
घर के रसोई में इस्तेमाल के लिए डीप फ्रायर की खरीद बहुत कम होती है। इसीलिए बड़े कंपनी ने बिलकुल भी उत्साह नहीं दिखाया है इस किचेन अप्प्लाईन्स में। अतः बाजार में बहुत ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं है डीप फ्रायर का। जो भी विकल्प है उनमें से गैजेट्स शिक्षा टीम ढूंढ के लायी है बढ़िया डीप फ्रायर, जिस पर आप भरोसा कर सकते है कि वो सालों साल तक चलेंगे। हमने हर तरह से जांच-परख करने के बाद चुने है ऐसे बढ़िया डीप फ्रायर — जो 3000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध है।
► 3.5-Liter Orbit 2000W Deep Fryer
ऑर्बिट ब्रांड का यह डीप फ्रायर अभी खूब बिक रहे है बाजार में। इसकी बनावट काफी बढ़िया है। इस डीप फ्रायर को बनाने में इस्तेमाल किया गया है मुख्य्तः स्टैनलेस स्टील का। 3.5-लीटर क्षमता का मतलब है कि इसके जार में साढ़े तीन लीटर तक तेल भरा जा सकता है। और तेल को तेजी से गर्म करता है इसका 2000-वॉट का हीटिंग सिस्टम।
इस डीप फ्रायर में तेल का तापमान हो सकता है, कम से कम 130°C और अधिक से अधिक 190°C। इस तरह के तापमान में सभी तरह के व्यंजन फटाफट फ्राई होंगे। इस डीप फ्रायर में आप मिनटों में बना सकते है फ्राई चिकन, फ्रेंच-फ्राई, 24-इंच तक का स्पाइरल पोटैटो, और इसी तरह के अन्य फ्राई किये हुवे चटपटे व्यंजन।
दिए गए कण्ट्रोल विकल्प के द्वारा इस ऑर्बिट डीप फ्रायर को इस्तेमाल करना आसान है, सुरक्षित है। इसमें है टेम्परेचर-कण्ट्रोल, हीट-इंडिकेटर, पॉवर-ऑन इंडिकेटर, और ओवर-हीट प्रोटेक्शन। साथ ही इस्तेमाल के बाद, इस डीप फ्रायर को अच्छे से समेट कर रखने के लिए दिया गया है कॉर्ड स्टोरेज कम्पार्टमेंट की व्यवथा।
इस प्रकार हर तरह से बढ़िया है ऑर्बिट ब्रांड का यह 3.5-लीटर तेल क्षमता और 2000-वॉट हीटिंग सिस्टम वाला डीप फ्रायर। घर के ही रसोई में कुछ चटपटा, मिनटों में बनाने यह एक उत्तम विकल्प है।
तो इस प्रकार सबकुछ बढ़िया है इस स्काइलाइन डीप फ्रायर में। और यह अभी उचित कीमत में मिल रहा है।
Price | 2500 Rupees | Amazon | Flipkart |
Ideal for | Deep Fry Anything | French Fries | Chicken Fry | Up to 24-Inch Long Spiral Potato |
Features | 2000W Heating System | Over-Heat Protection | 3.5-Liter Oil Capacity | Temp Range: 130°C to 190°C | Removeable Container | Removable Heating Element | 12-Months Warranty |
Build | Stainless-Steel Container | Stainless-Steel Fryer Basket | Stainless-Steel Heating Coil | Power-ON Indicator | Current Oil Temp Indicator | Temperature Control | Cord-Storage Compartment | Cool-Touch Handle |
► 3-Liter American Micronic 2000W Deep Fryer
सस्ता, लेकिन टिकाऊ किचेन अप्प्लाईन्स के लिए अमेरिकन मिक्रोनिक ब्रांड का — ऑनलाइन बाजार में एक बड़ा नाम है। इस कंपनी के दूसरे किचन एप्लायंस का इस वेबसाइट पर पहले भी समीक्षा किया गया, जिसे बहुत सराहा गया है। इसके उत्पाद में फीचर बढ़िया होते है, क्षमता ज्यादा, लेकिन दाम कम। क्योंकि यह ब्रांड खुद नहीं बनाती है, बल्कि बाहर के देश से आयात करती है। अब सस्ता उत्पाद किस देश से आयात होता है, यह बताने की जरूरत नहीं।
अमेरिकन मिक्रोनिक का 3-लीटर क्षमता वाला डीप फ्रायर बढ़िया है। इस उपकरण की पावर क्षमता है 2000-वॉट। दोस्तों के बीच मजे से सप्ताहांत बिताना चाहते है तो यह डीप फ्रायर आपके घर में होना ही चाहिए। इस अमेरिकन मिक्रोनिक डीप फ्रायर को आसानी से एक टेबल पर रख कर इस्तेमाल किया जा सकता है। फ्राई बनते हुवे निकले वाले गंध और वाष्पित तेल को काफी हद तक इस अप्प्लाईन्स के अंदर ही रोकने की सुविधा दी गई है। यह जरुरी और बढ़िया खासियत है।
बनावट और डिज़ाइन: 3-लीटर का टैंक, जिसमें तेल गर्म होता है — में कम से कम 1 लीटर तेल डालना होगा। अधिक से अधिक उतना भर सकते है — जितने में जाली में रखी सामिग्री पूरी तरह से तेल के अंदर डूब जाये। इस 3-लीटर के टैंक में टिकाऊ नॉन-स्टिक कोटिंग किया गया है ताकि तेल चिपके नहीं और आसानी से धोया जा सके। धोने के लिए आराम से टैंक को यूनिट से अलग किया जा सकता है।
दिए गए धातुई जाली की गुणवत्ता भी बढ़िया है। जाली के ऊपर क्रोम कोटिंग किया गया है जिस कारण वह काफी बढ़िया दिखता है। जैसा की आप चित्र में देख रहे है जाली का मुठ, मजबूत उषरोधी प्लास्टिक का है। वही डीप फ्रायर का ढक्कन शॉक-प्रूफ और ऊष्मारोधी भी है।
बनावट और डिज़ाइन इस डीप फ्रायर का शानदार है। बहुत ठोस प्रतीत होता है यह डीप फ्रायर। साथ ही इसका डिज़ाइन भी आकर्षक है। अमेरिकन मिक्रोनिक ब्रांड बधाई के पात्र है कि 3000 रुपए इतना बढ़िया डीप फ्रायर उपलद्ध कराया है। अगर डीप फ्रायर ने काम करना बंद कर दिया, तो 12-महीने वारंटी के दौरान आपके घर से, कंपनी अपने खर्चे पर डीप फ्रायर को ले जाएगी, और ठीक करके या फिर एक नया यूनिट — आपके घर पंहुचा देगी। अमेरिकन मिक्रोनिक के वारंटी नियम और शर्त में तो यही है।
कैसे इस्तेमाल करना है इस डीप फ्रायर का? अब आईये बात करते है इस अमेरिकन मिक्रोनिक डीप फ्रायर पर दिए गए कण्ट्रोल की। इस पर समय और तापमान के लिए कण्ट्रोल नॉब दिए गए है। दो लाइट इंडिकेटर है “पावर” और “इस्तेमाल के लिए तैयार” के लिए। चूकि इस डीप फ्रायर की क्षमता अच्छी है, सामान्य हीटिंग तकनीक का इस्तेमाल करती है, इसीलिए तेल गर्म होने में थोड़ा वक्त लेती है। अतः इसका ऑटो टाइमर के द्वारा इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर है। अधिकतम 30 मिनट तक का ऑटो टाइमर तय किया जा सकता है इस डीप फ्रायर पर। आप के द्वारा तय समय तक, और आपके द्वारा तय तापमान के साथ यह डीप फ्रायर फ्राई करने के बाद — अपने आप बंद हो जाता है। उसके बाद आप निकाल लीजिये फ्राई, तेल पूरी तरह रिसने के बाद — गरमा गर्म शौक से खाइये।
एक घर में इस्तेमाल होने वाले डीप फ्रायर के लिए अमेरिकन मिक्रोनिक का यह 2000-वॉट पॉवर और 3-लीटर आयल टैंक क्षमता वाला डीप फ्रायर बेस्ट है अभी। आप इसे आँख मूंद कर खरीद सकते है।
Price | 2990 Rupees |
Capacity | Oil Tank: 3-Liter | Power: 2000-Watt |
Features | Non-stick Oil Tank | Chrome Finished Strainer | Detachable | Dishwasher Safe | Timer |
Control | Time | Temperature |
Warranty | 12 Months | Doorstep Pickup & delivery for repaired/new unit | American Micronic India customer Care: [email protected]ericanmicronic.com |
Sales Box | Deep Fryer | Power Cord | Documents |
► 3.2-Liter Inalsa 1700W Deep Fryer
अमेरिकन मिक्रोनिक ब्रांड के डीप फ्रायर का एक बढ़िया विकल्प है इनल्सा प्रोफेशनल डीप फ्रायर। इस इनल्सा डीप फ्रायर में है 3.2 लीटर का आयल टैंक जिसमें अधिकतम 2 लीटर तेल फ्राई करने के लिए भरा जा सकता है। करीब-करीब चार से छः लोगों के लिए फ्राई, एक बार में इस इनल्सा डीप फ्रायर में बन सकता है।
अमेरिकन मिक्रोनिक डीप फ्रायर के तुलना में इनल्सा का यह डीप फ्रायर कई मामलों में बढ़िया है — तो कई मामलों में कमतर। जहां अमेरिकन मिक्रोनिक सिर्फ 12 महीने की वारंटी देती है इनल्सा दे रही है 24 महीने की वारंटी। लेकिन अमेरिकन मिक्रोनिक का कहना है कि — अगर यूनिट में कोई दिक्कत आया तो कंपनी अपने खर्चे पर डीप फ्रायर को घर से ले जाएगी, और ठीक करके या फिर एक नया यूनिट अपने खर्चे पर, घर पंहुचा देगी। अगर इनल्सा का डीप फ्रायर में कोई दिक्कत आती है आपको उसे लेकर इनल्सा के निटकतम सर्विस सेण्टर ले जाना होगा। इन दोनों में आपके के लिए, किस कंपनी का वारंटी टर्म ज्यादा उपयुक्त है, आप तय कर लीजिये।
बनावट और डिज़ाइन: क्षमता इस डीप फ्रायर का ज्यादा है, वहीं पॉवर कैपेसिटी कम। अगर इनल्सा का ही डीप फ्रायर लेना है लेकिन और ज्यादा बड़े क्षमता के साथ, तो इस डीप फ्रायर का नया वेरिएंट, इनल्सा प्रोफेशनल ३ आ गया है बाजार में। इसके टैंक में अधिकतम 3 लीटर तेल उड़ेल सकते है। साथ ही इसकी पॉवर कैपेसिटी भी ज्यादा है, 2100-वॉट।
अब आईये बात करते है इस डीप फ्रायर, जिसकी पॉवर कैपेसिटी है 1700-वॉट। इसका डिज़ाइन परम्परागत है। उसमें नयापन नहीं है। साफ़ सफाई के लिए पूरी यूनिट के लगभग सभी हिस्सों को अलग-अलग किया जा सकता है। जैसे की हीटिंग रॉड, आयल टैंक, और बाकि के भाग। आयल टैंक को साफ़ करने के तरीका वही है जैसे आम बर्तन का है। आप डिशवाशर में भी धो सकते है।
यूनिट के नीचे — इसके चार पैरों में एंटी-स्लीप रबर के खोल है, ताकि यह डीप फ्रायर एक जगह पर, बजबूती से स्थिर रहे। तेल गर्म हो चूका है और फ्राई के लिए तैयार है, यह बताने के लिए एक इंडिकेटर लाइट भी है। इनल्सा ने इस डीप फ्रायर पर एक केबल बॉक्स भी दिया है जिसमें इसके पावर कॉर्ड को समेट का सुरक्षित रख सकते है।
बढ़िया बनावट है इस 1700-वॉट डीप फ्रायर का। वस्तुतः इसका डिज़ाइन और इस्तेमाल का तरीका लगभग वैसा ही जैसे की एक तेल भरी कड़ाही का चूल्हे पर रखने के बाद होता है। आगे आप जानेंगे की कैसे इस डीप फ्रायर का इस्तेमाल करना है।
इनल्सा डीप फ्रायर के काम करने का तरीका अलग है इस डीप फ्रायर पर आपको एक अधिकतम तापमान तय करना होगा। धीरे-धीरे तेल गर्म होगा। और जब तेल गर्म हो कर — आप के द्वारा तय तापमान स्तर तक पहुंच जायेगा — तो अपने-आप पावर कट हो जायेगा। ठीक वैसे ही जैसे आयरन बॉक्स में होता है, ऑटो पावर कट। फिर जब तेल का तापमान कम होगा तो पावर सप्लाई फिर से शुरू हो जायेगा। इनल्सा ने इस डीप फ्रायर में टाइमर फीचर नहीं दिया है। इसमें सिर्फ एक कण्ट्रोल नॉब है जिससे 150 डिग्री से 190 डिग्री के बीच कोई भी एक तापमान, फ्राई किये जाने वाले सामिग्री के अनुसार, तय कर सकते है।
150 डिग्री तापमान उपयुक्त है सीफूड के लिए, 170 डिग्री फिश और मीट के लिए, वहीं 190 डिग्री आलू, गोभी और इसी तरह के फ्राई किये जाने वाले सामिग्री के लिए। धीरे-धीरे आपको एक अंदाजा आ जायेगा की किस फ़ूड आइटम के लिए क्या सही तापमान होगा। सही तापमान वही है जिसमें तेजी से फ्राई हो, कच्चा नहीं रहे, साथ ही बाहर से जले नहीं। एक स्विच अलग से भी दिया गया है इस डीप फ्रायर में, इसे चालू और बंद करने के लिए।
क्या यह इनल्सा डीप फ्रायर खरीदना चाहिए? यह इनल्सा डीप फ्रायर एक बढ़िया किचन अप्प्लाईन्स है। इसमें उन सभी भोज्य पदार्थ, जिसको डीप फ्रायर किया जाता है, को यह — सही तरीके से फ्राई करने में बिलकुल सक्षम है। इसमें बने फ्राई आइटम बिलकुल सही तरीके से फ्राई होंगे। ठीक वैसे ही जैसे होटल और रेस्टुरेंट में मिलता है। लेकिन क्या यह अमेरिकन मिक्रोनिक डीप फ्रायर के तुलना में एक बेहतर विकल्प है, कह नहीं सकता।
Price | 2790 Rupees |
Capacity | Oil Tank: 3.2-Liter | Power: 1700-Watt |
Features | Auto Power-Cut when the oil-temperature is at the set temperature | Temperature-Range: 150°C to 190°C |
Build | Detachable Heating System | Temperature Control | Anti-slip rubber feet | Cable-Box | Dishwasher-Safe Parts |
Sales Box | Heating Rod | Oil-Tank | Oil-Tank Cover | Food-Basket | Basket-Handle | Documents |
► 2.0-Liter Skyline 2000W Deep Fryer
स्काइलाइन अभी एक बढ़िया ब्रांड है डीप फ्रायर के लिए। इस ब्रांड के कई सारे डीप ड्रायर मिल रहे है अलग-अलग कीमत में। और वे काफी पसंद किये जा रहे है बढ़िया बनावट, सुरक्षित इस्तेमाल के लिए दिए गए उपाय, और तेल को तेजी से गर्म करने के लिए मौजूद दमदार हीटिंग सिस्टम के कारण।
इस स्काइलाइन डीप फ्रायर के टैंक की क्षमता है 2-लीटर और इसमें है 2000-वॉट का हीटिंग सिस्टम। तो इसके टैंक में भर सकते है अधिकतम 2-लीटर तेल, फ्राई बनाने के लिए। 2000-वॉट गर्म करने की क्षमता, बहुत ज्यादा है। तो इस डीप फ्रायर में तेल तुरंत गर्म होता है।
बनावट काफी बढ़िया है इस डीप फ्रायर का। और इसका डिज़ाइन लगभग वैसे ही है, जैसे किसी भी घर के रसोई में इस्तेमाल होने वाले डीप फ्रायर का होता है। इसके तेल का टैंक, फ्रायर बॉस्केट, हीटिंग कोव्यल — सब उच्चतम दर्जे के स्टेनलेस-स्टील में बने है। अगर सही से इस्तेमाल करेंगे, तो कई साल चलेगा, वो भी बिना सर्विस का। अब और क्या चाहिए!
इस स्काइलाइन डीप फ्रायर में फ्राई बनाना आसान है। क्योंकि इसमें दिए गए है जरुरी विद्युत सूचक और तापमान को नियंत्रित करने के लिए उपाय।
Price | 2000 Rupees | Amazon | Flipkart |
Ideal for | Deep Fry Anything | French Fries | Chicken Fry | Spiral Potato |
Features | 2000W Heating-System | 2-Liter Oil Capacity | Max-Temp: 190°C | Removeable Container | Removable Heating-Element | 12-Months Warranty |
Build | Stainless-Steel Container | Stainless-Steel Fryer Basket | Stainless-Steel Heating Coil | Power-ON Indicator | Temperature-Control | Cool-Touch Handle |