
क्या एक कटर मशीन सिर्फ एक ही तरह के चीजों की कटाई कर सकता है? बिल्कुल नहीं! एक कटर मशीन में ब्लेड बदल कर बहुत तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। कटर मशीन के मुख्यतः तीन भाग होते है – ढांचा, मोटर, और ब्लेड। ढांचा और मोटर तो नहीं बदले जा सकते, लेकिन ब्लेड बदल सकते है। टाइल कटाने वाले ब्लेड के साथ एक कटर मशीन टाइल कटर बन जाता है। उसी कटर मशीन में लकड़ी कटाने वाले ब्लेड जोड़ दीजिये तो वह वुड कटर मशीन बन जायेगा। इसीलिए एक कटर मशीन खरीदते वक्त ब्लेड पर नहीं, बल्कि मशीन के डिज़ाइन और मोटर क्षमता पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
इस कटर मशीन समीक्षा लेख में जानिए उन सभी बढ़िया कटर मशीन के बारे में, जिसकी कीमत 5000 रुपए से कम है और अभी खूब बिक रहे है बाजार में। सुझाये गए कटर मशीन बहुउपयोगी है, अच्छे ब्रांड के उत्पाद है, और सही से इस्तेमाल किया जाये तो वर्षों चलेंगे।
► 1100W Aegon 4-Inch Cutter Machine
एगॉन एक भारतीय कंपनी है। यह कंपनी बनाती है मुख्य्तः भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पॉवर टूल। खास बात यह है कि इस कंपनी के पॉवर टूल भारत में निर्मित होते है। मेड इन इंडिया। चीन में नहीं। इसीलिए यह भारतीय ब्रांड और इसके उत्पाद खास है।
एगॉन ब्रांड के दो कटर मशीन फिलहाल है बाजार में। पहला में है 1100W का मोटर और दूसरा में है 1050W का मोटर। इन दोनों वैरिएंट में लगता है 4-इंच के ब्लेड।
एगॉन स्टोन कटर मशीन से काट सकते है मार्बल, टाइल्, ग्रेनाइट, मकान में लगने वाले स्टोन, लकड़ी, ईट, सेरामिक और इसी तरह के अन्य चीजें।
ब्लेड अलग से खरीदना होगा एगॉन ब्रांड के कटर मशीन के लिए। अलग-अलग चीजों को काटने के लिए अलग-अलग ब्लेड मिलता है, जिसकी कीमत होगी 100 से 300 रुपए के वर्ग में।
Price | ₹1890 | Amazon | Flipkart |
Features | Made in India | Motor → 1100W/1050W | Cut: {Marble, Tile, Ceramic, Stone, Granite, Wood…} | Blade-Size: 4-Inch | Adjustable Base-Plate | Speed-Lock | Warranty: 6-Months |
► 1050W iBell 5-Inch Cutter Machine {MC10-30}
2000 रुपए में अभी सबसे बढ़िया कटर मशीन है आईबेल ब्रांड का। आईबेल MC10-30 कटर मशीन वैसे तो एक मार्बल कटर मशीन है। लेकिन इसके ब्लेड बदल कर इसे टाइल कटर मशीन, वुड कटर मशीन, रॉड कटर मशीन, मेटल कटर मशीन, प्लायवुड कटर मशीन और स्टील कटर मशीन बनाया जा सकता है। इस कटर मशीन में जोड़ा जा सकता है 4-इंच और 5-इंच वाले ब्लेड। जिस काम के लिए इस कटर मशीन का इस्तेमाल करना है, उसके 4-इंच या 5-इंच वाले ब्लेड को इससे जोड़िए और हो जाओ शुरू।
आईबेल ब्रांड के इस बढ़िया कटर मशीन में है 1050W का दमदार मोटर। इस्तेमाल के दौरान मशीन फिसले नहीं इसके लिए इसके मेटल बेस को स्लिप-प्रूफ यानि की फिसलन रोधी बनाया गया है। इस्तेमाल के दौरान ब्लेड की गति को कम ज्यादा करने के लिए स्पीड लीवर भी दिया गया है इसमें। साथ ही यह कम वजनी है और इस्तेमाल में आसान है।
लेकिन दिक्कत है वारंटी को लेकर। 6 महीने की वार्रन्टी मिलेगा और अतिरिक्त 6 महीने की वारंटी मिलेगी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर। मशीन ख़राब होने पर, उसे कंपनी को भेजना होगा जिसका खर्चा कंपनी उठाएगी। लेकिन मशीन भेजने और फिर वापस आने में काफी वक्त जाया होगा।
अगर आप आईबेल ब्रांड के वारंटी शर्त से सहमत है तो निसंदेह आईबेल MC10-30 अभी सबसे बढ़िया कटर मशीन है 2000 रुपए में। यह वाजिब कीमत में एक बहुउपयोगी कटर मशीन है।
Price | ₹2000 | Amazon | Flipkart |
Use as | Marble Cutter | Rod Cutter | Steel Cutter | Wood Cutter | Plywood Cutter | Metal Cutter | Tiles Cutter |
Blade | 4-Inch or 5-Inch | Max Blade-Diameter: 110-mm | Max Cutting Depth: 30-mm |
Motor | 1050W | Single Phase | 16Amp Power Socket Required | Max-Speed: 13800 RPM | Variable Speeds (7 to 8 Levels} |
Warranty | 6-Months + 6 Months for Product-Registration Online | iBell Customer-Care: 08589809292 or 1800-301-01-698 (Toll free) | Free Pickup & Delivery Arranged by the brand |
Build | Slip-Proof Metal Base | Speed Lock Button |
Sales Box | Machine | Marble Cutting Blade | Documents |
► 1250W Bosch GDC-121 5-Inch Cutter Machine
जब बात आती है कि किस ब्रांड टूल्स सबसे बढ़िया होगा, जो लम्बा टिकेगा, तो निःसंदेह बॉस ही एक अकेला ब्रांड है, जिस पर पूरी तरह से भरोसा कर सकते है। अभी 5000 रुपए से कम कीमत में सबसे बढ़िया मार्बल कटर मशीन है बॉस ब्रांड का ही।
बॉस GDC-121 प्रोफेसनल मार्बल कटर मशीन में है 1250-वॉट का दमदार कॉपर मोटर। 5000 रुपए से कम कीमत में मिल रहे बाकी सारे मार्बल कटर मशीन में 1200-वॉट या इससे कम क्षमता का मोटर। और इसलिए मोटर पॉवर के क्षमता के आधार पर, 5000 रुपए से कम कीमत में अभी सबसे दमदार कटर मशीन है बॉस GDC-121 प्रोफेसनल। यह एक ड्राई मार्बल कटर मशीन है। मार्बल कटाने के दौरान, मोटर को धूल बचने के लिए और उसे ठंढा रखने के लिए, बॉस ब्रांड ने दिया गया है इस मशीन को एक बढ़िया डिज़ाइन। इसीलिए इस कटर मशीन का मोटर जल्दी ख़राब नहीं होगा और कई सालों तक चलेगा बिना सर्विस का।
यह बॉस मार्बल कटर मशीन ले सकता है 2.2-एमएम या इससे कम मोटाई का ब्लेड। साथ ही इसमें लग सकता है अधिकतम 125-एमएम व्यास वाले ब्लेड। इस इलेक्ट्रिक कटर मशीन से सिर्फ मार्बल ही नहीं, बल्कि टाइल्स, लकड़ी, रॉड, मेटल सीट — लगभग सबकुछ काट सकते है। लेकिन ध्यान रहे की हरेक प्रकार की कटाई के लिए मिलते है एक खास तरह के ब्लेड।
Price | ₹3000 | Amazon | Flipkart |
Use as | Marble Cutter | Granite Cutter | Rod Cutter | Steel Cutter | Wood Cutter | Plywood Cutter | Metal Cutter | Tiles Cutter |
Blade | 4-Inch/5-Inch | Max Blade-Diameter: 125-mm | Max Cutting Depth: 40-mm | Max Blade Thickness: 2.2-mm | Min Blade Thickness: 1.6-mm | Mounting Bore: 20-mm |
Motor | 1250W | Max-Speed: 12000 RPM | Variable Speeds with Speed-Lock | Dust insulation and air flow cooling system | 1.5-meter Long Power-Cord |
Warranty | 6-Months Brand Warranty |
Sales Box | Machine | Marble Cutting Blade | Documents |