploits and intrusions |
Security | Wi-Fi Protected Access | Wi-Fi Setup Protected by a PIN | |
Build | 2×5-dBi Antenna | Power-Port | WAN | 4×LAN | Secure Reset |