टिकाऊ मिक्सर ग्राइंडर जूसर 1500 रुपए से कम कीमत में Food Processor by Amar - August 6, 2018November 2, 20190 1500 रुपए से कम कीमत में सबसे बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर कौन सा है? इस लेख में गैजेट्स शिक्षा टीम ने रिव्यु किया है ऐसे बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर का जो उपलद्ध है 1500 रुपए से कम कीमत में। यहाँ विवरित मिक्सर ग्राइंडर सेट आते है एक दमदार मोटर, साथ ही मजबूत बनावट एवं बढ़िया खासियतों के साथ। यह आलेख समय-समय पर संपादित किया जाता है। अतः यहाँ बताये गए सभी मिक्सर ग्राइंडर बिलकुल नए मॉडल है बाजार में। ► 750W Agaro Blitz Mixer Grinder 1500 रुपए से कम कीमत में, 750W मोटर के साथ अभी सबसे बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर है अगारो ब्रांड का। अगारो ब्लिट्ज मिक्सर ग्राइंडर मशीन आता है एक 750W दमदार कॉपर मोटर के साथ। इस मिक्सर ग्राइंडर मशीन का मोटर यूनिट बना है एबीएस प्लास्टिक में। लेकिन इसके तीनों जार है स्टेनलेस स्टील के। बढ़िया मिक्सिंग और ग्राइंडिंग के लिए तीनों जार में है हार्ड स्टील में बने हुवे तीखे ब्लेड। साथ ही इसके कप्लर बने है हाई-क्वालिटी नायलॉन प्लास्टिक में। यह अगारो मिक्सर ग्राइंडर, अपने दमदार मोटर और बजबूत जार के कारण, आम भारतीय घरों के रसोई में मौजूद सभी तरह के खाने योग्य सामिग्रीयों को कूट सकता है, पीस सकता है, उसका चूरा बना सकता है। चाहे सूखी हल्दी हो या अदरक, या कोई जड़ी-बूटी, 750W मोटर के कारण, इस मिक्सर ग्राइंडर में उसकी कुटाई-पिसाई मिनटों में नहीं, सेकड़ो में होगी। 2000 रुपए के नीचे कोई भी बजट कम है एक बढ़िया क्वालिटी के 750W मोटर वाले मिक्सर ग्राइंडर के लिए। इस मिथक को अगारो ब्रांड ने तोड़ा है अपने इस मिक्सर ग्राइंडर मॉडल के द्वारा। Also Read : Best Nutri Blender under 5000 Rupees तीन बजबूत स्टैनलेस स्टील जार, नायलॉन कप्लर, 750W कॉपर मोटर, लेकिन बाजार मूल्य सिर्फ 1450 रुपए — चार प्रमुख कारण है कि क्यों यह अगारो ब्लिट्ज आपका अगला मिक्सर ग्राइंडर होना चाहिए। Price 1450 Rupees | Amazon | Flipkart Features Ideal For: {Wet & Dry Grinding | Mixing | Blending} | Warranty: {1-Years on Whole unit} Motor 750W | 100% Copper Winding | Over-Load Protection | Non-Slip Rubber Feet | ABS Plastic Body | Max No-Load Speed: 18500 | Virgin-Grade Nylon Plastic Coupler Jar 3 Stainless-Steel Jar with Hard-Steel Blades {1.5L Blender | 1.2L Multipurpose Jar | 0.4L Chutney Jar} ► 450W Silver Home Mixer Grinder 1000 रुपए से कम कीमत में मिल रहे मिक्सर ग्राइंडर मशीन की बड़ी माँग है भारतीय बाजार में। लेकिन 1000 रुपए से कम कीमत में बस गिनती के ही टिकाऊ मिक्सर ग्राइंडर उपलब्ध है। हर तरह से जांचने और परखने के बाद गैजेट्स शिक्षा टीम ने, “सिल्वर होम” ब्रांड के खूब बिक रहे मिक्सर ग्राइंडर मशीन को, एक उचित विकल्प के रूप में सिफारिश करने का तय किया। गौरतलब है कि सिल्वर होम मिक्सर ग्राइंडर को खरीद कर इस्तेमाल करने वालों ने बड़ी तारीफ की है। इस ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर मशीन सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही मिल रहे है अभी। 1000 रुपए से कम कीमत में मिल रहे, सिल्वर होम ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर मॉडल में है 450W का मोटर। कॉपर वायरिंग के कारण, कम क्षमता होने के बाबजूद मोटर में है काफी दम। साथ ही चलने के दौरान, मोटर ज्यादा शोर भी नहीं करता। दिए गए दोनों जार स्टेनलेस स्टील में बने है, और उसके तीखे ब्लेड, हार्ड स्टील में। दोनों जार की क्षमता और बनावट गुणवत्ता बढ़िया है कीमत के अनुसार। Also Read : 2500 रुपए से कम कीमत में बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर जूसर तो क्या सिल्वर होम जैसे अनजाने ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर मशीन को खरीदना चाहिए? इस तरह के मिक्सर ग्राइंडर अगर टिक गए तो वर्षों तक चलते है। नहीं तो बस महीना भर में ही कहानी ख़त्म। वैसे मोटर के लिए ब्रांड के तरफ से 12-महीनें के सर्विस वारंटी का वादा है। इस प्रकार सिर्फ 880 रुपए में, 450W कॉपर मोटर वाले सिल्वर होम ब्रांड के मिक्सर ग्राइंडर एक उचित विकल्प है। Price 880 Rupees Features Ideal For: {Wet & Dry Grinding | Mixing} | Warranty: {1-Year on Motor} Motor 450W | 100% Copper Winding | Over-Load Protection | Non-Slip Rubber Feet | ABS Plastic Body | Jar-Lock Jar 2 Stainless-Steel Jar with Hard-Steel Blades {1.0L Jar | 0.4L Jar} ► 550W Inalsa Polo Mixer Grinder कम कीमत में सूखा और गिला मसाला पीसने के लिए इनल्सा ब्रांड का यह मिक्सर ग्राइंडर बहुत बढ़िया है। यह हाल ही में आया है बाजार में। इनल्सा ब्रांड ने इस मिक्सर ग्राइंडर मॉडल को दो जार और तीन जार के साथ उतरे है बाजार में। दो जार वाले वैरिएंट की कीमत होगी 1100 रुपए और तीन जार वाले वैरिएंट की कीमत है 1400 रुपए। इनल्सा पोलो मिक्सर ग्राइंडर में है 550-वॉट का मोटर, जिसमें है कॉपर कॉइल। मोटर को ओवरलोड से बचाने के लिए दिया गया है ओवरलोड प्रोटेक्शन। मोटर काफी तेज और दमदार है इस मिक्सर ग्राइंडर का। साथ ही बहुत ज्यादा शोर नहीं करती है चलने के दौरान। लगभग सभी मिक्सर ग्राइंडर के बॉडी एबीएस प्लास्टिक में बने होते है। इस इनल्सा मिक्सर ग्राइंडर का बॉडी भी एबीएस प्लास्टिक में बना है जो कॉपी मजबूत प्रतीत होता है। लेकिन इसके जार स्टेनलेस स्टील में बने है। बनावट सही है इस मिक्सर ग्राइंडर का। इसके बनावट से कोई शिकायत नहीं होगी। Also Read : Mixer Grinder Blender Juicer under 10000 Rupees इनल्सा पोलो मिक्सर ग्राइंडरसे सस्ता और कोई मिक्सर ग्राइंडर नहीं है बाजार में। मसाला कूटने, पीसने के लिए यह मिक्सर ग्राइंडर मशीन एक सही विकल्प है वाजिब कीमत में। Price 1100 Rupees Motor 550W Motor with Copper Coil | Overload Protection | Non-slip Feet | 4 Speed Levels | NO Load Max Speed: 18000 RPM | 1.5-Meter Power Cord with 2-Pin Plug Jar Stainless Steel Jar with Plastic Lid | 1.2-Liter Blender | 1-Liter Multipurpose Jar | 0.4L Chutney Jar Features 12-Months Warranty ► 550W Inalsa Fusion Mixer Grinder कम कीमत में बढ़िया किचेन अप्प्लाईन्स के लिए इनल्सा एक जाना माना नाम है। इसके उत्पाद सस्ते होने के बाबजूद, काफी टिकाऊ होते है इसलिए सालों-साल चलते है। 1500 रुपए से कम कीमत में अभी सबसे बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर सेट है इनल्सा ब्रांड का फ्यूजन मिक्सर ग्राइंडर। इसमें है एक दमदार 550-वॉट मोटर। यह मॉडल दो और तीन जार के साथ मिलते है। दो जार वाले वैरिएंट की कीमत है 1300 रुपए और तीन जार वाले वैरिएंट की कीमत है 1450 रुपए। मेरे राय में दो जार वाला वैरिएंट ज्यादा उपयुक्त है। यह एक सामान्य सा मिक्सर ग्राइंडर है, और दिए गए दो जार में लगभग सभी कुछ आसानी से हो जाता है। 1500 रुपए वाले वैरिएंट के साथ मिलाने वाले तीन जार में से जो बीच वाला जार है उसका कुछ खास इस्तेमाल है नहीं। इसप्रकार दो जार वाला वैरिएंट मेरे राय में आम जरुरत के अनुसार काफी है। अब जैसे मेरे पास है फिलिप्स का एक मिक्सर ग्राइंडर जिसके साथ मुझे मिला दो जार। इन दोनों जार से मेरा सब काम हो जाता है। गिला एवं सूखा ग्राइंडिंग, मिक्सिंग, चटनी बनाना और मसाला पीसना इत्यादि बड़ी आसानी से मैं निपटा लेता हूँ उन दोनों जार से। अगर आप मेरे तर्क से सहमत नहीं है तो तीन जार वाला इनल्सा फ्यूज़न मिक्सर ग्राइंडर खरीद लीजिये। Also Read : Best Food Processor under 3500 Rupees अब चलिए बात कर लेते है इस बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर के क्षमता और दिए गए सुरक्षा उपाय की। इस में दिया गया 550-वॉट के मोटर दमदार है। आप चाहे तो 30 मिनट तक इस मिक्सर ग्राइंडर को लगातार चला सकते है, मोटर को कुछ नहीं होगा। ओवरलोड में मोटर जल न जाये इसीलिए जरूर सुरक्षा के उपाय दिए गए है। वैसे तो मोटर की अधिकतम स्पीड है 18000 आरपीएम, लेकिन चलने दौरान, फूल स्पीड में भी नॉइज़ कम रहता है। इस प्रकार सुबह-सुबह खाना बनाने के दौरान मसाला पीसने के लिए यह इनल्सा ब्रांड का मिक्सर ग्राइंडर बिलकुल उपयुक्त है। Price 1300 (2 Jar) to 1450 Rupees (3 Jar) Jar 2/3 | Stainless Steel Jar | 1.2-Liter Liquidizer Jar | 0.8-Liter Dry Grinding Jar | 0.4-Liter Chutney Jar | Comfortable Jar Handle Motor 550-Watt | Max RPM : 18000 | Speed : 3+ | Max Run : up to 30 minutes Build Non Slip Rubber Feet | Cord Plug / Length : 2 Pins, 1.5 m Safety Overload Protection Warranty 2 Years | Inalsa Customer Care : 9773982065/66/67/68/69/70 | [email protected] ► 500W Lifelong Power Pro Mixer Grinder करीब 1250 रुपए के कीमत उपलद्ध यह भारतीय ब्रांड का मिक्सर ग्राइंडर सबसे सस्ता विकल्प है अभी। एक बढ़िया क्वालिटी में इससे सस्ता और कोई मिक्सर ग्राइंडर नहीं है। सस्ता होने कारण इसके बनावट गुणवत्ता पर आपको संदेह न हो तो मैं शुरू में ही बता देता हूँ की लाइफलॉन्ग ब्रांड देती है 12 महीने की वारंटी। साथ ही लाइफलॉन्ग एक जाना माना नाम है होम इलेक्ट्रॉनिक्स और किचन अप्प्लाईन्स के लिए। यह तीन जार वाला मिक्सर ग्राइंडर अभी खूब बिक रहें बाजार में। तो आईये देखते क्या खास है इसमें। 500-वॉट मोटर: एक ज्यादा पावर वाले मोटर के कारण आपके घर के बिजली का बिल बढ़ सकता है। यह मिक्सर ग्राइंडर उपयुक्त है एक छोटे परिवार के लिए जिसके सदस्यों की संख्या तीन, या फिर चार से ज्यादा न हो। जिस तरह के इस्तेमाल के लिए इस मिक्सर ग्राइंडर को डिज़ाइन किया गया है उसके लिए 500-वॉट का मोटर बिलकुल सही है। मेरे पास है फिलिप्स का मिक्सर ग्राइंडर जिसमें है 500-वॉट का मोटर। और मैं अपने मिक्सर ग्राइंडर में सबकुछ यानि की मिक्सिंग, गिला-सूखा ग्राइंडिंग, मसाला पिसाई सब कुछ कर पता हूँ वह भी तेजी से। स्टेनलेस स्टील जार: अब यह तो बताने की जरुरत नहीं की स्टील ज्यादा मजबूत होती है प्लास्टिक के तुलना में। लाइफलॉन्ग ब्रांड इस मिक्सर ग्राइंडर को 1500 रुपए से कम कीमत में उपलद्ध करवाने के बाबजूद, देती है तीन बढ़िया क्वालिटी का जार। जिसमें है स्टेनलेस स्टील का तेज धार वाले ब्लेड। जार और ब्लेड, दोनों की क्वालिटी मुझे अच्छी लगी। मेरे फिलिप्स मिक्सर ग्राइंडर के जार की क्वालिटी के तुलना में, लाइफलॉन्ग के इस मिक्सर ग्राइंडर के जार का वजन थोड़ा कम है। यानि की बनावट गुणवत्ता उतनी बढ़िया नहीं है। लेकिन ब्लेड की क्वालिटी खाफी हद तक मिलती है। Also Read : Best Mixer Grinder Juicer under 1500 Rupees फिर भी यह लाइफलॉन्ग मिक्सर ग्राइंडर बहुत बढ़िया है। क्योंकि मैंने फिलिप्स मिक्सर ग्राइंडर को ख़रीदा था आज से करीब-करीब 6 साल पहले, 2100 रुपए में और मुझे मिला सिर्फ दो जार। यहाँ लाइफलॉन्ग ब्रांड 1250 रुपए में दे रही है पूरा मिक्सर ग्राइंडर सेट, तीन जार के साथ। इस मिक्सर ग्राइंडर के इस्तेमाल के वक्त, जार के ऊपर हाथ जरूर रखें। इसके बॉडी का बैलेंस सही नहीं है। Price 1250 Rupees Jar 3 | Liquidizing jar (1.25-Liter) | Dry or wet grinding jar (0.8-Liter) | Chutney jar (0.5-Liter) | Stainless steel Body | Stainless Steel Hard Blades | Rust-proof Motor 500-Watt | Speed 3+ Features Overload Protection | Dry-Wet Grinding Warranty Up to 18-Months | Lifelong customer care: [email protected] ► 500W Bajaj GX-1 Mixer Grinder with 3 Jars बजाज ब्रांड का यह तीन स्टेनलेस स्टील जार वाला मिक्सर ग्राइंडर मशीन 1500 रुपए में अभी सबसे बढ़िया विकल्प है। यह सस्ता है तो इसमें कमियाँ भी है। लेकिन यह काफी बढ़िया है। 5 साल से ज्यादा तो जरूर टिकेगा। ऐसे मैं इसीलिए कह पा रहा हूँ क्योँकि यह बजाज मिक्सर ग्राइंडर मॉडल काफी पुराना है। मेरे बहुत सारे दोस्तों के घर में इस्तेमाल में है यह। बजाज ब्रांड के इस मिक्सर ग्राइंडर मशीन का बॉडी पूरी तरह से संतुलित नहीं है। इस्तेमाल के दौरान इसके जार के ऊपर हाथ रखना ही पड़ेगा। अगर नहीं रखेंगे तो जो भी कूट रहे थे, पीस रहे थे, वह जार से बाहर, पुरे रसोई में होगा। Also Read : Best Mixer Grinder Juicer under 3000 Rupees तो क्या इस बजाज मिक्सर ग्राइंडर को खरीदना चाहिए? बिलकुल खरीदना चाहिए। 1500 रुपए में यह अभी सबसे बढ़िया विकल्प है। 1500 रुपए से कम कीमत में जो बाकि के बढ़िया मिक्सर ग्राइंडर है, उन सब की समीक्षा इस लेख में किया हुवा है। वे सब भी बढ़िया ब्रांड के अच्छे मिक्सर ग्राइंडर है। लेकिन जिन्हें टॉप ब्रांड का मिक्सर ग्राइंडर चाहिए कम से कम कीमत में, वे यह बजाज मिक्सर ग्राइंडर खरीदें। घर में जो भी खाने पीने की चीज होती है, उन सब को यह मिक्सर ग्राइंडर मशीन अपने दमदार मोटर के दम पर बड़े आराम से कूट सकता है, पीस सकता है, उसका चूरा बना सकता है। Price 1500 Rupees Features Ideal For: {Wet & Dry Grinding | Mixing | Blending} | Warranty: {1-Years on the whole unit} Motor 500W | 100% Copper Winding | Over-Load Protection | Non-Slip Rubber Feet | ABS Plastic Body Jar 3 Stainless-Steel Jar with Hard Steel Blades {1.25L Blender | 0.8L Multipurpose Jar | 0.3L Chutney Jar} ► 500W Kenstar Axe – 3s Mixer Grinder सस्ते फ़ूड प्रोसेसर और फ़ूड मेकर के लिए केनस्टार के जाना-माना ब्रांड है भारतीय बाजार में। यह एक बहुदेशीय कंपनी है। केनस्टार ब्रांड के इस तीन जार वाले मिक्सर ग्राइंडर मशीन को, इसके इस्तेमाल करने वालों ने खूब सराहा है। तब सिर्फ 1350 रुपए में यह मिक्सर ग्राइंडर — काफी बढ़िया है। बिलकुल पैसा वसूल है। यह केनस्टार मिक्सर ग्राइंडर मॉडल काफी पुराना है बाजार में। जब यह उतारा गया था बाजार में, तब इसकी कीमत थी 2990 रुपए। लेकिन चूंकि यह अब अपने अंतिम दिन गिन रहा है बाजार में, तो काफी सस्ते में बिक रहा है। इसका मतलब यह नहीं की वार्रन्टी नहीं मिलेगा। केनस्टार ब्रांड के तरफ से दो साल की पूरी वार्रन्टी मिलेगी। केनस्टार Axe-3s मिक्सर ग्राइंडर में है 500W का दमदार मोटर। मोटर यूनिट का ढांचा बना है बजबूत एबीएस प्लास्टिक में। वहीं तीनों जार बने है स्टेनलेस स्टील में। साथ ही तीनों जार में है बजबूत स्टील का तीखा ब्लेड सिस्टम। इसके आलावे मोटर को ओवर-लोड से बचाने के लिए दिया गया है ओवर-लोड प्रोटेक्शन सेंसर भी। Also Read : 3000 रुपए से कम कीमत में दमदार मिक्सर ग्राइंडर जूसर मशीन इस 500W मिक्सर ग्राइंडर में आप सभी तरह के मसाले को कुट सकते हो, पीस सकते हो, और उसका चूरा बना सकते हो। काफी कठोर प्रकृति वाले मसाले, जैसे कि सुखी हल्दी और अदरख को भी इस मिक्सर ग्राइंडर में पिसा जा सकता है, लेकिन छोटी मात्रा में। Price 1350 Rupees Features Ideal For: {Wet & Dry Grinding | Mixing | Blending} | Warranty: {2-Years on the whole unit} Motor 500W | 100% Copper Winding | Over-Load Protection | Non-Slip Rubber Feet | ABS Plastic Body Jar 3 Stainless-Steel Jars with Hard Steel Blades {1.25L Blender | 0.8L Multipurpose Jar | 0.3L Chutney Jar} Next: Best Mixer Grinder from 1500 to 2000 Rupees Range