10000 रुपए से कम कीमत में सबसे बढ़िया प्रोजेक्टर कोन सा है? इस प्रोजेक्टर समीक्षा लेख में जानिए 10000 रुपए से कम कीमत में, ऐसे बढ़िया प्रोजेक्टर के बारे में, जो अच्छी खासियतों के कारण एक पसंदीदा विकल्प है बाजार में। सुझाये गए कुछ प्रोजेक्टर के ब्रांड के बारे में शायद आप न जानते हो, लेकिन उसे आप खरीद सकते है इस भरोसे के साथ की वर्षों तक टिकेगा। गैजेट्स शिक्षा टीम ने जरूर मालूमात करने के बाद ही उसे यहाँ शामिल किया है।
► Myra X7 Home Cinema LED Projector
10,000 रुपए से कम कीमत में अभी सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोजेक्टर है मयरा ब्रांड का। कम खर्च में एक बढ़िया सिनेमा हॉल घर में ही बनाने के लिए यह एक बढ़िया प्रोजेक्टर है। यह प्रोजेक्टर फिल्म दिखा सकता है 130-इंच तक जितने बड़े स्क्रीन पर।
एक बढ़िया प्रोजेक्टर स्क्रीन मिल जायेगा 2000 रुपए तक में। और एक दमदार स्पीकर सिस्टम मिल जायेगा 10000 रुपए तक में। वहीं इस प्रोजेक्टर की कीमत है सिर्फ 8490 रुपए अभी। तो सिर्फ 20 से 22 हजार रुपए खर्च कर एक बढ़िया सिनेमा हॉल तैयार हो जायेगा। यह बात सही है कि वो गुणवत्ता नहीं होगी, लेकिन सिनेमा हॉल में अपने घर जैसा आजादी भी तो नहीं मिलती।
ब्रांड के कथनुसार यह प्रोजेक्टर मॉडल वस्तुतः मनोरंजन के लिए है। इसे ऑफिस और शैक्षणिक कार्य में इस्तेमाल के लिए नहीं ख़रीदा जाना चाहिए।
मयरा ब्रांड के सभी प्रोजेक्टर मॉडल को अभी तक खूब पसंद किया गया है। तो भरोसे पर भरोसा नहीं करने का कोई औचित्य नहीं बनता। लेकिन ज्यादा उम्मीदें रखना भी बेईमानी होगी एक सस्ते प्रोजेक्टर से। यह मयरा प्रोजेक्टर फुल एचडी क्वालिटी में और 3D में भी पिक्चर दिखा सकता है। 3D में देखने के लिए खास चश्में की जरुरत होगी।
यह मयरा प्रोजेक्टर अपने कीमत के अनुसार एक बढ़िया विकल्प है। इसकी बनावट, कार्य निष्पादन क्षमता, कनेक्टिविटी के विकल्प और अन्य खासियतें संतोषजनक है। अतः इसे खरीदने पर विचार करना गलत नहीं होगा।
Price | 8490 Rupees | Amazon | Flipkart |
Features | Lamp Life: 20000-Hours | Brightness: 1800-Lumens | Best for Home Entertainment | Not for Presentation & Educational Purpose | Almost All Video & Audio Files Supported | 1-Year Warranty |
Screen | Supported Screen-Size: 37-Inch to 130-Inch | Ideal Screen-Size: 80-Inch |
Projection | Default-Resolution: 800×600 dpi | Max-Supported-Resolution: 1920×1080 Pixels | 3D-Picture Supported {Requires Special 3D Glass} | Aspect-Ratio: {4:3, 16:9} | Contrast-Ratio: 1000:1 | Lens: F=126 mm {Manual Focus} | Supported-Colors: 16.7-Million | Projection-Method: {Front, Rear-Celling Mount, Table-Top} | Zoom: {Electronic-Horizontal and Vertical-Flip} | Keystone-Correction: {Manual → ±12°C vertical } | Projection Distance (m): 1.2-3.8 meter |
Connectivity | VGA | USB {Only Pendrive Support, No HDD} | SD-Card Reader | HDMI | 3.5-mm Audio-Female | AV | TV-Connectivity |
► CROCON 1000-Lumens Projector
क्रोकोन एक दिल्ली की कंपनी है। यह ब्रांड मुख्य्तः डिजिटल डिवाइस बेचती है ऑनलाइन बाजार में। इस तरह की कंपनी थोक में चीन से आयात करते है। फिर उत्पाद पर अपना स्टीकर लगा कर सस्ते दामों में बेचते है। इसका मतलब यह नहीं ऐसे उत्पाद टिकते नहीं या फिर ग्राहक को वारंटी नहीं मिलती। क्रोकोन जैसी कंपनी सर्विस नहीं देती है। बल्कि 12 महीने के वार्रन्टी के दौरान एक ख़राब यूनिट के बदले, एक नया यूनिट ग्राहक को मिल जाता है।
क्रोकोन ब्रांड का यह 1000 लुमेन लाइट वाला होम प्रोजेक्टर अभी खूब पसंद किये जा रहे है। इस प्रोजेक्टर मॉडल में जो खासियतें है, वह दूसरे ब्रांड के होम प्रोजेक्टर में भी है, जो वस्तुतः कम कीमत में मिल रहे है। फिर भी क्रोकोन ब्रांड का इस प्रोजेक्टर को ज्यादा पसंद किया जा रहा है बढ़िया टिकाऊपन और अच्छी पिक्चर क्वालिटी के कारण।
क्रोकोन ब्रांड का यह प्रोजेक्टर, बड़े स्क्रीन पर फुल एचडी क्वालिटी में फिल्म देखने के लिए और शैक्षणिक संस्थान में पढ़ाने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। इसमें है सभी जरूर कनेक्टिविटी के विकल्प। अतः यह प्रोजेक्टर लगभग सभी तरह के वीडियो-ऑडियो सिस्टम से आसानी से जुड़ सकता है। घर में बाकि लोगों को डिस्टर्ब किये बिना, मजे से इस प्रोजेक्टर के द्वारा एक बड़े स्क्रीन पर क्रिकेट मैच, फिल्म या किसी मनपसंद प्रोग्राम देखने के लिए, इसमें है हैडफ़ोन आउट पोर्ट भी।
बहुत ज्यादा की अपेक्षा मत रखिये इस सस्ते, 5000 रुपए में मिल रहे होम एंटरटेनमेंट प्रोजेक्टर से। कीमत के अनुसार इसकी बनावट और खासियतें बिलकुल वाजिब है।
Price | 5000 Rupees |
Features | Brightness: 1000-Lumens | Keystone: Manual (Correction ±15) | Focus Mode: Manual | Connect with: {Computer, DVD Player, TV, Game Box….} | 12-Months Warranty |
Video | Native Picture Quality: 800×480 Pixels | Supported Resolution: Up to Full HD | 16700K Colors | 1000:1 Native Contrast | Aspect ratio: 16:10 |
Projection | Distance:1-4 meter | Size:34-130 inches | Ratio:1.4:1 |
Connectivity | IR Port | VGA | 2×USB | SD Card Reader | 1×HDMI | Only AV-in (No AV-Out) | Headphone-Out |
Build | 30000-Hours Life for LED Lamp | Multi-chip Coated Lens (F=125) | Power Consumption: 50W |
► Dinshi Pro 2200-Lumens Multimedia Projector
दिन्शी प्रोजेक्टर ब्रांड से यह मेरा पहला परिचय है। इस ब्रांड के प्रोजेक्टर हालांकि खूब बिक रहे है बाजार में। 10000 रुपए से कम कीमत में अभी सबसे ज्यादा प्रोजेक्टर इसी ब्रांड के बिक रहे है। शायद आपको पता न हो, यह अमेज़न की कंपनी है। अतः यह ब्रांड अनजान होने के बाबजूद, इसके उत्पाद पर भरोसा कर सकते है। अगर ख़रीदा हुवा प्रोजेक्टर नहीं चला तो अमेज़न की जिम्मदारी बनती है।
10000 रुपए से कम कीमत में दिन्शी प्रोजेक्टर ब्रांड का सबसे बढ़िया प्रोजेक्टर है 2200 लुमेन वाला दिन्शी प्रो मल्टीमीडिया एलईडी प्रोजेक्टर। यह 3D फुल एचडी प्रोजेक्टर है। इसमें 3W स्पीकर भी है। साथ ही इसमें दिए गए है सभी तरह के कनेक्टिविटी के विकल्प। वैसे तो इस प्रोजेक्टर की अधिकतम स्क्रीन कवरेज है 180-इंच। लेकिन सबसे बढ़िया पिक्चर क्लैरिटी मिलती है 60 से 90 इंच के स्क्रीन पर।
अमेज़न दिन्शी ब्रांड का यह प्रो प्रोजेक्टर घर में फ़िल्म देखने के साथ-साथ ऑफिस मीटिंग, कांफ्रेंस, और क्लास रूम में भी इस्तेमाल के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है। इस प्रोजेक्टर को ज्यादा तब्जो इसीलिए मिलाना चाहिए क्योंकि, इसके साथ है अमेज़न ब्रांड का भरोसा।
Price | 9990 Rupees |
Features | Noise suppression technology for Fan noise | 3W Speaker | Warranty: 12-Months |
Projection | Brightness: 2000-Lumens | 3D | up to Full-HD | Native-Contrast: 1500:1 | Screen Size: 35-Inch to 180-Inch | Screen-Distance: 1.1-meter to 3.5-meter | Keystone +/-15 degree |
Connectivity | VGA | 2×HDMI | 2×USB | AV | ATV | DTV (Optional Function) |
Build | 72W LED Lamp Life: up to 50000 Hours | Lens: {Aperture 66.5-mm; Focus 125-mm} | Power consumption: 90W | Cool Winds Input Ventilation |
Sales Box | Projector | Remote | Audio cable | AV-Cable | Power-Cord | Documents |