
900 रुपए में भी अब बढ़िया ड्राई और स्टीम, दोनों तरह के आयरन बॉक्स मिल जाते है। इस लेख में पढ़िए समीक्षा, उन सभी बढ़िया आयरन बॉक्स का, जो बिक रहे है 800 से 900 रुपए के कीमत में। यहाँ बताये गए आयरन बॉक्स, जरुरी नहीं की — बड़े ब्रांड के उत्पाद हो, लेकिन उसमें खासियतें अच्छी है, उसका बनावट बढ़िया और टिकाऊ है। और साथ ही, सभी तरह के कपड़ों की तेजी से आयरन के करने के लिए वे उपयुक्त है।
अगर आपको यहाँ सुझाते गए आयरन बॉक्स में से कोई पसंद नहीं आता है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के द्वारा, हमारे साथ अपनी जरुरत साझा करें। हम लोग भरसक कोशिश करेंगे की आपकी पूरी मदद हो ताकि आप एक बेहतर उत्पाद, सही कीमत में खरीद सकें।
► टेफल कलोर 1300-वॉट स्टीम आयरन बॉक्स
इस स्टीम आयरन का एमआरपी है 1700 रुपए। लेकिन अभी यह बिक रहा है सिर्फ 850 रुपए में। टेफल, ब्रिटैन की कंपनी है। यह 60 साल पुरानी कंपनी खासकर किचेन अप्प्लाईन्स और होम इलेक्ट्रॉनिक्स के उत्पाद बनाती है। भारतीय बाजार में टेफल कलोर स्टीम आयरन बॉक्स हिट है। उसका मुख्य कारण है – एक स्टीम आयरन बॉक्स होते हुवे भी इसका इतना सस्ता होना। कम कीमत में यह इसीलिए मिल रहा है कि — समय के अनुसार उत्पाद के दाम कम करना, उत्पाद के बिक्री को बढ़ाने का एक तरीका होता है।
टेफल कलोर स्टीम आयरन बॉक्स की बनावट उतनी बढ़िया नहीं है। कंपनी के अनुसार इस आयरन बॉक्स को फ़्रांस में डिज़ाइन किया गया है। कंपनी दो साल की वारंटी भी दे रही है। लेकिन इस आयरन बॉक्स को देख कर लगता नहीं की यह दो साल चलेगा। लगातार इस्तेमाल से अगर सोलप्लेट के पेंट निकल जाये तो उसका सर्विस वार्रन्टी नहीं मिलेगा। अगर आयरन बॉक्स ने काम करना बंद कर दिया तो कंपनी की जिम्मेवारी बनती है। बहुत लोगों का कहना है कि कुछ ही महीने के इस्तेमाल के बाद इस आयरन बॉक्स का सोलप्लेट घिसे हुवे दिखते है।
साथ ही इस आयरन बॉक्स का वजन कम है। कम वजन से — कपडे का बढ़िया आयरन नहीं हो पता। क्रीज़ जल्दी निकल जाते है। गली के चौराहे पर जो इस्त्री वाला होता है उसके आयरन किये कपडे पानी में पखारने के बाद भी सीधे रहते है। क्योंकि वे — तीन-चार किलो वजनी, आग में तपाया लोहे के आयरन बॉक्स का इस्तेमाल करते है। तो आयरन बॉक्स में वजन का महत्त्व है। हमारे हैवी-वेट आयरन बॉक्स के लेख से आप जान सकते है — कौन-कौन से अभी बढ़िया, वजनी आयरन बॉक्स है भारतीय बाजार में।
→ क्या इस 1300-वाट स्टीम आयरन को खरीदना चाहिए?
900 रुपए से कम कीमत में एक उच्च तापमान क्षमता वाला आयरन बॉक्स चाहिए तो टेफल कलोर 1300-वॉट स्टीम आयरन एक बढ़िया विकल्प है। अगर इसके कमियों को देखेंगे तो फिर 1300-वॉट पावर क्षमता वाला स्टीम आयरन बॉक्स, 900 रुपए से कम कीमत में मिलना मुश्किल है। हकीकत बताऊ तो 900 रुपए से कम कीमत किसी बड़े ब्रांड का स्टीम आयरन बॉक्स मिलता ही नहीं है। इसमें वर्टीकल स्टीम आयरन के फीचर भी दिए गए है। तो कमियों बाबजूद, मेरे राय यह उत्पाद पैसा वसूल है।
यह टेफल कलोर आयरन बॉक्स सभी तरह के कपड़ों को आयरन करने के लिए उपयुक्त है। इसका पावर कॉर्ड लम्बा है तो इसको इस्तेमाल करना काफी आसान है। सामान्य कपड़ों के आलावे, कोट, जैकेट, साड़ी को आयरन के लिए यह विदेशी ब्रांड का सस्ता स्टीम आयरन बॉक्स उपयुक्त है।
Price | 850 Rupees |
Power | 1300-Watt |
Features | Designed in France | Steam Iron | Vertical Steam Iron | Steam Boost 30 grams/min to remove tough creases | Spray | Continuous Steam Output | Anti-Scale Function |
Suitable for | Regular clothes | Sari | Coat | Jacket | Curtains |
Build | Non-stick Soleplate | 150-ml Water Tank | 1.8-meter Power Cord | Separate Control for Steam and Temperature |
Warranty | 24 Months | Tafel India Customer Care 1860-200-1232 | [email protected] |