1200 रुपए से कम कीमत में बढ़िया मोबाइल फ़ोन Mobile by Ram Kumar Pandit - January 14, 20200 बढ़िया फीचर फ़ोन के लिए आपका बजट 1000 से 1500 रुपए के बीच में होना चाहिए। इस कीमत वर्ग में माइक्रोमैक्स, लावा, जेन, कार्बोन जैसे अच्छे ब्रांड के बढ़िया मोबाइल फ़ोन मिल जाते है। कम कीमत में अच्छे मोबाइल फ़ोन के इस समीक्षा लेख में, इन्हीं सब ब्रांड के अभी सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले मोबाइल फ़ोन के बारे में बताया गया है। सुझाये गए सभी फ़ोन 1000 से 1200 रुपए के कीमत वर्ग में अभी खूब बिक रहें है। ► Micromax X756 Mobile Phone with 3000-mAh Battery 1200 रुपए से कम कीमत में अभी सबसे बढ़िया मोबाइल फ़ोन है माइक्रोमेक्स X756. मेरा ऐसा दावा करने के कई कारण है। पहला माइक्रोमेक्स ब्रांड का भरोसा। दूसरा इस ड्यूल सिम मोबाइल फ़ोन का बड़ा, बढ़िया, और ब्राइट स्क्रीन। तीसरा इसका दमदार स्पीकर। और चौथा, जो की सबसे बड़ी कारण है, इसकी 3000-mAh बैटरी। इस तरह के फीचर फ़ोन में इतना पॉवर वाला बैटरी का मतलब है: एक बार चार्ज करो और एक हफ्ते तक इस्तेमाल करो। मोबाइल फ़ोन में वाइब्रेशन कॉल अलर्ट की बड़ी मांग है। माइक्रोमेक्स X756 मोबाइल फ़ोन में यह सुविधा है। साथ ही है एफएम रेडियो और फ़्लैश टॉर्च भी। लेकिन इस फ़ोन में दिया गया वीजीए कैमरा बस नाम का है, काम का नहीं। Also Read : Best Smartphone under 13000 Rupees कुछ मत देखिये, बस माइक्रोमेक्स के नाम को देखिये और 3000-mAh बैटरी क्षमता को देखिये। माइक्रोमेक्स X756 निःसंदेह अभी सबसे बढ़िया विकल्प है 1200 रुपए से कम कीमत में। Price 1100 Rupees | Amazon | Flipkart Features 2.4-Inch Screen | Dual-SIM | Internet | 16GB MicroSD Card Support (Separate -Slot) | Anti-Theft Security | 3000-mAh Li-ion battery | VGA Camera | Up to 18-Months Warranty Entertainment Audio & Video Player | FM | Games Call Loudspeaker Calling | Vibration Call-Alert | Auto-Call Recording Folder-Wise | BT Calling Functionality Connectivity USB | Bluetooth | Audio-Jack Add-On Torch | Alarm | Calculator | Calendar | 21 Languages Support Sales Box Mobile Phone | Charger | Documents ► Karbonn K-Pebble Flip Mobile Phone बेहतर आवाज वाला और इस्तेमाल में आसान एक मोबाइल फ़ोन चाहिए, तो फ्लिप फ़ोन एक बढ़िया विकल्प है। फ्लिप वाले मोबाइल फ़ोन मुझे बहुत पसंद है। फ्लिप फ़ोन दो भाग में खुलते है, एक भाग स्क्रीन का और दूसरा भाग कीपैड के लिए। पूरी तरह से खुलने के बाद फ़ोन की लम्बाई इतनी होती है कि कान से मुँह तक पूरी तरह से पहुंचे। इसका फायदा यह है कि आप सीधे फ़ोन के माइक्रोफोन में बोलेंगे। एक माइक आपके आवाज को सटीक पकड़ पाए, इसके लिए जरुरी है आप सीधे माइक में बोलें। इसीलिए फ्लिप वाले फ़ोन से कॉल करने पर दूसरे तरफ मिलता है साफ़ आवाज, ख़राब नेटवर्क पर भी। हाल ही में कार्बोन ब्रांड ने बाजार में उतरा है एक बढ़िया फ्लिप मोबाइल फ़ोन। कार्बोन के-पेब्बल फ्लिप मोबाइल आता है 2.4-इंच स्क्रीन के साथ। इसमें है 800-mAh का टिकाऊ बैटरी। यह दो सिम वाला मोबाइल फ़ोन है। लेकिन इसमें जिओ का सिम काम नहीं करेगा। क्योंकि यह एक 2G मोबाइल फ़ोन है। Also Read : प्रीमियम फीचर फ़ोन 1600 रुपए से कम कीमत में सिर्फ 1190 रुपए में कार्बोन ब्रांड का यह बढ़िया मोबाइल फ़ोन बिलकुल सही है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे है। और इसीलिए यह आपके लिए भी एक सही विकप्ल हो सकता है। Price 1190 Rupees Features 2.4-Inch Screen | Dual SIM | Internet | Torch | Alarm | Calculator | Calendar | 8GB MicroSD Card Support | Multi-languages Support: {English, Hindi, Bengali, Tamil, Telugu, Gujarati} Entertainment Audio & Video Player | Wireless FM Call Loudspeaker Calling | Call Recording Battery 800-mAh Li-ion | Talk-Time: Up to 4-Hours | Standby: Up to 72-Hours Camera 0.3-MP with Flash Connectivity Bluetooth | Audio Jack Sales Box Mobile Phone | Charger | Documents ► Samsung Guru E1200 Mobile Phone मेरे पापा इस सैमसंग मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल कई सालों से कर रहे है। आज तक सर्विस के लिए नहीं भेजना पड़ा। उन्हें टचस्क्रीन वाले फ़ोन चलाना नहीं भाता। इस फ़ोन में दिए गए 800 एमएएच की बैटरी दमदार है, एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर करीब तीन से चार दिन तक चलता है। Also Read : Top Mobile Phones under 1000 Rupees सैमसंग ने इस बढ़िया ड्यूल सिम फ़ोन को वर्ष 2012 में भारतीय बाजार में उतरा था। सात सालों के बाद भी यह एक बेस्ट-सेल्लिंग मोबाइल फ़ोन है। वह सबकुछ इस फ़ोन में है जिसकी अपेक्षा अकसर किया जाता है एक फीचर मोबाइल फ़ोन में। खास कर व्यापारियों के लिए यह सैमसंग मोबाइल फ़ोन एक बढ़िया विकल्प है। इस फ़ोन का कुल वजन है सिर्फ 65 ग्राम। इस प्रकार इसे आसानी से जेब में रख सकते है। यह एक सिंगल सिम GSM मोबाइल फ़ोन है। इस फ़ोन का स्पीकर बढ़िया है और रिंगटोन भी बहुत तेज है। इसके आलावे, इस फ़ोन को क्षेत्रीय भाषा में भी इस्तेमाल कर सकते है। Also Read : Top Mobile Phones under 1500 Rupees 1000 रुपए में अगर एक बढ़िया, टिकाऊ मोबाइल फ़ोन चाहिए तो भरोसेमंद ब्रांड सैमसंग के इस मोबाइल फ़ोन पर जरूर विचार कीजिए। अगर सही से इस्तेमाल करेंगे तो यह मोबाइल फ़ोन चार-पांच साल आराम से चलेगा। Price 1100 Rupees Features 1.5-Inch Screen | Single-SIM | Alarm | Torch | Calculator | Calendar | Indian Language Support | Add 1000 Contacts in Phonebook | 100 SMS Memory Security Mobile Tracker Call Loudspeaker Calling | Call Divert | Fake Call | Vibration Call Alert Battery 800-mAh Li-ion Sales Box Mobile Phone | Charger | Documents ► Infocus Hero Power Mobile Phone with 3000-mAh Battery यह ड्यूल सिम मोबाइल फ़ोन बहुत अच्छे फीचर्स के साथ आते है। इसमें दिया गया है 2.4-इंच का बहुत ही बढ़िया स्क्रीन जिसका का रेसोलुशन है 240×320 पिक्सेल्स, और पिक्सेल्स का घनत्व है 167 पीपीआई। Also Read : Best Smartphone under 5000 Rupees इनफोकस ने दिया है इस फ़ोन को एक बढ़िया बनावट। 3000 एमएएच बैटरी के कारण इसका वजन थोड़ा ज्यादा है करीब 240 ग्राम्स। लेकिन यह फ़ोन हाथ में बढ़िया से आता है। थोड़ा मोटा है लेकिन बढ़िया है यह फ़ोन। अब चलिए बात करते है इसके पावरफुल बैटरी बैकअप की। अगर जमकर इस फ़ोन का इस्तेमाल किया जाये तो 100% चार्ज बैटरी चलेगा करीब हफ़्ता भर। लेकिन अगर सामान्य सा इस्तेमाल है तो इसका बैटरी टिक सकता है करीब पंद्रह दिन तक। है न कमाल? इनफोकस हीरो पावर बी 1 सिर्फ हिंदी और इंग्लिश भाषा को सपोर्ट करती है। अगर आप एक ऐसे मोबाइल फ़ोन की तलाश में है जो दिए गए दो भाषा के सपोर्ट से इतर, अन्य स्थानीय भाषा को भी सपोर्ट करती हो तो अन्य विकल्प देखिये। Also Read : 5 Best Free Android Apps for Painting on Smartphone इसके आलावे इनफोकस ब्रांड ने दिए है इस दमदार फीचर फ़ोन में मनोरंजन, बढ़िया कालिंग, और बाकि के सभी जरुरी खासियतें भी । इस प्रकार हर तरह से यह फ़ोन उत्तम है। Price 1100 Rupees Features 2.4-Inch Screen | Dual SIM | Internet | Torch | Alarm | Calculator | Calendar | Hindi & English Language Support | 16GB MicroSD Card Support Entertainment Audio & Video Player | FM | Games Call Loudspeaker Calling | Conference-Call | Call-Recording | Call Logs Battery 3000-mAh Li-ion Camera 0.3-MP with Dual LED Flash Connectivity Bluetooth | Audio Jack Sales Box Mobile Phone | Charger | Earphone-with-MIC | Documents ► Micromax X773 Dual SIM Mobile Phone माइक्रोमैक्स ब्रांड इस मोबाइल फ़ोन को खास बनता है इसका बढ़िया डिज़ाइन, इसकी अच्छी खासियतें, और 100 दिन रिप्लेसमेंट वारंटी। इस फ़ोन में सेल्फी कैमरा भी है। अब और क्या चाहिए एक हजार-बराह सौ के मोबाइल फ़ोन में? Also Read : Best Smartphone under 45000 Rupees इस फ़ोन में है एक बढ़िया 2.4-इंच का स्क्रीन जिसमें अक्षर, अंक, आइकॉन सबकुछ साफ़-साफ़ दिखते है। सामान्यतः फीचर फ़ोन के स्क्रीन में पिक्सेल का गणत्व होता है 120 से 150 पीपीआई के बीच। लेकिन इस फ़ोन के स्क्रीन में पिक्सेल का घनत्व है 167 पीपीआ। पिक्सेल घनत्व जितना ज्यादा होगा वह स्क्रीन उतना साफ़ दिखेगा। इसके आलावे इस दो सिम वाले फ़ोन में एक दमदार एलईडी टॉर्च और ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा भी है। 22 आधिकारिक भारतीय भाषाओं में से कोई भी एक, इस फ़ोन की भाषा हो सकती है। Also Read : Best Smartphone under 12000 Rupees फीचर फ़ोन के लिए माइक्रोमैक्स बढ़िया ब्रांड है भारतीय बाजार में। इस ब्रांड के फ़ोन को पुरे विश्वास के साथ खरीद सकते है। माइक्रोमैक्स X773 का सबकुछ बढ़िया है। लेकिन इसमें नंबर ब्लॉक के फीचर नहीं होना, थोड़ा अखरता है। यह फीचर आज के वक्त में बहुत जरुरी है। Price 1100 Rupees Features 2.4-Inch Screen | Dual SIM | Internet | Torch | Alarm | Calculator | Calendar | 22 Language Support Security Auto Call Recording Entertainment Audio & Video Player | Wireless FM with Recording Call Loudspeaker Calling | Speed Dialing | Call History Battery 1000-mAh Li-ion Camera 0.3-MP Primary Camera with Flash | Video Recording | 0.3MP Front Camera Connectivity USB | Bluetooth | Audio Jack Sales Box Mobile Phone | Charger | Earphone with MIC | Documents ► Zen M72 Dual SIM Feature Mobile Phone अगर लोगों की पसंद को आधार बनायें तो भारतीय बाजार में माइक्रोमैक्स, लावा, और कार्बोन ब्रांड के बाद जेन मोबाइल फ़ोन ब्रांड आता है। इस ब्रांड के कुछ फ़ोन बहुत अच्छे होते है तो कुछ औसत दर्जे का। ऑनलाइन बाजार में तो इस ब्रांड के फ़ोन कम बिकते है, लेकिन लोकल मोबाइल फ़ोन के दुकान से खूब बिकते है। M72 मॉडल इस ब्रांड के अच्छे फ़ोन में से एक है। अभी इसकी कीमत है बाजार में 1150 रुपए। इस फ़ोन में अच्छी खासियतें है जो मुझे खूब भाया। जेन M72 मोबाइल फ़ोन का बनावट और रंग-रूप आकर्षक है। आपके हाथ में देख कर आपके दोस्त जानना चाहेंगे इस फ़ोन के बारे में। इसके 2.4-इंच स्क्रीन की क्लैरिटी बहुत अच्छी है। वीडियो देखने में इस जेन फ़ोन पर मजा आएगा। वैसे तो इस फ़ोन में 32-एमबी का मेमोरी है, लेकिन वह सिस्टम के लिए है। गाने और विडिओ इस फ़ोन में रखने के लिए 16-जीबी तक का मेमोरी कार्ड डाला जा सकता है। आपको मेमोरी कार्ड अलग से खरीदना पड़ेगा। Also Read : Best Mobile Phone under 2000 Rupees 1800-mAh बैटरी, एक बिना टच स्क्रीन वाले मोबाइल फ़ोन के लिए बहुत होता है। जेन M72 मोबाइल फ़ोन का 1800-mAh बैटरी लम्बा चलता है चाहे इस फ़ोन का जमकर इस्तेमाल कालिंग के लिए और मनोरंजन के लिए क्यों न किया जाये। LED टॉर्च और वायरलेस एफएम है इस जेन मोबाइल फ़ोन में। वायरलेस एफएम का मतलब है कि ईरफ़ोन को एंटेना रूप में इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। तो इस प्रकार, इसमें कोई संदेह नहीं की 1200 रुपए से कम कीमत में, जेन M72 एक बढ़िया मोबाइल फ़ोन है। Price 1150 Rupees Features LED Torch | Wireless FM with Recording | Bluetooth | Bluetooth With Headset Connectivity | MicroSD Card Support up to 16GB | 1.3MP Camera Screen 2.4-Inch | 240 × 320 Pixels Battery 1800-mAh Warranty 12 Months ► Kechaoda A7 Mobile Phone with 2.8-Inch Screen इस हजार रुपए के मोबाइल फ़ोन का डिज़ाइन बहुत बढ़िया है। 2.8-इंच वाले एक बड़े स्क्रीन के कारण यह ड्यूल सिम फ़ोन एक बढ़िया विकल्प है अच्छी क्वालिटी में वीडियो और पिक्चर देखने के लिए। इसमें ऑडियो और वीडियो प्लेयर भी है, जो लगभग सभी तरह के मीडिया फाइल, जो चलन में है अभी, को आसानी से चला सकता है। अतः एंटरटेनमेंट के यह फ़ोन बेस्ट है। केचौड़ा A7 का 0.3-एमपी सेंसर वाला कैमरा बस नाम का है जो ठीक-ठाक पिक्चर खींच लेता है दिन के उजाले में। लेकिन इसमें है कालिंग के बढ़िया फीचर, जैसे कि स्पीड डायल, कॉल वेटिंग, वाइब्रेशन कॉल अलर्ट, कॉल डाइवर्ट, स्पीकर कॉल, कॉल लॉग मेमोरी, कॉन्फ्रेंस कॉल और बहुत कुछ। Also Read : Top Smartphones under 10000 Rupees इस प्रीमियम डिज़ाइन वाले मोबाइल फ़ोन में बहुत सारे जरुरी फीचर नहीं है। फिर भी यह फ़ोन बढ़िया है क्योंकि जहाँ तक मुझे ध्यान आ रहा है, यह एक अकेला 1000 रुपए का मोबाइल फ़ोन है जिसमें एक बड़ा 2.8-इंच का स्क्रीन है। इस प्रकार यह फ़ोन एक बढ़िया विकल्प हो सकता है किसी को उपहार में देने के लिए। विश्वास कीजिये आपके उपहार हो बहुत पसंद किया जायेगा। Price 1000 Rupees Features 2.8-Inch Screen | Dual SIM | Internet | English, Hindi, Tamil, Gujarati | 32GB MicroSD Card Support | BIS Certified Security SOS Panic Feature Entertainment Audio & Video Player | FM with Recording Call Loudspeaker Calling | Speed Dialing Battery 1400-mAh Li-ion Camera 0.3-MP with Flash and Digital Zoom Connectivity Bluetooth | Audio Jack Sales Box Mobile Phone | Charger | Earphone-with-MIC | Documents