
आजकल एक बढ़िया रेडियो के लिए, कम से कम बजट 1000 रुपए होनी चाहिए। बाजार में गिनती के अच्छे पोर्टेबल रेडियो है जो 1000 रुपए से कम कीमत में मिल रहें।
भारतीय बाजार में तीन सबसे बढ़िया रेडियो ब्रांड है फिलिप्स, सोनी, और पोरट्रॉनिक्स। लेकिन इस लेख में गैजेट्स शिक्षा टीम उन सभी बढ़िया रेडियो का समीक्षा करेगी जो दमदार ऑडियो सिस्टम के साथ आता है, कम बैटरी खपत करता है, और जिसका सिग्नल रिसेप्शन कमाल का है। घर के अंदर वाले कमरे में विविद भारती सुनाने लिए एक रेडियो चाहिए तो इस लेख को अंत तक पढ़िये।
► Philips Bahadur Radio {DL167}
फिलिप्स ब्रांड का बस यही रेडियो मॉडल, 1000 रुपए से कम कीमत में मिल रहा है। यह न तो एक बड़ा रेडियो है न ही एक पॉकेट रेडियो। नीचे देख कर आप यह अंदाजा लगा सकते है कि यह किस तरह दिखता है।
फिलिप्स ब्रांड ने इस रेडियो मॉडल को बनाना बंद कर दिया है। लेकिन फिर भी यह उन लोगों की पहली पसंद है जिन्हें फिलिप्स ब्रांड के रेडियो पर बहुत भरोसा है। मैं भी उनसब में एक हूँ। मैंने यह रेडियो अपने पापा के लिए ख़रीदा था। उनको एक बढ़िया फिलिप्स रेडियो चाहिए था, जो न बहुत छोटा हो, न ही बहुत बड़ा। उस हिसाब से फिलिप्स डीएल167 रेडियो सबसे बढ़िया विकल्प था।
इस फिलिप्स रेडियो पर SW, MW, और एफएम चैनल को ट्यून किया जा सकता है। आप के घर से 120 किलोमीटर के रेंज में जितने भी एफएम स्टेशन है, उनसब के प्रोग्राम इस रेडियो पर साफ़-साफ़ आवाज में सुन सकते है।
पॉवर ऑन-ऑफ, आवाज को कम-ज्यादा, और रेडियो स्टेशन का फ्रीक्वेंसी सेट करने के लिए कण्ट्रोल दिए गए है इस बढ़िया रेडियो पर। दो बैटरी चाहिए इस रेडियो को, लेकिन बेहतर होगा की आप एक 3V का पॉवर एडेप्टर खरीद लें। मेड इन चाइना 3V रेडियो एडेप्टर, 150 रुपए से कम कीमत में मिल जायेगा। वह एडेप्टर आराम से तीन चार साल तक चलेगा।
इस फिलिप्स रेडियो का साउंड दमदार है या नहीं यह इस पर निर्भर करता है कि सुन कौन रहा है। मेरे अनुसार इस रेडियो का साउंड लाउड भी है और मीठा भी। यह नहीं भुलाना चाहिए कि यह एक रेडियो है, साउंड सिस्टम नहीं।
Price | 865 Rupees |
Bands | SW | MW | FM |
Control | Power On / Off | Volume | Tuning | Band Selection |
Power | 2 R20 Battery/3V Power Adapter |
Weight | 508 Grams |
Warranty | 12 Months |
Ye sirf ek basic radio hai basic reception k sath. Maine 2006 main ye model liya tha aur ab tak(2019) thik thak chal raha hai. Purane radios jo 80-90 k dashak tak main bane the unke samane ye ek sirf chota dabba hai. Aisa nahi ki useful nahi hai, but it is not a strong AM band radio. Aur raha sawal 120 km dur sunane ka, agar fm station ki range 30 km tak hai to 120 km per sunana impossible hai.