आजकल एक बढ़िया रेडियो के लिए, कम से कम बजट 1000 रुपए होनी चाहिए। बाजार में गिनती के अच्छे पोर्टेबल रेडियो है जो 1000 रुपए से कम कीमत में मिल रहें।

भारतीय बाजार में तीन सबसे बढ़िया रेडियो ब्रांड है फिलिप्स, सोनी, और पोरट्रॉनिक्स। लेकिन इस लेख में गैजेट्स शिक्षा टीम उन सभी बढ़िया रेडियो का समीक्षा करेगी जो दमदार ऑडियो सिस्टम के साथ आता है, कम बैटरी खपत करता है, और जिसका सिग्नल रिसेप्शन कमाल का है। घर के अंदर वाले कमरे में विविद भारती सुनाने लिए एक रेडियो चाहिए तो इस लेख को अंत तक पढ़िये।

☼ Fire Turtle Radio with FM antenna

रेडियो का चलन अब काफी कम हो गया है। पहले फिलिप्स, पैनासोनिक, और सोनी जैसे बड़े ब्रांड रेडियो प्लेयर बनाते थे। लेकिन अब रेडियो के बाजार में सिर्फ अनजाने ब्रांड के उत्पाद है।

फायर टर्टल ब्रांड को आप शायद नहीं जानते होंगे। इस ब्रांड के उत्पाद काफी बढ़िया होते है। यह ब्रांड मुख्य्तः स्पीकर प्रमुखता वाले उपकरण बनती है। इस ब्रांड का पोर्टेबल रेडियो भी काफी बढ़िया है।  जिस मॉडल की बात में कर रहा हूँ उसकी कीमत है 800 रुपए से कम कीमत। इस कीमत में यह एक बढ़िया उत्पाद है। मुझे पसंद आया। निश्चित ही आपको भी पसंद आएगा।

फायर टर्टल ब्रांड के इस रेडियो में FM के स्टेशन चलते है। रेडियो स्टेशन को सेट करना काफी आसान है। वहीं बनावट भी काफी बढ़िया है। गिरने पर जल्दी टूटेगा नहीं। सिग्नल सही से पकड़े उसके लिए दिया गया है एक एंटेना भी।

यह रेडियो सिर्फ रेडियो नहीं, बल्कि एक परिपूर्ण ऑडियो प्लेयर है। इसमें है ब्लूटूथ 5.0, तो इसके साथ आप सपने स्मार्टफोन को जोड़ कर वायरलेस म्यूजिक स्ट्रीमिंग कर सकते है।

इस रेडियो में दिया गया है बार-बार चार्ज होने वाला बैटरी। 1200-mAh बैटरी पूरा चार्ज होने के बाद चलेगा करीब 10 से 12 घंटे तक।

स्पीकर भी इस पोर्टेबल रेडियो का बढ़िया है। दो स्पीकर ड्राइवर दिए गए है। दोनों स्पीकर ड्राइवर पैदा करते है 5W लाऊड और क्लियर साउंड। भरपूर साउंड मिलेगा इस रेडियो से ।

फायर टर्टल ब्रांड के इस रेडियो म्यूजिक प्लेयर की अन्य खूबियों में शामिल है डिजिटल क्लॉक, LED टॉर्च,  SD कार्ड रीडर, और 3.5-एमएम ऑडियो जैक।

Price ₹780 → Amazon
Features FM Radio | 1200-mAh Battery {10 Hours Music Playback} | 5W 2.0-Channel Speaker | Bluetooth 5.0 | SD Card Reader | Warranty: 7 Days Replacement

 

► Philips Bahadur Radio {DL167}

फिलिप्स ब्रांड का बस यही रेडियो मॉडल, 1000 रुपए से कम कीमत में मिल रहा है। यह न तो एक बड़ा रेडियो है न ही एक पॉकेट रेडियो। नीचे देख कर आप यह अंदाजा लगा सकते है कि यह किस तरह दिखता है।

Philips DL167 Radio

फिलिप्स ब्रांड ने इस रेडियो मॉडल को बनाना बंद कर दिया है। लेकिन फिर भी यह उन लोगों की पहली पसंद है जिन्हें फिलिप्स ब्रांड के रेडियो पर बहुत भरोसा है। मैं भी उनसब में एक हूँ। मैंने यह रेडियो अपने पापा के लिए ख़रीदा था। उनको एक बढ़िया फिलिप्स रेडियो चाहिए था, जो न बहुत छोटा हो, न ही बहुत बड़ा। उस हिसाब से फिलिप्स डीएल167 रेडियो सबसे बढ़िया विकल्प था।

इस फिलिप्स रेडियो पर SW, MW, और एफएम चैनल को ट्यून किया जा सकता है। आप के घर से 120 किलोमीटर के रेंज में जितने भी एफएम स्टेशन है, उनसब के प्रोग्राम इस रेडियो पर साफ़-साफ़ आवाज में सुन सकते है।

  Lady Shaver Trimmers under ₹1000

पॉवर ऑन-ऑफ, आवाज को कम-ज्यादा, और रेडियो स्टेशन का फ्रीक्वेंसी सेट करने के लिए कण्ट्रोल दिए गए है इस बढ़िया रेडियो पर। दो बैटरी चाहिए इस रेडियो को, लेकिन बेहतर होगा की आप एक 3V का पॉवर एडेप्टर खरीद लें। मेड इन चाइना 3V रेडियो एडेप्टर, 150 रुपए से कम कीमत में मिल जायेगा। वह एडेप्टर आराम से तीन चार साल तक चलेगा।

इस फिलिप्स रेडियो का साउंड दमदार है या नहीं यह इस पर निर्भर करता है कि सुन कौन रहा है। मेरे अनुसार इस रेडियो का साउंड लाउड भी है और मीठा भी। यह नहीं भुलाना चाहिए कि यह एक रेडियो है, साउंड सिस्टम नहीं।

Price ₹865 → Amazon
Bands SW | MW | FM
Control Power On / Off | Volume | Tuning | Band Selection
Power 2 R20 Battery/3V Power Adapter
Weight 508 Grams
Warranty 12 Months

Tagged in:

,