आजकल दो, तीन हजार में बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर मशीन मिल जाते है। लेकिन बजट बढ़ाना पड़ेगा अगर चाहिए एक दमदार मिक्सर ग्राइंडर, जो बिना किसी दिक्कत के पांच साल से ज्यादा चले और चलने के दौरान आवाज कम करे। साथ ही सभी तरह के मसाले, नट्स, और जड़ी-बूटी को कूट पीस सके। 4000 रुपए का बजट फिलहाल बिलकुल उपयुक्त है ऐसे दमदार मिक्सर ग्राइंडर के लिए।
इस लेख में गैजेट्स शिक्षा टीम समीक्षा करेगी उन सभी बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर का, जो 3500 से 4000 रुपए के कीमत में, अभी सबसे बढ़िया विकल्प है। अगर आपको पसंद का एक बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर यहाँ नहीं मिलता है तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी जरुरत और उसके लिए जो बजट सोच रखा है, वो बतायें। हमलोग जल्द से जल्द आपके सवाल का जबाब देने की कोशिश करेंगे।
Table of Contents
► 600W Bosch TrueMixx Radiance Mixer Grinder
आजकल दौर है जर्मन क्वालिटी का। जब बात आती है जर्मन ब्रांड की तो पहला ब्रांड जो ध्यान में आता है, वह है बॉश। यह जर्मन ब्रांड होम एप्लायंस, किचन एप्लायंस, और निर्माण कार्य ने इस्तेमाल होने वाले मशीन और औजार के लिए के पसंदीदा ब्रांड है।
बॉश ट्रूमिक्स रेडियन्स मिक्सर ग्राइंडर मशीन कुछ ही महीने पहले ही आया है बाजार में। इसमें है 600-वॉट का दमदार मोटर और इसके साथ है तीन स्टेनलेस स्टील जार, लिड लॉक के साथ।
बनावट और डिज़ाइन इस बॉश मिक्सर ग्राइंडर मशीन का बढ़िया है। दिल खुश हो जाएगा आपका, इसे देख कर। 4000 रुपए में जो दूसरे ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर मिल रहे है, उसके तुलना में इस बॉश मिक्सर ग्राइंडर मशीन की बनावट कहीं ज्यादा बेहतर है। चुकीं यह बॉश ब्रांड का उत्पाद है, तो यह भरोसा जरूर है कि इस मिक्सर ग्राइंडर मशीन को बनाने में इस्तेमाल किये गए मेटल और प्लास्टिक — उच्च गुणवत्ता वाले होंगे।
यह बॉश मिक्सर ग्राइंडर आता है स्टोन पेंडिंग टेक्नोलॉजी के साथ। जिसके द्वारा इसमें मसाले की कुटाई – पिसाई ठीक उसी तरह से होती है जैसे की लकड़ी और पत्थर के ओखली में होते है। जिस तरह ओखली में कूटने के बाद मसाले के मूल तत्व और उसमें छुपा हुवा तेल बरकारर रहते है, वही परिणाम इस बॉश मिक्सर ग्राइंडर पर भी मिलेंगे।
इस प्रकार हर तरह से बढ़िया है बॉश ट्रूमिक्स रेडियन्स मिक्सर ग्राइंडर मशीन। यह हर प्रकार के भोज्य पदार्थ की कुटाई, पिसाई अच्छी तरह से कर सकती है। इसमें बस एक ही कमी है कि चलने के दौरान काफी शोर करती है।
Price | 3990 Rupees |
Features | Stone Pounding Technology | Active Flow Breaker for better Grinding | 24-Months Warranty |
Motor | 600W Motor with Copper Coil | Overload Protection | After 5-Minute Run Mandatory 2 Minute Rest | 4 Speed Levels | Non-Slip Feet | No Load Max Speed: 22000 RPM |
Jar | High-Grade Stainless-Steel Jar with SS blades with Lid Lock | Blunt Pounding Blade with thick edges | 1.5L Blender | 1-L Multipurpose Jar | 0.4-L Chutney Jar |
Build | Robust Nylon Couplers | Cable Management for Easy Handling & Storage |
Sales Box | Mixer Grinder Machine | 3 Jars | Pounding Blade | Documents | Spatula |
► 900-Watt Sujata SuperMix Mixer Grinder with 3 Jar
सुजाता अप्प्लाइंसेस को मैं, भारतीय बाजार में पांच सबसे बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर के ब्रांड की सूची में शामिल करूँगा। इसके मिक्सर ग्राइंडर के मॉडल का परफॉरमेंस देखने के बाद मैं तो फैन हो गया हूँ इस ब्रांड का। फिलहाल मेरे पास है फिलिप्स का दो जार वाला छोटा मिक्सर ग्राइंडर। लेकिन भविष्य में मुझे जब भी एक मिक्सर ग्राइंडर लेना होगा, तो वह सुजाता ब्रांड का ही कोई एक मिक्सर ग्राइंडर मॉडल होगा।
सुजाता सुपरमिक्स मिक्सर ग्राइंडर का 900-वॉट क्षमता वाला मोटर आता है डबल बॉल बेयरिंग के साथ। इस कारण मोटर की क्षमता कमाल की है। चलने के दौरान वह आवाज भी कम पैदा करती है। इसका बजबूत बॉडी शॉक-प्रूफ है और उसका संतुलन भी बढ़िया है।
सुजाता सुपरमिक्स मिक्सर ग्राइंडर, सुजाता के डयनामिक्स मिक्सर ग्राइंडर का छोटा, लेकिन जुड़वा भाई है। ऐसे मैं इसीलिए कह रहा हूँ की दोनों के विन्यास और बनावट बिलकुल सामान है, छोटे-मोटे अंतरों को छोड़ कर। डयनामिक्स मॉडल के बॉडी में मेटल का भी इस्तेमाल है लेकिन सुपरमिक्स मॉडल को बनाने में सुजाता ब्रांड ने इंजीनियरिंग ग्रेड हार्ड प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है।
डयनामिक्स मॉडल का तीनों जार स्टेनलेस स्टील का है वहीं सुपरमिक्स मिक्सर ग्राइंडर के सिर्फ दो जार स्टेनलेस स्टील का है। वस्तुतः सुजाता ब्रांड ने डयनामिक्स मॉडल को होटल और रेस्टुरेंट में इस्तेमाल के लिए बनाया है वहीं सुपरमिक्स मॉडल को घर में इस्तेमाल के लिए।
इस तरह दोंनो मिक्सर ग्राइंडर बेस्ट है। लेकिन मेरी राय होगी की अगर आप सिर्फ 500 रुपए बजट बढ़ा सके और सुजाता डयनामिक्स मॉडल को आर्डर करें, तो वो ज्यादा बेहतर होगा। एक और विचार है। इसे आप ऑफर में खरीदिये 10% कैशबैक के साथ। तब आपको सुपरमिक्स के कीमत में डयनामिक्स मॉडल मिल जायेगा। सुजाता डयनामिक्स की समीक्षा के लिए यहाँ क्लिक करें।
Price | 3999 Rupees |
Motor | Heavy duty | 900 Watts | double ball bearing | 22000 RPM Top Speed |
Features | Max run in one cycle: 90 Minutes |
Speed | 3 Speed with Rotary action switch | Whipper button for momentary motion |
Protection | Class I double insulated |
Cord | 2.15-meter usable with 5 Amp | 3-pin plug |
Build | 5.5 Kg. approx. | Dimensions (LWH): 49×22.50×35.50 cm |
Jars | 1.75-L Blender | 1-Liter Dry Grinder | 400 ml Chutney Grinder |
► Philips Mixer Grinder Juicer Machine with 5 Jar {HL1643}
लगभग हर मिक्सर ग्राइंडर मशीन समीक्षा लेख में हमने कहा है कि मोटर की क्षमता इस पर तय होनी चाहिए की कितने लोगों का खाना हर दिन बनता है। क्योंकि मिक्सर ग्राइंडर का एक मुख्य कार्य है मसाला कूटना, हर दिन बनाने वाले भोजन के लिए। लेकिन एक मिक्सर ग्राइंडर के साथ बहुत सारे जार है तो यह बढ़िया बात है। ज्यादा संख्या में जार होने से एक मिक्सर ग्राइंडर की उपयोगिता बढ़ जाती है। आप ज्यादा इस्तेमाल कर पाओगे अपने मिक्सर ग्राइंडर का।
पांच जार के साथ बाजार में गिनती के मिक्सर ग्राइंडर मॉडल है। उनमें जाना-माना है पनासोनिक और प्रीति ब्रांड का मिक्सर ग्राइंडर। पनासोनिक के मिक्सर ग्राइंडर में है 550W का मोटर, वहीं प्रीति के मिक्सर ग्राइंडर में है 750W का मोटर। कुछ लोगों को लग सकता है कि 550W मोटर क्षमता कम है, लेकिन मेरे राय में, एक छोटे परिवार के लिए एक मिक्सर ग्राइंडर में, 750W का मोटर क्षमता ज्यादा है।
इस दोनों मोटर क्षमता के बीच है 600W, 650W, और 700W मोटर क्षमता वाला मिक्सर ग्राइंडर। फिलिप्स HL1643 मिक्सर ग्राइंडर और जूसर मशीन आता है 5 जार के साथ, और इसकी मोटर क्षमता है 600W। वस्तुतः इस मिक्सर ग्राइंडर के साथ है चार जार। एक अच्छी गुणवत्ता का 1-लीटर वाला मापने का जार भी दिया गया है। इस तरह हो जाते है कुल पांच जार। अगर आपके परिवार में है सात से कम लोग, तो यह मिक्सर ग्राइंडर एक बढ़िया विकल्प होगा।
फिलिप्स के उप्ताद की गुणवत्ता क्या होती है यह बताने के जरुरत नहीं। मेरे पास भी है फिलिप्स का ही एक मिक्सर ग्राइंडर, जिसके साथ है दो जार, और इसकी मोटर क्षमता है 550W. करीब पांच साल से ज्यादा हो गया है इस्तेमाल में, आजतक कोई दिक्कत नहीं हुई। और यह मान के चलिए, सभी मिक्सर ग्राइंडर — जो 4000 रुपए से कम कीमत में बिक रहें है, बहुत ज्यादा शोर करते है। कम शोर करने वाल एक मिक्सर ग्राइंडर चाहिए तो सुजाता ब्रांड का कोई भी एक मिक्सर ग्राइंडर मशीन ले सकते है।
Price | 3799 Rupees |
Ideal for | Wet & Dry Grinding | Mixing | Blending |
Motor | 600W | Copper Winding | Over-Load Protection | Silent Run |
Jar | 4 {1.5-Liter Juicer Jar | 1.5-Liter | 1.0-Liter | 0.3-Liter} | 1-Liter Measuring Plastic Jar | Stainless Steel Jar | Stainless Steel Blades | Lid with Lock |
Build | ABS Plastic Body with Non-slip Rubber Feet |
Warranty | 2-Years on the whole unit |
► Prestige Delight 800W Mixer Grinder with 3 Jar
4000 रुपए से कम कीमत में प्रेस्टीज ब्रांड का यह मिक्सर ग्राइंडर एक बढ़िया विकल्प है। इस मिक्सर ग्राइंडर का डिज़ाइन बहुत आकर्षक है। ओरिएंट, बटरफ्लाई, प्रेस्टीज और प्रीति — ये चार भारतीय ब्रांड अपने मिक्सर ग्राइंडर को देते है एक बढ़िया, आकर्षक डिज़ाइन। प्रेस्टीज डिलाइट मिक्सर ग्राइंडर का सिर्फ डिज़ाइन ही नहीं, बल्कि बनावट भी काफी मजबूत है। मेरा खुद का अनुभव है कि प्रेस्टीज ब्रांड के उत्पाद लम्बे टिकते है। मेरे पास है प्रेस्टीज का इलेक्ट्रिक केतली जिसे मैं करीब पांच साल से इस्तेमाल कर रहा है।
प्रेस्टीज ब्रांड, इस 800W मिक्सर ग्राइंडर के साथ देती है तीन स्टेनलेस स्टील जार जिसका तीखा ब्लेड भी स्टेनलेस स्टील का ही है। डेढ़ लीटर का ब्लेंडर, एक लीटर का बहुतउपयोगी जार, और सिर्फ 300-एमएल का जार, चटनी और मसाला बनाने के लिए। 800W मोटर के बाबजूद सिर्फ 0.3 लीटर का चटनी जार सही नहीं है। अगर किसी दिन घर में ज्यादा लोगों का खाना बना, तो मसाला दो बार बनाना पड़ेगा। चुकीं इस मिक्सर ग्राइंडर के मोटर में है दम, इसका जार भी उसी अनुसार बड़ा होना चाहिए था।
ओरिएंट किचेन क्राफ्ट मिक्सर ग्राइंडर आता है आधा लीटर चटनी जार के साथ। अगर आपका परिवार बड़ा है, तो इस प्रेस्टीज मिक्सर ग्राइंडर से बढ़िया होगा ओरिएंट किचेन क्राफ्ट 750W मिक्सर ग्राइंडर।
तो क्या यह 800W मोटर वाला प्रेस्टीज मिक्सर ग्राइंडर 3600 रुपए खरीदना चाहिए? बिलकुल खरीदना चाहिए क्योंकि इसका सुन्दर डिज़ाइन, दमदार मोटर, और बढ़िया क्वालिटी के जार जिसमें है तीखा स्टेनलेस स्टील ब्लेड, इसे एक बहुउपयोगी मिक्सर ग्राइंडर बनाता है। लेकिन मेरे राय में ओरिएंट का किचेन क्राफ्ट 750W मिक्सर ग्राइंडर ज्यादा सही विकल्प होगा।
Price | 3600 Rupees |
Ideal for | Wet & Dry Grinding | Mixing | Blending |
Motor | 800W | Copper Winding | Over-Load Protection |
Jar | 3 {1.5-Liter | 1.0-Liter | 0.3-Liter} | Stainless Steel Jar | Stainless Steel Blades |
Build | ABS Plastic Body with Non-slip Rubber Feet |
Warranty | 2-Years on the whole unit | 5-Years on Motor |
► Rico 1-HP Mixer Grinder with Lid Lock Jar {MG1808}
रीको एक पुरानी होम और किचन एप्लायंस ब्रांड है भारतीय बाजार में। इस ब्रांड का यह 1-एचपी यानि की 750W मोटर वाल बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर मशीन, कई मायनों में दूसरे ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर मशीन से बहुत बढ़िया है। इस रीको मिक्सर ग्राइंडर की सबसे बड़ी खासियत है इसकी पूरी तरह से संतुलित बॉडी। बाजार में कुछ चुनिंदे मिक्सर ग्राइंडर मशीन ही है जिसमे बॉडी का ऐसा डिज़ाइन है कि आप, ऑपरेशन दौरान जार के ऊपर से हाथ हटाने की हिम्मत कर सकते है। साथ ही इस मिक्सर ग्राइंडर के तीनों जार में है लिड लॉक। संतुलित डिज़ाइन और जार लिड लॉक के साथ — इतना ही तो चाहिए जो बड़े ब्रांड भी अपने मिक्सर ग्राइंडर मॉडल में नहीं दे पाते है।
रीको ब्रांड अपने इस मिक्सर ग्राइंडर मशीन में दिए मोटर पर देते है फुल गारंटी। रीको ब्रांड के अनुसार यह 1-एचपी का मोटर लाइफ-टाइम तक रस्ट-फ्री रहेगा यानि की इसमें जंग नहीं लगेंगे। साथ में मोटर में है 100% कॉपर वायरिंग।
रीको ब्रांड के इस बढ़िया 1-एचपी मोटर और तीन लिड-लॉक स्टेनलेस-स्टील जार वाले मिक्सर ग्राइंडर को इसीलिए भी खरीदना चाहिए, क्योंकि कंपनी दे रही है 2-साल तक की फ्री रिप्लेसमेंट वारंटी। खरीदने के तारीख से 2-साल तक, अगर मिक्सर ग्राइंडर बिगड़ गया तो नया यूनिट मिलेगा। इसके आलावे यह मिक्सर ग्राइंडर कुछ गिने चुने मिक्सर ग्राइंडर में से एक है जिसके साथ मिलते है 0.5 लीटर का चटनी जार। सामान्यतः सभी ब्रांड या तो 0.3 लीटर या फिर 0.4 लीटर का चटनी जार देते है
तो अब और क्या चाहिए? 4000 रुपए में रीको ब्रांड का यह 1-एचपी मिक्सर ग्राइंडर बेस्ट है।
Price | 3990 Rupees |
Features | Ideal For: {Wet & Dry Grinding | Mixing | Blending} | 2-Years Replacement Warranty |
Motor | 1-HP | 100% Copper Winding | Over-Load Protection | Non-Slip Rubber Feet | ABS Plastic Body | Max 20 Minutes Run |
Jar | 3 Stainless-Steel Jar with unbreakable polycarbonate dome covers {1.5L Blender | 1.0L Multipurpose Jar | 0.5L Chutney Jar} | Hard Steel Blades | Lid with Lock |