कंप्यूटर सिस्टम में इस्तेमाल होने वाला माउस आकर में तो छोटा होता है लेकिन इसके बिना कंप्यूटर का बखूबी इस्तेमाल बहुत मुश्किल है। कंप्यूटर चलाने वाले के हाथ में माउस वह औजार है जिसके बिना वह कंप्यूटर सिस्टम से वह नहीं करावा सकता है जो वह कंप्यूटर सिस्टम करने के काबिल है।
इस लेख में जानिए 1000 रुपए से कम कीमत में मिल रहे सबसे अच्छे कंप्यूटर माउस के बारे में। यहाँ आपको सामान्य इस्तेमाल के लिए, खास इस्तेमाल के लिए, और गेमिंग के लिए अभी मिल रहे सबसे बढ़िया कंप्यूटर माउस के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।
► Flipkart SmartBuy Wired Optical Mouse {HM5122}
तार वाले कंप्यूटर माउस के लिए अभी तक मेरी पसंद थी एचपी X500. वस्तुतः यह सिर्फ मेरी ही नहीं, बल्कि लाखों लोगों की पहली पसंद है। इसीलिए यह एक बेस्ट रेटेड कंप्यूटर माउस है अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर।
यह एचपी कंप्यूटर माउस वर्षों से मेरी पहली पसंद रही है। इस्तेमाल में इसे काफी सुविधा जनक बनता है इसकी बढ़िया बनावट, न हल्का, न वजनी होना। मुझे पिचू टाइप का कंप्यूटर माउस बिलकुल पसंद नहीं। पिछले 6 वर्षों में, मैंने इसके चार यूनिट ख़रीदे। तो हर यूनिट लगभग डेढ़ साल चला। तो काफी टिका। मैं हर दिन लगभग 12 से 14 घंटे कंप्यूटर के साथ काम करता हूँ।
पांचवा यूनिट मैंने बस 15 दिन पहले ख़रीदा। लेकिन वह बेकार निकला। उसका लेफ्ट क्लिक, राइट क्लिक के तरह काम करता था। खराबी भी तब उभर कर सामने आयी, जब 10 दिन हो गए थे। यानि की मैं वापस भी नहीं कर सकता था।
एचपी X500 कंप्यूटर माउस के तरह भरे-पुरे बनावट वाले, बहुत कम कंप्यूटर माउस है बाजार में। काफी खोजबीन करने के बाद, मैंने दांव खेला फ्लिपकार्ट स्मार्ट-बॉय HM5122 कंप्यूटर माउस पर। मेरा दांव सही निकला। सच में कभी बढ़िया है यह कंप्यूटर माउस। यह यूएसबी 3.0 पोर्ट भी सपोर्ट करता है। एचपी X500 माउस के तुलना में थोड़ा ज्यादा टक-टक का आवाज करता है क्लिक करने पर। मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं। लेकिन ऐसे जगह, जहाँ लोग आसपास बैठ कर काम कर रहे है, वहाँ दिक्कत हो सकता है।
Price | 248 Rupees |
Support | Port: {USB 3.0/USB 2.0} | Operating-System: {Windows 7 to Latest | Linux | Mac 10 to Latest} |
Tech | Optical Technology | 1000 DPI High Resolution | Surface Tracking |
Build | Wired | 2 Buttons | Scroll-Wheel | Dimensions (WHD): 116×38×62 mm | Weight: 80.6-Grams |
► Logitech M331 Silent Plus Wireless Computer Mouse
कंप्यूटर माउस के लिए मेरा दो पसंदीदा ब्रांड है लॉजिटेक और एचपी। गैजेट्स शिक्षा ऑफिस में इसी दो ब्रांड के कीबोर्ड और माउस का इस्तेमाल होता है। वैसे तो 1000 रुपए से कम कीमत में बहुत सारे अच्छे कंप्यूटर माउस मिलते है, लेकिन उसमें अभी सबसे ज्यादा पसंद किये जा रहा है लॉजिटेक ब्रांड का M331 वायरलेस माउस।
वायरलेस कंप्यूटर माउस के लिए लॉजिटेक अभी सबसे बढ़िया ब्रांड है। मैं खुद लॉजिटेक M150 वायरलेस माउस करीब एक साल से लगातार इस्तेमाल कर रहा हूँ। अभी तक मुझे बैटरी नहीं बदलनी पड़ी और माउस के इस्तेमाल में कोई दिक्कत नहीं आया।
लॉजिटेक ब्रांड के M331 वायरलेस माउस का डिज़ाइन बहुत बढ़िया है। इसका खास डिज़ाइन, बढ़िया परफॉरमेंस, और दमदार बैटरी ही इसे अन्य सस्ते लॉजिटेक माउस के ज्यादा महंगा और एक बेहतरीन विकल्प बनता है।
यह लॉजिटेक माउस कंप्यूटर सिस्टम से एक नैनो रिसीवर के द्वारा सुरक्षित 2.4-GHz वायरलेस कम्युनिकेशन का इस्तेमाल कर जुड़ता है। इस माउस को पॉवर मिलता है एक AA साइज वाले बैटरी से। लॉजिटेक ब्रांड के अनुसार बैटरी सामान्य इस्तेमाल में करीब 2-साल तक चलेगा। आप लॉजिटेक ब्रांड के दावे पर भरोसा कर सकते है क्योंकि मेरे लॉजिटेक वायरलेस माउस का बैटरी अभी तक नहीं बदलना पड़ा।
Price | 990 Rupees |
Features | Silent Mouse: 90% Less Click Sound | 24-Months Battery Life | Simple, Reliable, Strong Build | 12-Months Warranty |
Specs | Mouse Weight: 91-grams | Connection: 2.4-GHz Wireless communication with 10-meter Range | Connect/Power: Yes, ON/OFF Switch | Battery: 1xAA (Not Rechargeable) | DPI (Min/Max): 1000± | Sensor technology: Yes, 2D, mechanical | Sensor resolution: 1000 dpi | Number of buttons: 3 + Clickable Scroll Wheel |
► HP Wireless Optical Mouse {K5D28AA}
कंप्यूटर माउस के लिए तीन सबसे बड़े ब्रांड में से मेरा पसंदीदा है एचपी। एचपी ब्रांड के सभी माउस की बनावट थोड़ी बड़ी और वजनी होती है। जिससे उसे पकड़ने में और चलाने में काफी सुविधा होती है। जैसे की एचपी ब्रांड का वायरलेस कंप्यूटर माउस मॉडल K5D28AA. यह वायरलेस माउस लैपटॉप, डेस्कटॉप के साथ साथ एलईडी टीवी के साथ भी इस्तेमाल हो सकता है।
1000 रुपए से कम कीमत में मिल रहे कुछ बढ़िया वायरलेस कंप्यूटर माउस में से यह एचपी माउस एक है। बहुतों की यह पहली पसंद है क्योंकि इसकी बनावट वाकई शानदार है। और एक वायरलेस माउस होने के बाबजूद इसकी सेंसिटिविटी, एक वायर वाले कंप्यूटर माउस से भी ज्यादा है। वैसे आप माउस सेंसिटिविटी को अपने सुविधा के अनुसार ऑपरेटिंग सिस्टम के माउस सेटिंग के द्वारा कम ज्यादा कर सकते हो। अतः इस्तेमाल में यह वायरलेस माउस ज्यादा बढ़िया अनुभव देता है एक सामान्य वायर वाले माउस से। ऐसे अकसर नहीं होता है इसीलिए यह बात मैंने कही।
अगर 1000 रुपए से कम कीमत में सामान्य इस्तेमाल के लिए एक वायरलेस कंप्यूटर माउस चाहिए, तो अभी एक बढ़िया विकल्प होगा एचपी ब्रांड का वायरलेस माउस मॉडल K5D28AA. इसमें एक सामान्य AA माप का बैटरी लगता है। तीन महीने से ज्यादा बैटरी हर हाल में चलेगा। बाकि कितना और चलेगा, यह कितना इस्तेमाल होता है इसपर निर्भर करता है।
Price | 850 Rupees |
OS | Windows 7 to Latest |
Feature | Technology Used: 27-MHz Wireless Technology | 2.4-GHz Nano Receiver | 12-Months Warranty |
Sales Box | Mouse | Nano Receiver | One AA-Size Battery | Documents |