
भारतीय बाजार में, 2000 रुपए से कम कीमत में कुल पच्चीस बढ़िया लेमिनेशन मशीन उपलद्ध है। इस लेख में गैजेट्स शिक्षा टीम इन सभी लेमिनेशन मशीनों की विस्तार से अद्धयन करने के बाद सुझा रही है तीन सबसे बढ़िया लेमिनेशन मशीन। यहाँ सभी बताये गए लेमिनेटर कम कीमत में बढ़िया फीचर्स के साथ आते है। लगभग सभी मशीन में लेमिनेशन का कार्य आटोमेटिक है। साथ ही कम बिजली खपत करते है और तेजी से लेमिनेशन करते है। इन तीनों में से कोई एक – आपको जरूर पसंद आएगा। बनावट इन सभी लेमिनेशन मशीन की इतनी बढ़िया है कि सालों साल तक चलेंगे।
अगर सुझाये गए तीनों लेमिनेशन मशीन में से कोई पसंद नहीं आया या फिर आपकी आवश्यकता कुछ अलग है, तो हमें बताईए। नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी जरुरत लिखिए। हम भरसक आपकी मदद करेंगे एक बढ़िया लेमिनेशन मशीन ख़रीदीने में।
यहाँ बताये गये तीनों लेमिनेशन मशीन से जो अभी आपको सही लगता है, और जिसमें फीचर्स आपके जरुरत के अनुसार है उसको ऑनलाइन बाजार से खरीद सकते है। खरीदने के लिए कीमत पर क्लिक कीजिये। वो आपको भेजेगा फ्लिपकार्ट या फिर अमेज़न में से किसी एक वेबसाइट पर जहाँ वह लेमिनेशन मशीन कम से कम कीमत में बिक रहें है।
सुझाये गए इन तीन बढ़िया लेमिनेशन मशीन में से कुछ तो ऐसे है जो सिर्फ ऑनलाइन बाजार में ही मिलते है। आप उसे स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से नहीं खरीद सकते। ऑनलाइन बाजार में लेमिनेशन मशीन थोड़ा सस्ता ही मिलेगा। साथ ही मिलेगा 10 दिन की रिटर्न वारंटी। अगर दस दिन के अंदर कोई खराबी आ जाती है तो आपको एक नया मशीन दिया जायेगा। अकसर ये भ्रम होता है की ऑनलाइन बाजार से खरीदने पर वारंटी नहीं मिलती है। लेकिन तथ्य यह है कि, चाहें आप कहीं से भी खरीदें, जब पक्का बिल है तो वारंटी जरूर मिलेगा।
लेमिनेशन मशीन को ऑनलाइन बाजार से खरीदने से लेकर वारंटी का लाभ लेने तक, हर कदम पर आप मदद लीजिये गैजेट्स शिक्षा का। कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कीजिये, अपनी समस्या भेजिए, आपकी हर तरह से मदद की जाएगी।
भारतीय बाजार में टिकाऊ और अच्छे लेमिनेशन मशीन के कुछ बढ़िया ब्रांड है एक्सेलम, टेक्सेट, और स्टॉक। इन सभी लेमिनेशन बनाने वाली ब्रांड को मैं जनता हूँ। लेकिन दूसरे भी अच्छे ब्रांड है जिसके लेमिनेशन मशीन भी लोगों के भरोसे पर खरे उतरे है।
→ 9-इंच लेमिनटर SToK ST-L11A A4 लेमिनेशन मशीन
स्टॉक ब्रांड के उप्ताद को मैंने पहले भी इस वेबसाइट पर रिव्यु किया है। अतः मुझे अच्छी तरह से इस कंपनी के प्रोडक्ट की गुणवत्ता की जानकारी है। स्टॉक ब्रांड का यह लेमिनेशन मशीन बहुत बढ़िया है। कम कीमत में यह एक पैसा वसूल मशीन है। यह छोटा है, सिर्फ एक रंग में उपलद्ध है और इसका डिज़ाइन बहुत आकर्षक है, आधुनिक है। यह काफी हल्का भी है इसीलिए इसे आसानी के कही ले आया-जाया जा सकता है यह एक भारत में निर्मित लेमिनेशन मशीन है।
यह स्टॉक लेमिनेशन मशीन A4 साइज तक के डॉक्यूमेंट को लेमिनेट कर सकता है। इसमें हॉट और कोल्ड दोनों तरह लेमिनेशन की सुविधा दी गई है। अगर मशीन जाम हो जाये तो ओवरहीटिंग से बचने के लिए ऑटो स्विच-ऑफ़ के भी सुरक्षा उपाय दिए है। मशीन जाम होने पर एबीएस ( एंटी ब्लॉकिंग सिस्टम ) बटन को दबाइये। पॉवर ऑन होने के बाद करीब तीन से चार मिनट लगता है इस मशीन को लेमिनेशन करने के लिए तैयार होने में। सामने ही दिया हुवा हरी लाइट जब जले तो समझिये की इस्तेमाल के लिए तैयार है।
छोटे शहरों, गांव कस्बों के दुकान में इस्तेमाल के लिए यह कम कीमत वाला आधुनिक मशीन बिलकुल सही है। अगर आप दिन भर में करीब-करीब तीस से चालीस डॉक्यूमेंट ही लेमिनेशन करते है तो निसंकोच हो कर खरीदिये यह मशीन। घर में भी इस्तेमाल के लिए यह मशीन बिलकुल सही है। A4 पेपर से छोटा सब तरह के डॉक्यूमेंट हो यह मशीन लेमिनेट कर सकती है। यह इतना छोटा है कि काउंटर पर भी अच्छा दिखता है। अगर घर में इस्तेमाल के लिए एक लेमिनेशन मशीन चाहिए तो इस स्टॉक लेमिनटर से बढ़िया और कोई नहीं है ।
कीमत | 1500 रुपए |
डॉक्यूमेंट लेमिनेशन | A4 साइज तक के सभी तरह के डॉक्यूमेंट, फोटो ID, गर्म, ठंडा लेमिनेशन, फोटो लेमिनेशन |
सुरक्षा के उपाय | आटोमेटिक स्विच ऑफ, ओवर हीटिंग से बचाने के लिए और अगर जाम हो जाये मशीन |
लेमिनेशन के लिए तैयार होने लगने वाला वक्त | 3 से 4 मिनट |
A4 डॉक्यूमेंट को लेमिनेट करने में लगाने वाला वक्त | करीब 50 सेकंड |
आटोमेटिक रोलर | है |
रिवर्स मोड | नहीं |
लेमिनेशन स्पीड | 250 एमएम प्रति मिनट |
फॉयल मोटाई | 50 125 माइक्रोन |
लेमिनेशन डॉक्यूमेंट की अधिकत्तम चौड़ाई | 330 एमएम या फिर 33 सेंटीमीटर |
लेमिनेशन मशीन की माप | 360 x 105 x 46 एमएम |
वोल्टेज | 220-240V |
वारंटी | एक साल |
→ 13-इंच लेमिनटर Texet LMA3-V A3-A4 Hot लेमिनेशन मशीन
इस लेमिनेशन मशीन में कम-ज्यादा वही खासियतें है जो कि ऊपर बताते गए स्टॉक लेमिनटर में है। लेकिन यह बड़े साइज वाले डॉक्यूमेंट को लेमिनेट करने के लिए सबसे बढ़िया विकल्प है बाजार में। यह A3 साइज तक के डॉक्यूमेंट को आसानी से लेमिनेट कर सकती है।
जैसे मेंने इस आलेख के शुरुवात में कहा की भारतीय बाजार में लेमिनेशन मशीन के लिए एक जाना माना और एक भरोसेमंद नाम है टेक्सेट। लेकिन जहाँ तक मुझे पता है इस कपनी के उत्पाद सिर्फ ऑनलाइन बाजार में मिलते है। टेक्सेट ने साफ़ कहा है कि खरीदार तभी 12 महीने के वारंटी का हक़दार हो सकते है जब वह सीधे कंपनी से ख़रीदे। कहने का मतलब यह की जब आप इस लेमिनेशन मशीन को ऑनलाइन बाजार से खरीद रहे हो तो यह जरूर देखे की सेलर TEXET ही है।
अब चलिए बात कर लेते है इस बढ़िया लेमिनेशन मशीन के खासियत की। सबसे पहली खास बात है इस मशीन का वार्म टाइम या यों कहिये इस्तेमाल के लिए तैयार होने में लगने वाला वक्त, कम है अन्य मशीन के तुलना में। सामान्यतः एक लेमिनेशन मशीन तीन से पांच मिनट लेती है पूरी तरह से गर्म हो के इस्तेमाल के लिए तैयार होने में। लेकिन टेक्सेट LMA3-V लेमिनेशन मशीन को चाहिए सिर्फ दो से तीन मिनट। अगर यह लेमिनेशन मशीन जाम हो जाये तो पीछे दिए गए बटन को दबाने से यह जाम फ्री हो जाता है। इस मशीन पर लेमिनेशन में लगाने वाला वक्त काफी कम है साथ ही।
इस प्रकार यह टेक्सेट लेमिनेशन मशीन, बिजिनेस में इस्तेमाल के लिए सही है। अगर आप एक लेमिनेशन मशीन, फोटोस्टेट के दुकान में इस्तेमाल के लिए ढूंढ रहे है तो यह सबसे बढ़िया विकल्प होगा।
इस टेक्सेट मशीन में, लेमिनेशन के लिए फॉयल की मोटाई कम से कम 50 माइक्रोन हो और ज्यादा से ज्यादा 125 माइक्रोन। डॉक्यूमेंट के दोनों तरफ के फॉयल के मोटाई का कुल योग 100 से 250 माइक्रोन के बीच होनी चाहिए। साथ ही यह 300ग्राम्स तक के पेपर को आसानी से लेमिनेट कर सकती है।
अब चलिए बात करते है इस मशीन के कमियों की या फिर ऐसे फीचर्स जो इस में नहीं है। इस टेक्स्ट लेमिनेशन मशीन के बनावट गुणवत्ता बहुत बढ़िया नहीं है। इसके बॉडी में कम गुणवत्ता वाले प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है। क्या यह मशीन सालों साल चलेगा? चल सकता है बशर्ते इस का इस्तेमाल बहुत सम्हाल के किया जाये। इसमें रिवर्स फंक्शन नहीं दिया गया है। साथ ही यह सिर्फ एक हॉट लेमिनेटर है, कोल्ड लेमिनेशन की सुविधा नहीं दी गई है। और सबसे बड़ी बात, इसमें सुरक्षा के कोई उपाए – जैसे की ओवरहीट प्रोटेक्शन, नहीं दिया गया है।
To read a review of this machine in English follow this link : Best Lamination Machines Under 3200 Rupees.
कीमत | 1800 रुपए |
डॉक्यूमेंट लेमिनेशन | A3 साइज तक के सभी तरह के डॉक्यूमेंट, क़ानूनी डॉक्यूमेंट, फोटो ID, गर्म लेमिनेशन, फोटो लेमिनेशन |
लेमिनेशन के लिए तैयार होने लगने वाला वक्त | 2 से 3 मिनट |
आटोमेटिक रोलर | है |
रिवर्स मोड | नहीं |
लेमिनेशन स्पीड | 250 एमएम प्रति मिनट |
फॉयल मोटाई | 80 to 125 माइक्रोन ( 125 एमएम + 125 एमएम = 250 एमएम) |
डॉक्यूमेंट की अधिकत्तम मोटाई | 0.45 एमएम |
लेमिनेशन मशीन की माप | 45 x 10 x 15 cm |
बिजली खपत | 250 वॉट |
वारंटी | एक साल |
→ 16-इंच लेमिनटर Bambalio LAM-002 Hot & Cold लेमिनेशन मशीन
2000 रुपए कम कीमत में सबसे बढ़िया लेमिनेशन मशीन है यह बम्बालिओ लेमिनटर। हर मामले में यह बहुत आगे है दूसरे अन्य मशीनों से। यह कम बिजली खपत करते है, काफी तेजी से लेमिनेशन करते है और इसको चलना भी काफी आसान है।
यह करीब A4 तक की चौड़ाई वाले डॉक्यूमेंट हो आसानी से लेमिनेट कर सकता है। साथ ही सभी तरह के आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र जैसे छोटे डॉक्यूमेंट को सेकेंडों में लेमिनेट कर सकता है। इस बढ़िया लेमिनेशन मशीन में – गर्म और ठंडा – दोनों तरह के लेमिनेशन किया जा सकता है। अगर लेमिनेशन के दौरान मशीन जाम हो जाये तो, घबराने की कोई बात नहीं, जाम फ्री लीवर से सब ठीक कर लीजिए। बम्बालिओ का यह लेमिनेशन मशीन एक अकेला है जिसमें में दिया गया है लेमिनेशन किये हुवे डॉक्यूमेंट को सम्हालने वाला ट्रे।
सबसे ज्यादा मुझे पसंद आयी इस मशीन की लेमिनेशन स्पीड। जब ऊपर बताये गए दो लेमिनेशन मशीनो की स्पीड सिर्फ 250 एमएम प्रति मिनट है, लेकिन यह बम्बालिओ लेमीनेटर 380 एमएम प्रति मिनट के गति से डॉक्यूमेंट लेमिनेशन कर सकता है। इसके आलावे इस मशीन में चार रोलर दिया गया है जो दो ज्यादा है टेक्सेट लेमिनेशन मशीन से और तीन ज्यादा है स्टॉक लेमिनेशन मशीन से। इस मशीन का कोल्ड लेमिनेशन भी असरदार है। चुकीं यह पूरी तरह से आटोमेटिक है तो आपको बस डॉक्यूमेंट को थोड़ा सा इस मशीन के अंदर सरकना है। बाकि का काम यह खुद कर लेगा।
बिजिनेस में कमाई तभी होगी जब सर्विस देने में लागत मूल्य को कम करेंगे। बाजार में उपलद्ध लगभग सभी लेमिनेशन मशीन 200 वॉट से ज्यादा बिजली खपत करते है। लेकिन यह बम्बालिओ मशीन 130 वॉट से कम बिजली खपत कर अच्छा लेमिनेशन चंद सेकंड में करके देती है।
अब चलिए बात करते है इस लेमिनेशन मशीन के कमियों की। मुझे तो ऐसी कोई खास कमियाँ नहीं नजर आयी। लेकिन हा – गर्म हो कर तैयार होने में थोड़ा ज्यादा वक्त लेती है यह बम्बालिओ मशीन। यह बात मायने रखती है क्योंकि ग्राहक इंतजार करना पसंद नहीं करते। साथ ही लेमिनेशन का काम ऐसा भी नहीं है कि लोग लाइन लगा के खड़े है की तेजी से लेमिनेशन करना ज्यादा मायने रखे।
2000 रुपए से कम कीमत में – मुझे तो यह सबसे बढ़िया लेमिनेशन मशीन लगा। इसके सभी फीचर्स अच्छे है। अगर सुरक्षा के भी उपाय होते, तो फिर यह सर्वोत्तम होता। बाकि के फीचर्स इस मशीन के, काफी मिलते जुलते है ऊपर बताये गए स्टॉक और टेक्सेट के मशीन से।
कीमत | 1700 रुपए |
डॉक्यूमेंट लेमिनेशन | A4 साइज तक के सभी तरह के डॉक्यूमेंट, फोटो ID, गर्म लेमिनेशन, फोटो लेमिनेशन |
लेमिनेशन के लिए तैयार होने लगने वाला वक्त | 4 से 5 मिनट |
आटोमेटिक रोलर | है |
रिवर्स मोड | नहीं |
लेमिनेशन स्पीड | 380 एमएम प्रति मिनट |
अधिकत्तम फॉयल मोटाई | 125 माइक्रोन ( 125 एमएम + 125 एमएम = 250 एमएम) |
बिजली खपत | 120 वॉट |
वारंटी | एक साल |