
कन्वर्टिबल रेफ्रीजिरेटर क्या होता है? यह समझने के लिए आपको यह समझना होगा — की फ्रिज और फ्रीजर क्या होता है। सामान्यः रेफ्रीजिरेटर के दो भाग होते है, फ्रिज और फ्रीज़र। फ्रिज वाले हिस्से में चीजों को रखा जाता है ताकि कम तापमान के कारण उसमें बैक्टीरिया की वृद्धि काफी धीमे हो। जब हरिकारक बैक्टीरिया की वृद्धि धीमे होती है, तो चीजें को ख़राब होने में काफी वक्त लगता है। फ्रीज वाले भाग, जो अकसर रेफ्रीजिरेटर के नीचे का हिस्सा होता है, में रखा जाता है फल, सब्जी, पानी बोतल, दूध इत्यादि। इस हिस्से में रखे सामान दो से पांच दिन तक — अपने सही स्वरुप और गुणवत्ता के साथ सुरक्षित रहते है।
फ्रीजर वाले हिस्से का तापमान शून्य या उससे भी कम हो सकता है। यह सामान्यतः रेफ्रीजिरेटर के ऊपर का हिस्सा होता है। इस भाग में आप रख सकते है कॉफ़ी पॉवडर, आइस-ट्रे, आइस-क्रीम, मीट, फिश इत्यादि। वस्तुतः ऐसी चीजें जिसे महीनों सुरक्षित रखना है।
आम घरों में चीजें को सुरक्षित रखना होता है, बहुत से बहुत हफ्ता भर। इसीलिए फ्रीजर वाले भाग का इस्तेमाल कम होता है। एक कन्वर्टिबल रेफ्रीजिरेटर में आप फ्रीजर वाले हिस्से को — फ्रिज में बदल सकते है। ऐसे करके आप सामान्य इस्तेमाल के ज्यादा चीजें रख पायेंगे अपने रेफ्रीजिरेटर के अंदर।
अतः आपका जो भी बजट हो एक नए रेफ्रीजिरेटर के लिए, अगर आपके सामने दो विकल्प मौजूद है, एक सामान्य रेफ्रीजिरेटर और दूसरा कन्वर्टिबल रेफ्रीजिरेट, तो कन्वर्टिबल रेफ्रीजिरेटर ही खरीदें। अकसर ऐसा होता है कि शुरुवात में एक नया रेफ्रीजिरेटर बहुत बड़ा लगता है, लेकिन बाद में उसके अंदर जगह कम पड़ने लगते है। और फिर, पुराने रेफ्रीजिरेटर को ओएलएक्स पर बेच कर, लोग अकसर एक बड़े क्षमता के रेफ्रीजिरेटर खरीदते है।
इस लेख में जानिए उन सभी बढ़िया रेफ्रीजिरेटर के बारे में, जो अभी सबसे बढ़िया विकल्प है 20000 से 25000 रुपए कीमत में। इस कीमत वर्ग में ज्यादातर डब्बल डोर रेफ्रीजिरेटर मिलते है, सामान्य और डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ। गैजेट्स शिक्षा टीम यहाँ सुझायेगी ऐसे रेफ्रीजिरेटर मॉडल, जिसकी क्षमाता ज्यादा है, बढ़िया बनावट है, और बहुत कम बिजली खपत करती है।
► 253L Samsung Frost-Free Refrigerator {RT28M3424S8}
रेफ्रीजिरेटर के लिए सैमसंग एक भरोसेमंद ब्रांड है भारतीय बाजार में। 25000 रुपए से कम कीमत में कई सारे सैमसंग रेफ्रीजिरेटर मिल रहे है अभी। एक नए रेफ्रीजिरेटर के लिए अगर आपका बजट है 25000 रुपए तक, और सैमसंग एक पसंदीदा ब्रांड है, तो अभी सबसे बढ़िया सैमसंग रेफ्रीजिरेटर मॉडल होगा RT28M3424S8. ज्यादा क्षमता, उच्चस्तरीय डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर, 4-स्टार पॉवर सिस्टम, दमदार कूलिंग सिस्टम, और एक खूबसूरत डिज़ाइन — ये पांच कारण है कि क्यों यह सबसे बढ़िया सैमसंग रेफ्रीजिरेटर है 25000 रुपए से कम कीमत में।
25000 रुपए से कम कीमत में सैमसंग के अन्य बेस्ट-सेल्लिंग रेफ्रीजिरेटर मॉडल है RR26N389YU8 और RR26N389YR8. इन दोनों मॉडल की भी क्षमता 250-लीटर से ज्यादा है। साथ ही इसके पॉवर सिस्टम की भी रेटिंग है 4-स्टार।
253L सैमसंग RT28M3424S8 मॉडल ज्यादा बढ़िया है 255L सैमसंग RR26N389YU8 और RR26N389YR8 मॉडल से। क्योंकि इसमें है ऑटो डेफोरेस्ट के खासियत। जबकि दोनों 255L क्षमता वाले रेफ्रीजिरेटर, जो कि एक ही मॉडल के दो वैरिएंट है, वस्तुतः एक डायरेक्ट कूल फ्रिज है, जिसको हर 10 से 15 दिन पर डेफोरेस्ट करना होगा।
253L सैमसंग RT28M3424S8 रेफ्रीजिरेटर मॉडल के अन्य खासियतें है स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन, आल-राउंड कूलिंग, डोर अलार्म, और आसानी से खिसकने वाले शेल्व।
Price | 23000 Rupees |
Features | Gross Capacity: 253L | Net Capacity: 234L {181L Fridge + 53L Freezer} | Advanced Digital Inverter Compressor | Energy Saving Door Alarm | Movable Ice Maker | Warranty: {1-Year for Whole Unit | 10-Year for Compressor} |
Cooling | Auto Deforesting | Multi-Flow Cooling System for All-Round Cooling | 31% Faster Freezing with PowerFreeze | 31% Faster Cooling with PowerCool |
Fridge | 4 Easy Slide Shelves | Tempered Glass Shelves | Moist-Free Zone {Vegetable & Fruit Drawer} | 4 Door Pockets | Interior LED Light | Cooling Wall for up to 12-Hours Cooling Retention |
Freezer | Twist Ice Maker | Single Plastic Shelf | 2 Door Pockets | Cool Pack for up to 12-Hours Cooling Retention |
Exterior | Notification Display | Recess Door Handle |
Power | BEE 4-Star | Stabilizer-Free {100V – 300V} |
► 253L Samsung Double Door Refrigerator {RT28M3954}
20000 से 25000 रुपए के कीमत में अभी सबसे बढ़िया रेफ्रीजिरेटर है सैमसंग ब्रांड का। यह डब्बल डोर रेफ्रीजिरेटर आता है डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ। साथ ही इसके पॉवर सिस्टम की एनर्जी रेटिंग है 4-स्टार। यानि की इसकी बिजली खपत काफी कम होगी, और इसको सर्विस की भी जरुरत कम पड़ेगी। इसमें स्टेबलाइजर जोड़ा हुवा है। अतः आपको इस सैमसंग रेफ्रीजिरेटर को सीधे पॉवर सॉकेट से जोड़ा है। चुकीं यह एक कन्वर्टिबल रेफ्रीजिरेट है, तो आप जरूरत के अनुसार इसे फ्रीज़र + फ्रिज रख सकते है, और चाहे तो फ्रिज + फ्रिज के तरह भी इस्तेमाल करते है। साथ ही सैमसंग ब्रांड देती है 10 साल तक की वारंटी।
जो भी लोग अभी सैमसंग ब्रांड के इस बढ़िया कन्वर्टिबल रेफ्रीजिरेटर को इस्तेमाल कर रहे है, उनके अनुसार यह एक पैसा वसूल उत्पाद है। चलने के दौरान यह बहुत कम शोर करती है। अगर आपकी नींद पतली है और कमरा ठीक रसोई वाले कमरे के बगल में है तो यह सैमसंग कन्वर्टिबल डब्बल डोर रेफ्रीजिरेटर एक सही विकल्प होगा।
इस 253-लीटर सैमसंग रेफ्रीजिरेटर के मुकाबले में है एलजी ब्रांड का 260-लीटर वाला डब्बल डोर रेफ्रीजिरेट। एलजी के रेफ्रीजिरेट की ज्यादा क्षमता होने के बाबजूद, मेरे राय में सैमसंग का यह डब्बल डोर रेफ्रीजिरेटर ज्यादा बढ़िया, क्योंकि यह एक कन्वर्टिबल रेफ्रीजिरेटर है।
Price | 24990 Rupees |
Features | All-Round Cooling | Digital Inverter Technology | Convertible | Cooling Retention | Easy-Flexible Ice Storage | Optimal Humidity Level | Keep food frozen for up to 12 hours in Cool-pack | Power Freeze makes 31% faster Ice cubes | Chill your Salad and Juice 31% faster with Power Cool |
Cooling | No Frost | Multi-Flow | Fast Cooling & Freezing |
Interior | Fridge: {Deodorizer | 3 Shelves | Easy Slide Shelf | Tempered Glass Shelf | Vegetable & Fruit Basket | 4 Door Pockets | Fresh Room to keep dairy Products | LED Light | Moist Fresh Zone | Big Bottle Guard} | Freezer: {Ice Maker Twist | 1 Shelf | 2 Door Pocket} |
Exterior | Convertible Display Type | Bar Door Handle | Energy-Saving Door Alarm | Key Lock |
Power | 4-Star Energy rating |
Warranty | 1-Year on Whole Unit | 10-Years on Compressor |
► 311L Godrej Double Door Refrigerator {RT EON 311P}
कम कीमत में, ज्यादा क्षमता वाले, कई वर्षों तक बिना सर्विस के चलने वाला एप्लायंस चाहिए तो भारतीय ब्रांड गोदरेज के उत्पाद सबसे बढ़िया विकल्प होगा। अभी 25000 रुपया से कम कीमत में सबसे ज्यादा क्षमता का रेफ्रीजिरेटर गोदरेज ब्रांड का ही है।
गोदरेज ब्रांड के RT EON सीरीज से 311-लीटर क्षमता वाला यह रेफ्रिजरटर कमाल का है। यह एक छोटे से माध्यम आकर के परिवार के लिए बिलकुल उपयुक्त है। इसमें वो सभी खासियतें है जो इसे ऑल-इन-वन सलूशन बनता है खाने -पीने के सभी चीजों को हफ्ते भर से भी ज्यादा सुरक्षित रखने के लिए।
वैसे तो गोदरेज ब्रांड के इस रेफ्रिजेटर का पॉवर सिस्टम 3-स्टार रेटेड है लेकिन इसका कंप्रेसर एक रोटरी कंप्रेसर है, न की एक इन्वर्टर कंप्रेसर। इसीलिए इस रेफ्रीजिरेटर के चलने से थोड़ा ज्यादा आवाज होता है। साथ ही एक दो साल के बाद इसके द्वारा बिजली खपत भी बढ़ जाएगी।
अतः इस गोदरेज रेफ्रीजिरेटर को खरीदने की सलाह मैं सिर्फ उन्हीं लोगों को दूंगा जिन्हें एक 300-लीटर वाला रेफ्रीजिरेटर जरूर चाहिए लेकिन उसके लिए बजट 25000 रुपए से ज्यादा नहीं हो सकता।
Price | 24500 Rupees |
Features | Reciprocating Compressor | Cool Shower Technology | Intelligent Mode reduces chance of thermal shock | Temperature Control | 1-Year Warranty on Whole Product | 10-Years Warranty on Compressor |
Cooling | Frost Free Deforesting | 360° Cooling | Intelligent Automated Deforesting | Quick Freeze | Cooling Refrigerant: R600A |
Interior | 2 Shelves | 3 Door Bins | Removable Rack | Toughened Glass | Twist & Serve Ice Trays | Side-out Bins for chili, coriander, mint, and lemons | Interior LED Light | Large Vegetable Tray | Easy Store-and-serve Bins | Store as big as 2.5-Liter Bottle in AquaSpace | Aroma Lock (Carbon Palladium deodorizer) | Store 1-Liter Water Bottle in Chiller Tray |
Exterior | Removeable Anti-microbial resistance Gasket |
Power | Stabilizer-free (if Voltage is in the range 140V to 260V} | 3-Star Rated Power System | 265 Units Annual Power Consumption |