आम भारतीय घरों में रसोई का भाग अकसर छोटा होता है। खासकर शहरों में आजकल मिल रहे फ्लैट में किचेन एरिया थोड़ा कम ही रखा जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा जगह बच सके कमरों के लिए। इस कारण किचेन में इस्तेमाल होने वाले चीजों को खरीदने में एक बढ़िया सोच होनी चाहिए। नहीं तो आपके किचेन का भी वही हालत होगा जो मेरे किचेन का है अभी। मेरी रसोई — बर्तनों से अटा पड़ा है। हरेक चीज के लिए एक बर्तन है मेरे किचेन में।
आजकल इंडक्शन स्टोव या फिर प्रेरण चूल्हा का काफी चलन में है। लेकिन इंडक्शन स्टोव पर पुराने बर्तन का इस्तेमाल नहीं हो सकता। इंडक्शन चूल्हा पर खाना पकाने के लिए चाहिए स्टील के बर्तन, कास्ट आयरन के बर्तन या फिर ऐसे बर्तन जिसमें दिया गया है इंडक्शन आधार। छोटे रसोई में इतनी जगह नहीं होती की बर्तन के अलग-अलग सेट रखें — गैस और इंडक्शन हीटर पर खाना बनाने के लिए। ऐसे में चाहिए ऐसे बहुउपयोगी बर्तन जिसका बखूबी इस्तेमाल गैस और इंडक्शन चूल्हा, दोनों पर हो सकता है।
यहाँ मैं समीक्षा करूँगा खाना बनाने के लिए आधुनिक बर्तन जिसका बनावट अनोखा है, जो काफी मजबूत है, और जिनका इस्तेमाल गैस और इंडक्शन कुकटॉप, दोनों पर हो सकता है। आगे आप देखेंगे बहुउपयोगी खाना बनाने के बर्तन, प्रेशर कुकर, कड़ाही, फ्राई पैन, सॉस पैन और एक तवा — इंडक्शन आधार के साथ। सभी तरह के व्यंजन बनाने के लिए बर्तन का पूरा सेट।
Table of Contents
► वंडरचेफ सेरेमिक कुकवेयर सेट
वंडरचेफ एक जाना-माना भारतीय ब्रांड है। इस ब्रांड से साथ जुड़ा है संजीव कपूर, खाना के जगत का सबसे बड़ा नाम एवं चेहरा। यह कंपनी जो भी उत्पाद बेचती है वह एक तरह से संजीव कपूर के द्वारा सत्यापित है। अतः वंडरचेफ़ ब्रांड के उप्ताद पर आप पुरे मन से भरोसा का सकते है।
इंडक्शन चूल्हा के बर्तन के रूप में वंडरचेफ सेरेमिक कुकवेयर सेट अभी ऑनलाइन बाजार में सबसे ज्यादा ख़रीदा जा रहा है। इसको अभी तक सबसे ज्यादा रेटिंग मिले है। जो सही भी है। है ही इतना बढ़िया यह एल्युमीनियम कुकिंग वेसल जिसमें है सेरेमिक कोटिंग, नॉन-स्टिक यानि की चिकना बनाने के लिए।
दो तरह के कोटिंग का इस्तेमाल होता है खाना बनाने वाले बर्तन को नॉन-स्टिक बनाने के लिए: टेफ़लोन और सेरेमिक। वैज्ञानिकों के अनुसार जिसे दुनिया भर के सरकारें भी मानती है कि टेफ़लोन नॉन-स्टिक कोटिंग खरतनाक है इंसान के लिए और पर्यावरण के लिए भी। बहुत दिनों तक अगर टेफ़लोन नॉन-स्टिक कोटिंग किये बर्तन में बने खाना खाया जाये तो कैंसर हो सकता है। अतः गर्ववती महिलाओं को टेफ़लोन कोटिंग किये हुवे बर्तन में बने खाने कभी नहीं खाना चाहिए। उच्चे तापमान पर टेफ़लोन पिघल सकता है और खाने में मिल सकता है जो कि बिलकुल सही नहीं है उस भोजन को ग्रहण करने वालों के स्वाथ्य के लिए।
वही सेरेमिक कोटिंग से स्वाथ्य को कोई खतरा नहीं और और सेरेमिक पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है। साथ है सेरेमिक को पिघलने के लिए चाहिए 400 डिग्री सेल्सियस से ऊपर का तापमान। अतः मेरी सलाह यही होगी की — अगर नॉन-स्टिक कोटिंग वाले बर्तन चाहिए, तो हमेशा सेरेमिक कोटिंग वाले बर्तन ही खरीदें।
वंडरचेफ के यह कुकवेयर सेट बना है – तीन खाना पकने वाले पतीलों से जिसकी क्षमता है 4-लीटर, 2.25-लीटर, और 1.25-लीट। तीनों इंडक्शन बर्तन से साथ ग्लास का ढ़क्कन भी है, जिसके ऊपर ऊष्मा प्रतिरोधी सिलिकॉन नॉब दिए गए है। वंडरचेफ के इन पतीलों को साफ करना आसान है और बनावट की गुणवत्ता कुछ ऐसी है कि आसानी से खरोंच नहीं पड़ेंगे।
सेरेमिक नॉन-स्टिक कोटिंग वाले इन तीनों बढ़िया इंडेस्क्टोन चूल्हा के बर्तन में सभी तरह के व्यंजन बन सकते है। भुजिया, चावल, दाल, फ्राई चिकन, ग्रेवी चिकन, पुरी, सब्जी, गाजर का हलवा, नमकीन सबकुछ बना सकते है इन तीनों पतीलों में। वंडरचेफ सेरेमिक कुकवेयर सेट की समीक्षा इंग्लिश में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
Price | 3300 Rupees |
Capacity | 4L, 2.25L, 1.25L; Diameter: 24cm, 20cm, 16cm |
Feature | Dishwasher Safe |
Material | Aluminum |
Handle | Gas, Induction, Microwave Oven |
► प्रेस्टीज क्लिप-ऑन इंडक्शन प्रेशर कुकर
वंडरचेफ के प्रेरण चूल्हा पर खाना बनाने के पतीलों में सभी चीजें बन जाएगी। लेकिन राजमा उबलने के लिए, चना का दाल बनाने लिए एक प्रेशर कुकर तो जरुरी है।
ऑनलाइन बाजार में बहुत सारे बढ़िया प्रेशर कुकर मिल जायेंगे जिसमें दिया गया है इंडक्शन आधार ताकि उसका इस्तेमाल इंडक्शन चूल्हा पर भी हो सके। लेकिन प्रेस्टीज क्लिप-ऑन प्रेशर कुकर खास है, इसीलिए थोड़ा महंगा भी है। इस प्रेशर कुकर को खास बनता है इसकी बनावट और इसकी दो तरह से इस्तेमाल होने की खासियत। यह, प्रेशर कुकर के साथ-साथ एक बढ़िया खाना बनाने वाला पतीला भी है। प्रेस्टीज ब्रांड एक अच्छी गुणवत्ता वाला ग्लास का ढ़क्कन भी देती है इस प्रेशर कुकर के साथ।
प्रेस्टीज के क्लिप-ऑन प्रेशर कुकर को इंडक्शन के बर्तन बनाने के लिए इसके निचे दिया गया है हैवी एल्फा बेस। इस कारण यह गैस और इंडक्शन चूल्हा दोनों पर आसानी से इस्तेमाल हो सकता है। गैस ख़त्म हो जाये तो इंडक्शन स्टोव ऑन कीजिये और इस इंडक्शन कुकर का इस्तेमाल जारी रखिये।
इस प्रेस्टीज इंडक्शन कुकर की बनावट आकर्षक एवं आधुनिक है। यह डिशवाशर में आसानी से धोया जा सकता है। इसप्रकार इसे साफ करना आसान है और सालों साल तक इस्तेमाल के लिए सही है।
प्रेस्टीज ने बाजार में उतारे है इस इंडक्शन कुकर के बहुत सारे मॉडल। यह दो धातु, हार्ड-एनोडाइज और स्टेनलेस स्टील में बने मिलते है। दोनों में बढ़िया है हार्ड-ऐनोडाइज़ धातु से बना प्रेस्टीज क्लिप-ऑन इंडक्शन कुकर।
Price | 3000 Rupees |
Capacity | 3 to 5-Liter |
Build Metal | Hard Anodized/Stainless steel |
Feature | Heavy Alpha Induction Buttom | Glass Lid with Ladle Holder | Dishwasher Safe | Futurist Look | Easy to Clean | Easy to maintain |
Friendly | Gas and Induction |
► केम्रो कुकवेयर सेट
गैस और इंडक्शन स्टोव पर खाना बनाने के लिए मैंने अभी तक बताये है सेरेमिक कोटिंग वाले तीन बढ़िया एल्युमीनियम कुकिंग वेसल और प्रेस्टीज क्लिप-ऑन इंडक्शन प्रेशर कुकर। खाना बनाने के जरूर बर्तन में अभी तक सिर्फ आधा ही बताया गया है। अभी बाकि है एक कड़ाही, फ्राई पैन, और सॉस पैन। इन तीनों के लिए केम्रो ब्रांड का एक बढ़िया कुकवेयर सेट अभी ऑनलाइन बाजार में खूब पसंद किये जा रहे। मैंने इस कुकवेयर सेट का इस्तेमाल तो नहीं किया है लेकिन मेरे पास है केम्रो ब्रांड का एक कड़ाही, जिसमें इंडक्शन आधार है और इस कारण गैस और इंडक्शन चूल्हा, दोनों पर मैं इसका इस्तेमाल कर सकता हूँ। मेरे केम्रो कड़ाही की बनावट बहुत बढ़िया है। इसी कारण मुझे केम्रो ब्रांड के इस सेट पर भी भरोसा है जिसके बर्तन का इस्तेमाल इंडक्शन चूल्हा और गैस चूल्हा दोनों पर हो सकता है।
केम्रो के इस कुकवेयर सेट में है एक 2-लीटर का कढ़ाही ढक्कन के साथ, एक 1.5-लीटर का सॉस पैन ढक्कन के साथ, और एक फ्राई पैन ढक्कन के साथ। तीनों बर्तन के ढक्कन के ऊपर में दिया गया है एक ऊष्मा प्रतिरोधी हैंडल ताकि ढकने और उतरने में हाथ ना जले। साथ ही इन सभी बढ़िया बनावट वाले बर्तन में बजबूत आधार भी दिया गया है। ये तीनों बर्तन इंडक्शन चूल्हा एवं गैस दोनों के लिए उपयोगी है।
Price | 1300 Rupees |
Feature | 2-Liter Kadhai with induction bottom and Lid | 1.5-Liter Sauce Pan with induction bottom & Lid | 1.5-Liter Fry Pan with induction bottom & Lid |
Friendly | Induction and Gas |
Feature | Heavy Base | Lid with Bakelite Handle |
► हाकिंग फ्युचरा फ्लेट इंडक्शन तवा
बिना एक तवा के, जो चाहिए रोटी और डोसा बनाने के लिए, भला कैसे रसोई में जरूर बर्तन का सेट पूरा हो सकता है। मैं भी यह तवा खरीदना चाहता हूँ लेकिन मेरे पास पहले से ही हाकिंग फ्युचरा का एक बढ़िया तवा है जिसका इस्तेमाल मैं सिर्फ गैस चूल्हा पर कर सकता हूँ। मेरी वाली गलती आप न दोहरायें, हमेशा बहुउपयोगी बर्तन ही खरीदें जिसका इस्तेमाल गैस और प्रेरण चूल्हा दोनों पर हो सकता है।
इस फ्लैट तवा की व्यास है 26-सीएम और इसके निचे के इंडक्शन आधार का व्यास है 22-सीएम। हाकिंग ब्रांड के अनुसार, यह इंडक्शन तवा एक खास तरीके से बनाया गया है जिसका पेटेंट है। ऊपरी भाग में नॉन-स्टिक लेप मेड इन जर्मनी है, जिसकी गुणवत्ता बहुत अच्छी है इसलिए अपेक्षा है कि सालों-साल तक नहीं उखाड़ेंगे। यह इंडक्शन तवा, जो गैस चूल्हा पर भी इस्तेमाल योग्य है, काफी तेजी से, एक सामान गर्म होता है। इस कारण इस इंडक्शन तवा पर बने रोटी पूरी तरह से पका हुवा होगा, ऐसा नहीं की एक तरह जला है और दूसरी तरफ कच्चा।
Price | 1265 Rupees |
Feature | Made with a unique patented process | Made in Germany Non-stick Coating | Heat Fast and Evenly |
Diameter | 26-cm Tava | 22-cm Induction bottom |
Friendly | Gas and Induction |